प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1): बिहार बोर्ड में पिछले वर्षों में पूछे गए सभी Objective Questions

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

youtube channel
whatsapp group

 

1-परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है— [2017AI]

(A) आपतन कोण = परावर्तन कोण

(B) परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण

(C) आपतन कोण = विचलन कोण

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

2-प्रकाश तरंग का उदाहरण है— [2017C]

(A) ध्वनि तरंग

(B) विद्युत चुम्बकीय तरंग

(C) पराबैंगनी तरंग

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

3-दर्पण के सामने किसी भी दूरी पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब सीधा प्रतीत होता है तो वह दर्पण है [2022AII, 2020AI]

(A) केवल समतल

(B) केवल अवतल

(C) केवल उत्तल

(D) या तो समतल अथवा उत्तल

उत्तर: (D)

4-निम्नलिखित में किस माध्यम में प्रकाश की चाल सबसे अधिक होता है?

(A) काँच

(B) पानी

(C) लोहा

(D) निर्वात [2020AII]

उत्तर: (D)
5-प्रकाश की किरणें गमन करती हैं— [2025AI, 2017AII, 2020AII]

(A) सीधी रेखा में

(B) टेढ़ी रेखा में

(C) किसी भी दिशा में

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)
6-तेल लगा कागज होता है [2025AII, 2021AI]

(A) पारदर्शक

(B) अपारदर्शक

(C) पारभासी

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)
7-प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं? [2024AII, 2015C, 2015AII, 2020AII, 2021AII]

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

8-समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होता है— [2015AII, 2016AII, 2023AII, 2026AI]

(A) वास्तविक

(B) काल्पनिक (आभासी)

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

9-एक अभिसारी किरण पुंज समतल दर्पण पर आपतित होती है। परावर्तित किरण पुंज होगा [2023AI]

(A) अपसारी

(B) अभिसारी

(C) समांतर

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)
10-किसी समतल दर्पण द्वारा आवर्धन होता है [2023AII]

(A) +1

(B) -1

(C) शून्य

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)
11-एक प्रकाश किरण एक समतल दर्पण पर लम्बवत आपतित होती है। परावर्तन कोण का मान होगा [2024AII]

(A) 135°

(B) 90°

(C) 45°

(D) 0°

उत्तर: (D)
12-किरणों के समूह को कहते हैं [2025AI]

(A) प्रकाश पुंज

(B) किरण पुंज

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)
13-सूर्य से आनेवाला प्रकाश पुंज निम्न में से कौन है? [2025AII]

(A) अभिसृत प्रकाश पुंज

(B) समानांतर प्रकाश पुंज

(C) अपसृत प्रकाश पुंज

(D) इनमें से सभी उत्तर:

(B)
14-आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है [2026AI]

(A) न्यूटन का नियम के अनुसार

(B) स्नेल का नियम के अनुसार

(C) परावर्तन का नियम के अनुसार

(D) फर्मेट का सिद्धांत के अनुसार

उत्तर: (C)
15-यदि आपतन कोण 45° हो तो परावर्तित किरण एवं अभिलंब के बीच कोण होगा [2026AI]

(A) 45° से कम

(B) 45°

(C) 45° से अधिक

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)
16-समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब पार्श्व उल्टा होता है, अर्थात् [2026AII]

(A) बायाँ, दायाँ प्रतीत होता है

(B) ऊपर, नीचे प्रतीत होता है

(C) बड़ा होता है

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

17-समतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन का मान हमेशा होता है [2026AII]

(A) > 1

(B) < 1

(C) = 1

(D) 0

उत्तर: (C)
18-गोलीय दर्पण के फोकसान्तर एवं वक्रता त्रिज्या के बीच संबंध है— [2013A]

(A) r = 2f

(B) f = r

(C) f = r/4

(D) r = f/2

उत्तर: (A)
19-किसी बिम्ब का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा तथा बड़ा पाया गया। वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए? [2024AI, 2013C]

(A) मुख्य फोकस तथा वक्रता केंद्र के बीच

(B) वक्रता केंद्र पर

(C) वक्रता केंद्र से परे

(D) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच

उत्तर: (D)
20-काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिम्ब होता है [2025AII, 2015C]

(A) सीधा

(B) उल्टा

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

21-सरल सूक्ष्मदर्शी में किसका उपयोग होता है? [2015AI]

(A) अवतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) अवतल लेंस

(D) उत्तल लेंस

उत्तर: (D)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

22-हजामत के लिए किस दर्पण का उपयोग होता है? [2024AI, 2017AII]

(A) अवतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) समतल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)
23-सर्चलाइट का परावर्तक सतह होता है— [2017AII]

(A) उत्तल

(B) अवतल

(C) समतल

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

24-दंत विशेषज्ञ किस दर्पण का उपयोग मरीजों के दांतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए करता है? [2018AI]

