Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

youtube channel
whatsapp group

 

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

 

Bihar Board class 9 Geography chapter 3 – वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. लक्ष्मीसागर झील किस राज्य में स्थित है ?

(क) मध्यप्रदेश
(ख) उतर प्रदेश
(ग) बिहार
(घ) झारखंड

उत्तर- (ग) बिहार

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 2. निम्न में से कौन लवणीय झील है ?

(क) वूलर
(ख) डल
(ग) सांभर
(घ) गोविन्दसागर

उत्तर- (ग) सांभर

प्रश्न 3. गंगा नदी पर गांधी सेतु किस शहर के निकट अवस्थित है ?

(क) भागलपुर
(ख) कटिहार
(ग) पटना
(घ) गया

उत्तर- (ग) पटना

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 4. कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?

(क) महानदी
(ख) कृष्णा
(ग) तापी
(घ) तुंगभ्रदा

उत्तर- (ग) तापी

प्रश्न 5. कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी है ?

(क) नर्मदा
(ख) गोदावरी
(ग) कृष्णा
(घ) महानदी

उत्तर- (ख) गोदावरी

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 6. सिंधु जल समझौता कब हुआ था ?’

(क) 1950 ई० में
(ख) 1955 ई० में
(ग) 1960 ई० में
(घ) 1965 ई० में

उत्तर- (ग) 1960 ई० में

प्रश्न 7. ‘शांग-पो’ किस नदी का उपनाम है

(क) गंगा
(ख) ब्रह्ममपुत्र
(ग) सतलुज
(घ) गोदावरी

उत्तर- (ख) ब्रह्ममपुत्र

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 8. इनमें से गर्म जल का जल प्रपात कौन है ?

(क) ककोलत
(ख) गरसोप्पा
(ग) ब्रह्मकुंड
(घ) शिवसमुद्रम

उत्तर- (ग) ब्रह्मकुंड

प्रश्न 9. कोसी नदी का उद्गम स्थल है ?

(क) गंगोत्री
(ख) मानसरोवर
(ग) गोसाईंथान
(घ) सतपुड़ा श्रेणी

उत्तर- (ग) गोसाईंथान

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

Bihar Board class 9 Geography chapter 3 – लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. जल विभाजक का क्या कार्य है ? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर- जब कोई ऊँचा.क्षेत्र, जैसे पर्वत या उच्चभूमि दो निकटवर्ती अपवाह श्रेणियों को एक-दूसरे से अलग करती है तब ऐसी उच्च भूमि जल विभाजक कहलाती है। जैसे-दिल्ली की उच्चभूमि सतलज बेसिन और गंगा बेसिन को अलग करने के कारण जल विमाजका का उदाहरण है।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 2. भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन-सी है?

उत्तर- भारत की सबसे विशाल नदी द्रोणी गंगा है। इसकी लम्बाई 2525 किमी० है।

प्रश्न 3. सिंध एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं ?

उत्तर- सिंधु नदी तिब्बत के निकट मानसरोवर झील से निकलती है जबकि गंगा हिमालय की गंगोत्री नामक हिमानी से निकलती है ।

प्रश्न 4. गंगा की दो प्रारंभिक धाराओं के नाम लिखिए ? ये कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं ?

उत्तर- गंगा की दो मुख्य धाराएँ अलकनंदा और भागीरथी हैं । ये देव प्रयाग नामक स्थान पर मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 5. लम्बी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद(सिल्ट) क्यों है ?

उत्तर- तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी का मार्ग काफी लम्बा है । परन्तु इस मार्ग में इसे वर्षा अथवा अन्य साधनो से कम जल प्राप्त होता है । कम जल के कारण इसकी अपरदन शक्ति कम होती है । इसी कारण इसमें गाद (सिल्ट) की मात्रा कम होती है ।

प्रश्न 6. कौन-सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ धासान घाटी से होकर बहती हैं ? समुद्र में प्रवेश करने के पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं ?

