Bihar Board class 12th political science chapter 2notes

class 12th political science chapter 2notes

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के विषय में लिखें। [2011A]
अनुच्छेद 19 के द्वारा भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। इसके अन्तर्गत बोलने की स्वतंत्रता, शांतिपूर्वक सभा करने की स्वतंत्रता, संघ बनाने की स्वतंत्रता, देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन की स्वतंत्रता, देश के किसी भी क्षेत्र में निवास करने की स्वतंत्रता तथा कोई भी व्यापार करने एवं जीविका चुनने की स्वतंत्रता दी गई है।
2. जिला परिषद के तीन कार्य लिखें। [2012A]
 जिला परिषद पंचायती राज का शीर्ष संगठन है। इसके प्रमुख कार्य निम्नांकित (1) कृषि, सिंचाई, बागवानी, भूमि सुधार एवं संरक्षण के कार्य-कृषि उत्पादकता के लिए समस्त कार्यों का प्रबंधन। (B) सार्वजनिक सुविधा- इसके अन्तर्गत ग्रामीण विद्युतीकरण आवश्यक वस्तुओं का वितरण, ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, यातायात की व्यवस्था जैसे कार्य किए जाते हैं। (III) शिक्षा-सम्बन्धी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, पुस्तकालय की स्थापना एवं देख-रेख। (iv) सामाजिक कल्याण- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन, टीकाकरण, परिवार कल्याण से संबंधित कार्य आते हैं।
class 12th political science chapter 2notes
3. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है? [20125]
 भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को गणतंत्र घोषित किया है। इसे स्पष्ट किया गया है कि देश में किसी वंशगत राजा का शासन नहीं होगा। संविधान यह व्यवस्था करता है कि देश का शासक राष्ट्रपति होगा, जो जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से एक निश्चित अवधि के लिए चुना जायेगा।
class 12th political science chapter 2notes
4. गठबंधन की सरकारों में साझेदार कौन-कौन होते हैं? [2014All]
 भारत में गठबंधन की राजनीति अब समय की माँग बन गई है। बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनीतिक गठबंधन करना पड़ता है। अब केन्द्र में तथा कुछ राज्यों में कोई राजनीतिक दल अकेले सरकार बनाने की स्थति में नहीं दिखाई दे रही है। 1967 तक राज्यों तथा 1989 तक केन्द्र में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त रहा। इसके उपरान्त केन्द्र और राज्यों में सरकार बनाने के लिए कई दलों के सहयोग से बहुमत जुटाने के युग का प्रारंभ हुआ जिसे गठबंधन की सरकार की संज्ञा दी गई। गठबंधन में कई राजनीतिक दल सम्मिलित होते हैं। निर्दलीय भी गठबंधन के साझेदार होते हैं। उदाहरण के लिए केन्द्र में 1991 में पी० वी नरसिम्हा राव की सरकार बनी। अभी बिहार में गठबंधन की सरकार है।
class 12th political science chapter 2notes
5. वार्ड-पार्षद के क्या कार्य है? [2016C]
 वार्ड पार्षद के निम्नांकित कार्य हैं (1) वार्ड की सड़कों, गलियों, नालियों का निर्माण एवं नियमित सफाई। (ii) सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विजारी की व्यवस्था। (iii) वार्ड की जनवितरण प्रणाली को दुरूस्त तथा उसकी निगरानी करना। (iv) निर्मल पेय-जल की आपूर्ति उपलब्ध करार।
class 12th political science chapter 2notes
6. भाषा नीति क्या है? [2012A, 2016A1]
 राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान के द्वारा भाषाई नीति तैयार की गई। भारत सरकार के द्वारा कार्यालीय भाषा के रूप में यहाँ 22 भाषाओं की मान्यता दी गई है। विभिन्न भाषा-भाषी अपनी भाषाओं से जुड़े हैं। हिन्दी को ‘राजभाषा’ माना गया है। परन्तु, इसे राष्ट्रभाषा के रूप में आजतक मान्यता नहीं मिली है। राज्य सरकारों को भी अपने-अपने राज्यों में अपनी भाषा का प्रयोग की स्वतंत्रता दी गई है। अंग्रेजी का प्रयोग सरकारी काम-काज में बना हुआ है लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी मान्यता प्राप्त भाषाओं के प्रयोग की अनुमति दी गई है। इस तरह, भारत की भाषा नीति के अन्तर्गत विभिन्न भाषाओं को मान्यता प्राप्त है तथा हिन्दी राजभाषा है।
class 12th political science chapter 2notes
7. संघ राज्य का अर्थ बताएँ। [2014AI, 2016C, 2017C)
जब किसी देश में शासन संचालन के लिए दूसरे स्तर पर सरकार का गठन किया जाता है तब वह संघ राज्य कहलाता है। संघ राज्य में सर्वोच्य स्तर पर केन्द्र की सरकार होती है। प्रान्तों को अपनी सरकारें होती है और एक लिखित संविधान के द्वारा दोनों स्तर की सरकारों के बीच शक्तियों का बँटवारा किया जाता है।
class 12th political science chapter 2notes
8. पंचायती राज क्या है? [2019A1]
 पंचायती राज के अन्तर्गत ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत, प्रखण्ड स्तर पर पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर जिला परिषद का गठन किया गया है।
class 12th political science chapter 2notes