(A) समतल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) उत्तल दर्पण

(D) इनमें से सभी

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

25-एक प्रयोग में अवतल दर्पण द्वारा किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब एक पर्दे पर प्राप्त किया जाता है। दर्पण की फोकस दूरी को निर्धारित करने के लिए प्रयोगकर्त्ता को मापने की जरूरत है [2018AI]

(A) दर्पण तथा पर्दा के बीच की दूरी

(B) दर्पण तथा बिम्ब के बीच की दूरी

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

26-यदि किसी बिम्ब के प्रतिबिम्ब का आवर्धन ऋणात्मक है तो उस प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी? [2024AII, 2018AII]

(A) वास्तविक और उल्टा

(B) वास्तविक और सीधा

(C) आभासी और सीधा

(D) आभासी और उल्टा

उत्तर: (A)

27-निम्नलिखित में से कौन उत्तल दर्पण की फोकस दूरी है जिसकी वक्रता त्रिज्या 32 सेमी है? [2025AII, 2018AII]

(A) + 8 सेमी

(B) – 8 सेमी

(C) + 16 सेमी

(D) – 16 सेमी

उत्तर: (C)

28-किस दर्पण का उपयोग पश्च दृश्य दर्पण के रूप में किया जाता है? [2019AI]

(A) उत्तल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) समतल दर्पण

(D) कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

29-नई कार्तीय परिपाटी के अनुसार दर्पण के सामने रखे गए बिम्ब की दूरी ली जाती है [2019AI]

(A) धनात्मक

(B) ऋणात्मक

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

30-निम्न में से किस दर्पण की फोकस दूरी धनात्मक होती है? [2025AII, 2019AII]

(A) समतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) अवतल दर्पण

(D) सभी

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

31-किसी कार के अग्रदीप में प्रयुक्त दर्पण निम्नलिखित में से कौन है? [2025AI, 2020AI]

(A) अवतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) समतल दर्पण

(D) समतल या उत्तल दर्पण

उत्तर: (A)

32-समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है— [2021AI]

(A) अनंत

(B) शून्य

(C) 100 cm

(D) 50 cm

उत्तर: (A)

33-अवतल दर्पण के सामने वस्तु को कहाँ रखा जाय ताकि प्रतिबिम्ब उल्टा, वास्तविक और समान आकार का बने? [2021AI]

(A) ध्रुव पर

(B) अनंत पर

(C) वक्रता केंद्र पर

(D) फोकस पर

उत्तर: (C)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

34-दाढ़ी बनाने के लिए कौन-सा दर्पण उपयुक्त है? [2011A, 2015AI, 2016AI, 2021AI]

(A) समतल

(B) उत्तल

(C) अवतल

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

 

35-किसी अवतल दर्पण की फोकस दूरी (f) और उसकी वक्रता त्रिज्या R है, तो निम्नांकित में कौन संबंध सही है? [2021AII]

(A) R = f

(B) R = 2f

(C) R = 3f

(D) R = f/2

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

36-उत्तल दर्पण में बना काल्पनिक प्रतिबिम्ब होता है— [2025AII, 2021AI & II]

(A) सीधा एवं आवर्धित

(B) उल्टा एवं आवर्धित

(C) सीधा एवं छोटा

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

 

37-किस दर्पण से हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है? [2025AI, 2022AII]

(A) उत्तल

(B) अवतल

(C) समतल

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

38-अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है [2025AI, 2021AII, 2022AII]

(A) धनात्मक

(B) ऋणात्मक

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

 

39-गोलीय दर्पण परावर्तक पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास कहलाता है [2018AII, 2022AII]

(A) मुख्य फोकस

(B) वक्रता त्रिज्या

(C) प्रधान अक्ष

(D) गोलीय दर्पण का द्वारक

उत्तर: (D)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

40-दर्पण का सूत्र है? [2025AII, 2023AII, 2020AII, 2021AII]

(A) 1/v + 1/u = 1/f

(B) 1/v – 1/u = 1/f

(C) 1/f + 1/u = 1/v

(D) 1/f + 1/v = 1/u

उत्तर: (A)

 

41-एक गोलीय दर्पण की फोकस दूरी + 20 cm है तो यह गोलीय दर्पण कैसा है? [2021AII, 2023AII]

(A) उत्तल

(B) अवतल

(C) समतलोत्तल

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

42-किस दर्पण की फोकस दूरी, चिह्नों की परिपाटी के अनुसार, ऋणात्मक मानी जाती है? [2023AI]

(A) समतल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) उत्तल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

 

43-अवतल दर्पण में आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनाने के लिए वस्तु को कहाँ रखा जाता है? [2023AI]