उत्तर- नर्मदा एंव तापी दो प्रायाद्वीप में प्रवेश करने के पहले ज्वारनदमुख (estury) का निर्माण करती हैं।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. हिमालय तथा प्रायद्वीपीय भारत की नदियों की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर-

हिमालय की नदियाँ:

  • ये बारहमासी नदियाँ हैं, जो हिमनदों और वर्षा से जल प्राप्त करती हैं।
  • सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी प्रमुख नदियाँ हिमालय से निकलती हैं।
  • ये नदियाँ गहरी घाटियाँ और गॉर्ज बनाती हैं, जैसे ब्रह्मपुत्र द्वारा निर्मित ‘U’ आकार का मोड़।
  • उच्च भागों में तीव्र अपरदन और निचले भागों में निक्षेपण करती हैं।
  • ये बाढ़ के मैदान, डेल्टा और झीलें बनाती हैं।

प्रायद्वीपीय नदियाँ:

  • अधिकांशतः मौसमी नदियाँ हैं, जो वर्षा पर निर्भर रहती हैं।
  • गर्मियों में ये सिकुड़कर छोटी धाराओं में बदल जाती हैं।
  • नर्मदा और तापी अरब सागर में गिरती हैं और ज्वारनदमुख बनाती हैं।
  • कृष्णा, कावेरी, महानदी और गोदावरी बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं और डेल्टा बनाती हैं।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 2. प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर-

पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ:-

  • बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
  • लंबी दूरी तय करती हैं और बड़े डेल्टा बनाती हैं।
  • मुख्य नदियाँ: महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी।
  • गोदावरी को “दक्षिण की गंगा” कहा जाता है।
  • निचले भाग में गति मंद हो जाती है।

पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ:

  • अरब सागर में गिरती हैं।
  • अपेक्षाकृत छोटी और तीव्रगामी होती हैं।
  • मुख्य नदियाँ: नर्मदा और तापी।
  • ज्वारनदमुख या एस्चुअरी का निर्माण करती हैं।
  • मुहाने के पास गति तेज होती है।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 3. भारत की अर्थव्यवस्था में नदियों के महत्व पर प्रकाश डालिए।

उत्तर- भारत की अर्थव्यवस्था में नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है:-

  1. कृषि: नदियाँ उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी लाती हैं, जो देश के 40% भूभाग को कवर करती है।
  2. सिंचाई: गंगा, सिंधु और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियाँ व्यापक सिंचाई नेटवर्क प्रदान करती हैं।
  3. परिवहन: कई नदियाँ, विशेषकर गंगा और ब्रह्मपुत्र, महत्वपूर्ण जल मार्ग हैं।
  4. जल विद्युत: नदियों पर बांध बनाकर बिजली उत्पादन किया जाता है।
  5. मत्स्य पालन: नदियाँ मछली उद्योग का आधार हैं, जो कई लोगों की आजीविका है।
  6. औद्योगिक विकास: नदियाँ उद्योगों और शहरों के विकास में मदद करती हैं, जैसे जमशेदपुर और कोलकाता।
  7. पर्यटन: नदियाँ पर्यटन के आकर्षक केंद्र हैं।
  8. जल संरक्षण: नदियाँ भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद करती हैं।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

प्रश्न 4. भारत में झीलों के प्रकार का वर्णन उदाहरण सहित कीजिए।

उत्तर- भारत में विभिन्न प्रकार की झीलें पाई जाती हैं:-

  1. टेक्टोनिक झील: भूगर्भीय हलचल से बनी, जैसे जम्मू-कश्मीर की वूलर झील।
  2. हिमनदीय झील: हिमनदों द्वारा निर्मित, उदाहरण – नैनीताल, भीमताल।
  3. ऑक्सबो झील (गोखुर): नदी के मोड़ के कटने से बनी, जैसे बिहार की कांवर झील।
  4. लैगून: समुद्र तट पर बनी, जैसे चिलका और पुलीकट झीलें।
  5. अवरोध झील: भूस्खलन से नदी मार्ग अवरुद्ध होने पर बनी, जैसे गोहना झील।
  6. क्रेटर झील: निष्क्रिय ज्वालामुखी के मुँह पर बनी, जैसे महाराष्ट्र की लोनार झील।
  7. कृत्रिम झील: मानव निर्मित, जैसे गोविंद वल्लभ पंत सागर (रीहंद बांध)।

Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप

Bihar Board class 9 Geography chapter 3 – मानचित्र कौशल

(क) भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नदियों को चिह्नित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए-

(i) गंगा, (ii) सतलुज, (iii) दामादर, (iv) कृष्णा , (v) नर्मदा, (vi) तापी, (vii) महानदी ।

(ख) भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित झीलों को चिह्नित कीजिए –

(a) चिल्का, (b) सांभर, (c) वूलर, (d) पुलीकट, (e) कोलेरू ।

उत्तर-

%filename Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप Bihar Board Class 9 Geography Chapter 3 Solutions – अपवाह स्वरूप
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top