9. समवर्ती सूची क्या है?

केन्द्र और राज्यों के बीच शक्ति के बँटवारे के लिए निर्मित तीन सूचियों में एक ऐसी सूची है जिसके विषयों पर केन्द्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं। परन्तु विरोध की स्थिति में केन्द्रीय कानून ही प्रभावी होता है। समवर्ती सूची में 47 विषय आते हैं।

10. महापौर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

 नगर निगम में एक महापौर होते हैं। महापौर का चुनाव निगम परिषद के सदस्य अपने बीच से करते हैं। महापौर निगम परिषद का सभापति होता है। महापौर का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। महापौर शहर का प्रथम नागरिक होता है। इसलिए वे शहर में आए हुए अतिथियों का स्वागत नगर की ओर से करते हैं।

11. ग्राम पंचायत के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करें।

 ग्राम पंचायत के दो प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं- (1) सार्वजनिक सुविधाओं का प्रबन्धनः गाँव में सड़कों, नालियों, पुलों, जलनिकासी की व्यवस्था और पीने के पानी के लिए कुआँ हैंडपंप का निर्माण और उनका रख-रखाव करना। (ii) गाँव में विकास कार्यः गाँव में साक्षरता बढ़ाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों के संचालन में मदद करना, स्वच्छता बनाए रखना और सरकारी विकास योजनाओं (जैसे कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देना) का क्रियान्वयन करना।

class 12th political science chapter 2notes

12. संघीय शासन की दो विशेषताएँ बताएँ। [2011A1, 2019A1, 2021A1]

भारतीय संघ में कुछ ऐसी भी इकाइयाँ हैं, जो जनसंख्या और क्षेत्र में बहुत छोटे हैं, जिन्हें दूसरे राज्य में विलय भी नहीं किया जा सकता है। इन्हें बहुत कम अधिकार प्राप्त है। ऐसे राज्यों के लिए शासन संचालन का विशेष अधिकार केंद्रीय सरकार को है। इसीलिए ऐसे इकाई को केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता है।

संघीय शासन की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं (i) लिखित संविधान (ii) दो स्तरों की सरकार (एक केन्द्र की सरकार और दूसरी राज्यों को सरकार)

13. केंद्र शासित राज्य क्या है? [2022AI]

भारतीय संघ में कुछ ऐसी भी इकाइयाँ हैं, जो जनसंख्या और क्षेत्र में बहुत छोटे हैं, जिन्हें दूसरे राज्य में विलय भी नहीं किया जा सकता है। इन्हें बहुत कम अधिकार प्राप्त है। ऐसे राज्यों के लिए शासन संचालन का विशेष अधिकार केंद्रीय सरकार को है। इसीलिए ऐसे इकाई को केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता है।

class 12th political science chapter 2notes

14. नगर निगम के किन्हीं दो कार्यों का वर्णन करें। [2022AII]