(A) फोकस और ध्रुव के बीच

(B) वक्रता केंद्र से परे

(C) फोकस पर

(D) वक्रता केंद्र और फोकस के बीच

उत्तर: (A)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

44-निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिम्ब मिल सकता है? [2023AII]

(A) समतल दर्पण से

(B) उत्तल दर्पण से

(C) अवतल दर्पण से

(D) इनमें से सभी

उत्तर: (D)
45-फोकस दूरी 20 cm के अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या होगी [2024AI]

(A) 15 cm

(B) 10 cm

(C) 40 cm

(D) 60 cm

उत्तर: (C)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

46आँख-नाक-गला के चिकित्सक द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला दर्पण है [2024AI]

(A) उत्तल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) समतल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

47-उत्तल दर्पण में आवर्धन का महत्तम मान है [2024AI]

(A) 2

(B) 1

(C) 1/2

(D) अनंत

उत्तर: (B)

 

48-अवतल लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब होता है [2024AI]

(A) छोटा

(B) सीधा

(C) आभासी

(D) इनमें से सभी

उत्तर: (D)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

49-यदि अवतल दर्पण का निचला आधा भाग टूट जाए, तो प्रतिबिंब [2024AII]

(A) सीधा बनेगा

(B) आधा बनेगा

(C) कम तीव्र बनेगा

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

50-फोकस दूरी 10 cm के अवतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन धनात्मक होगा यदि वस्तु दूरी का मान है [2024AII]

(A) 10 cm से अधिक

(B) 20 cm से अधिक

(C) 10 cm से कम

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

 

51-फोकस से ध्रुव की ओर आने पर अवतल दर्पण में आवर्धन का मान [2024AII]

(A) बढ़ता है

(B) घटता है

(C) अचर रहता है

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

 

52-एक अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष पर चलती चींटी का प्रतिबिम्ब सीधा है तथा बढ़ता जा रहा है। चींटी की गति की दिशा है [2024AII]

(A) फोकस से वक्रता केन्द्र की ओर

(B) फोकस से ध्रुव की ओर

(C) ध्रुव से फोकस की ओर

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

 

53-अवतल दर्पण किस प्रकार का दर्पण है? [2025AI]

(A) अपसारी

(B) अभिसारी

(C) अभिसारी तथा अपसारी दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)

 

54-उत्तल दर्पण द्वारा चाँद के प्रतिबिंब का आवर्धन होगा [2026AI]

(A) 1

(B) -1

(C) नगण्य

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)

 

55-जब वस्तु फोकस पर हो, तब अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब होता है [2026AII]

(A) वास्तविक और केन्द्र पर

(B) आभासी

(C) अनंत पर

(D) कोई प्रतिबिंब बनता नहीं

उत्तर: (C)

 

56-अवतल दर्पण में फोकस पर बना प्रतिबिंब होता है [2026AII]

(A) वास्तविक और उल्टा

(B) आभासी और सीधा

(C) वास्तविक और सीधा

(D) आभासी और उल्टा

उत्तर: (A)

57-जब वस्तु अनंत पर हो, तो अवतल दर्पण में प्रतिबिंब होता है [2026AII]

(A) दर्पण के पीछे, आभासी

(B) फोकस पर, वास्तविक, उल्टा

(C) केंद्र पर, आभासी

(D) ध्रुव पर, आभासी

उत्तर: (B)

58-किसी बिम्ब का वास्तविक प्रतिबिम्ब समान आकार का प्राप्त करने हेतु बिम्ब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखा जाता है? [2012A]
(A) फोकस पर
(B) वक्रता केंद्र पर
(C) अनंत पर
(D) प्रकाशीय केंद्र पर
उत्तर: (B)

59-एक उत्तल लेंस होता है— [2013C]
(A) सभी जगह समान मोटाई का
(B) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा
(C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C)

60-किस लेंस के द्वारा सिर्फ काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनता है? [2016AII]
(A) उत्तल
(B) अवतल
(C) बाईफोकल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

61-1 Å का मान होता है— [2016C]
(A) 10⁻¹⁰ m
(B) 10⁻⁸ m
(C) 10⁻¹¹ m
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)
62-निर्वात में प्रकाश की चाल क्या होती है? [2017AI]
(A) 3 x 10⁸ m/s
(B) 3 x 10⁸ cm/s
(C) 3 x 10⁸ km/s
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)

 

63-एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 20 सेमी है तो इसकी क्षमता क्या होगी? [2017C]
(A) 2 डायोप्टर
(B) – 2 डायोप्टर
(C) + 5 डायोप्टर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (C)

 

64-कौन-सा लेंस अपसारी लेंस भी कहलाता है? [2023AI, 2018AI]
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)

 