नगर निगम के निम्नांकित कार्य हैं-(1) निगम क्षेत्र में पेशावखानों, शौचालयों, नालियों का निर्माण एवं सफाई का प्रबंध (ii) सड़कों पर रोशनी का प्रबंध, चिकित्सालयों का प्रबंध, प्राथमिक विद्यालयों, जन्म-मृत्यु का पंजीकरण करना एवं लोगों के लिए शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना

class 12th political science chapter 2notes

15. भारतीय संघीय व्यवस्था की दो विशेषताएँ बताइए। [2023A1]

संघीय शासन व्यवस्था की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं- (1)संघ सरकार को अत्यधिक अधिकार दिए गए हैं। संविधान में शासन के सभी विषयों को तीन सूचियों में विभक्त किया गया हैखसंघ सूची (इसमें 97 विषय हैं जो संघ सरकार के अंतर्गत है), राज्य सूची (इसमें 66 विषय है जो राज्य सरकार के अंतर्गत है) और समवर्ती सूची (इसमें 47 विषय हैं जिन पर संघ सरकार की प्राथमिकता और प्रधानता स्वीकार की गई है)। (ii) संकटकाल, अथवा विषम परिस्थितियों में राज्य सरकार की सारी शक्तियाँ संघ सरकार लें सकती है।

class 12th political science chapter 2notes

16. ग्राम कचहरी के क्षेत्राधिकार बताइए। [2024AI

 ग्राम कचहरी की दीवानी एवं एवं फौजदारी दोनों क्षेत्रों में दस हजार रुपये तक के दीवानी मुकदमें सुनने का अधिकार ग्राम कचहरी को प्राप्त है। फौजदारी मामले में ग्राम कचहरी को अधिकतम तीन माह की सजा तथा एक हजार रुपये तक जुर्माना और उसका उल्लंघन होने पर अधि कतम 15 दिनों का साधारण कारावास देने का अधिकार है। ग्राम कचहरी में एक न्याय मित्र होता है जो सरपंच के कार्यों में सहयोग देता है, जबकि न्याय सचिव ग्राम कचहरी के कागजातों को संभालता है।

class 12th political science chapter 2notes

] 17. संघात्मक एवं एकात्मक शासन व्यवस्था में अंतर स्पष्ट कीजिए। (2024AI]

सत्ता के विभाजन के आधार पर शासन के दो रूप होते हैं- एकात्मक शासन एवं संघात्मक शासन। जब सत्ता एक ही जगह केंद्रित होती है तो उसे एकात्मक शासन कहा जाता है। जहाँ सत्ता का विकेंद्रीकरण कर दिया जाता है तो वहाँ संघात्मक शासन स्थापित हो जाती है। संघात्मक शासन में दोहरी सरकार होती है-केंद्र सरकार एवं इकाइयों की सरकार। दोनों के अधिकार क्षेत्र विभाजित कर दिए जाते हैं।

class 12th political science chapter 2notes

18. राज्य वित्त आयोग का प्रमुख कार्य क्या है? [2025A1]

राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आधार पर राज्य सरकार द्वारा पंचायतों को संचित विधि से अनुदान दिया जाता है।

class 12th political science chapter 2notes

19. दोहरी शासन व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? [2025AI]

भारतीय संविधान में दो तरह की सरकारों की व्यवस्था की गई है- एक संघीय सरकार या केंद्रीय सरकार और दूसरी प्रांतीय इकाई या राज्य सरकार। केंद्र और राज्य सरकार के कार्य क्षेत्र और अधिकार को बाँटा गया है। इसी को कार्य दोहरी शासन व्यवस्था कहते हैं।

class 12th political science chapter 2notes

20. सोवियत संघ के विघटन का प्रमुख कारण क्या था? [2025A11]

सोवियत संघ के विघटन के कई कारण थे, जिनमें आर्थिक संकट, राजनीतिक समस्याएं, राष्ट्रीयताबाद और शीतयुद्ध का अंत प्रमुख थे।

21. भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाने वाले किन्हीं दो प्रावधानों को बताइए। [2025AII]

 भारतीय संविधान में धर्म निरपेक्ष समाज की स्थापना हेतु निम्नलिखित प्रावधान किए गए हैं-(1) धर्म निरपेक्ष राज्य किसी भी धर्म को राजकीय धर्म घोषित नहीं करेगा

class 12th political science chapter 2notes

22. भारत में किस प्रकार की शासन प्रणाली पाई जाती है? [2025All] 3.

. भारत में संसदीय शासन प्रणाली है। यह एक संघीय संरचना वाली सरकार है, भारत के संविधान के मुताबिक भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है

23. भारत को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र क्यों कहा जाता है? [2026A1]

भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारतीय संविधान के अनुसार राज्य (सरकार) का अपना कोई आधिकारिक धर्म नहीं है और यह सभी धर्मों को समान सम्मान, अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करता है कि नागरिक का किसी भी धर्म को मानने, आचरण करने या न मानने की पूरी स्वतंत्रता है।

class 12th political science chapter 2notes

24. भारत में संघीय शासन व्यवस्था क्यों अपनाई गई? [2026AII]

भारत में विशाल भौगोलिक आकार, सांस्कृतिक भाषाई विविधता और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए संघीय शासन व्यवस्था अपनाई गई। यह प्रणाली केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बटवारा करके क्षेत्रीय स्वायत्तता सुनिश्चित करती है। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय रियासतों के विलय के बाद राष्ट्र को एकीकृत करने और भविष्य में विखंडन को रोकने के लिए एक मजबूत केन्द्र के साथ एक संघ की आवश्यकता थी।

class 12th political science chapter 2notes

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

1. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करें। [2014C]

भारत का संविधान जनता के प्रतिनिधियों द्वारा निर्मित एक विशाल संविधान है जिसमें 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं। संविधान 22 भागों में बँटा है। इसकी विशेषताओं को निम्नलिखित रूपों में रखा जा सकता है (i) भारतीय संविधान भारत को लोकतांत्रिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य के रूपों में स्थापित करता है। (ii) यह संघीय और संसदीय व्यवस्था करता है। ( iii) यह मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्त्तव्यों को व्यवस्था करता है और स्वतंत्र न्यायपालिका को अधिकारों का संरक्षक बनाता है। वयस्क मताधिकार एवं एकल नागरिकता इसके गुण हैं। (iv) यह अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जातियों-जनजातियों एवं पिछड़ों के विकास के लिए विशेष आरक्षण की इजाजत देता है। (v) विश्वशांति का समर्थन, परिवर्तनशीलता, नीति-निर्देशक तत्त्व इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय भाईचारे का समर्थक है।

class 12th political science chapter 2notes

2. ग्राम पंचायतों के प्रमुख अंग कौन-कौन है? [2013A, 2016AI]

ग्राम पंचायत, पंचायती राज की सबसे निचली इकाई है। इसके निम्नलिखित प्रमुख अंग हैं- (1) ग्राम सभा-गाँव के सभी वयस्क नागरिक ग्राम सभा के सदस्य होते विकास कार्यक्रम एवं बजट पर विचार करती है। मुखिया ग्राम पंचायत का प्रधान मुखिया होता है। यह प्रत्यक्ष क अध्यक्षता करता है। उपमुखिया ग्राम पंचायत के सभी चुने हुए सदस्य अपनी प्रथम क में एक उपमुखिया का चुनाव करते हैं। यह मुखिया की अनु में मुखिया के स्थान पर काम करता है। पंचायत सचिव यह सरकार द्वारा नियुक्त सरकारी कर्मचारी होताहै यह पंचायत कार्यालय के सचिव के रूप में कार्य करता है। (१) ग्राम रक्षादल-एक दलपति के नेतृत्व में गाँव के युवकों की टीम गाँव में शांति-सुरक्षा बनाए रखने का काम करती है।

class 12th political science chapter 2notes

3. ग्राम पंचायत के संगठन एवं कार्यों का वर्णन करें। [2021All]

youtube channel
whatsapp group

ग्राम पंचायत का संगठन बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 के अनुसार किया जाता है। प्रत्येक पंचायत की स्थापना के लिए न्यूजम जनसंख्या 7 हजार होनी चाहिए। ग्राम पंचायतों को कई बाहों में बाँट চिয় जाता है। प्रत्येक वॉर्

class 12th political science chapter 2notes

class 12th political science chapter 2notes
class 12th political science chapter 2notes

youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top