65-निम्न में से किस माध्यम में प्रकाश की चाल अधिकतम होती है? [2019AII]
(A) हवा
(B) जल
(C) शीशा
(D) हीरा
उत्तर: (A)

 

66-निम्नलिखित में से किसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है? [2020AI, 2026AII]
(A) वायु
(B) बर्फ
(C) काँच
(D) हीरा
उत्तर: (D)

 

67-निम्नलिखित में से कौन लेंस का आवर्द्धन (m) होता है? [2020AI]
(A) u/v
(B) uv
(C) u+v
(D) v/u
उत्तर: (D)

 

68-वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा होती है— [2025AI, 2021AI]
(A) कम
(B) ज्यादा
(C) समान
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)
69-प्रकाश की चाल विभिन्न माध्यमों में— [2021AI]
(A) समान होता है
(B) भिन्न-भिन्न होती है
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

 

70-तालाब का जल कम गहरा दिखाई देने का कारण है— [2021AII]
(A) परावर्तन
(B) विवर्तन
(C) अपवर्तन
(D) ध्रुवन
उत्तर: (C)
71-लेंस के मुख्य फोकस की संख्या कितनी होती है? [2017AI, 2021AI]
(A) दो
(B) एक
(C) तीन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)

 

72-अवतल लेंस का आवर्धन (m) बराबर होता है— [2023AI, 2013A, 2021AI & II]
(A) u/v
(B) uv
(C) u+v
(D) v/u
उत्तर: (D)

 

73-निम्नलिखित में किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं? [2020AI, 2021AII, 2026AI]
(A) उत्तल लेंस
(B) अवतल लेंस
(C) (A) और (B) दोनों
(D) वाईफोकल लेंस
उत्तर: (A)

 

74-निम्न में से कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है? [2012A, 2017C, 2021AII]
(A) जल
(B) काँच
(C) प्लास्टिक
(D) मिट्टी
उत्तर: (D)

 

75-उत्तल लेंस द्वारा आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिम्ब तब बनता है, जब वस्तु रहती है [2022AI]
(A) अनंत पर
(B) फोकस और लेंस के बीच
(C) फोकस पर
(D) फोकस दूरी और दुगुनी फोकस दूरी के बीच
उत्तर: (B)

 

76-निम्नलिखित में से किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब कौन बना सकता है? [2022AI]
(A) काँच की पट्टिका
(B) उत्तल लेंस
(C) अवतल लेंस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

 

77-किसी बिन्दु-वस्तु से निकलकर किरणें किसी लेंस से अपवर्तित होकर जिस बिन्दु पर मिलती हैं, उसे कहते हैं [2022AI]
(A) वक्रता केंद्र
(B) प्रतिबिम्ब बिन्दु
(C) फोकस
(D) प्रकाश केंद्र
उत्तर: (B)

 

78-फोटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है [2022AI]
(A) अवतल दर्पण
(B) अवतल लेंस
(C) उत्तल लेंस
(D) उत्तल दर्पण
उत्तर: (C)

 

79-किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस दूरियाँ -15 cm हैं। दर्पण तथा लेंस संभवतः हैं [2022AI]
(A) दर्पण अवतल, लेंस उत्तल
(B) दर्पण उत्तल, लेंस अवतल
(C) दोनों अवतल
(D) दोनों उत्तल
उत्तर: (C)

 

80-शब्दकोष के छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए किस लेंस का उपयोग करना पसंद करेंगे? [2018AI, 2022AI]
(A) 50 cm फोकस दूरी का उत्तल लेंस
(B) 50 cm फोकस दूरी का अवतल लेंस
(C) 5 cm फोकस दूरी का उत्तल लेंस
(D) 5 cm फोकस दूरी का अवतल लेंस
उत्तर: (C)

 

81-प्रकाश का चाल न्यूनतम होता है [2022AII]
(A) निर्वात में
(B) जल में
(C) वायु में
(D) काँच में
उत्तर: (D)

 

82-एक पारदर्शी गोलीय कवच की बाहरी त्रिज्या 20 cm तथा भीतरी त्रिज्या 19.8 cm है। त्रिज्य आपतित प्रकाश के लिए यह कैसा व्यवहार करेगा? [2022AII]
(A) उत्तल लेंस की भाँति
(B) प्रिज्म की भाँति
(C) समांतर पट्टिका की भाँति
(D) अवतल लेंस की भाँति
उत्तर: (D)

 

83-निम्न में कौन लेंस की क्षमता का मात्रक है? [2024AI, 2020AII, 2022AII]
(A) जूल
(B) वाट
(C) डायोप्टर
(D) अर्ग
उत्तर: (C)

 

84-किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन का SI मात्रक क्या है? [2019AII, 2021AI, 2022AII]
(A) मीटर
(B) सेमी
(C) मिलीमीटर
(D) मात्रक विहिन
उत्तर: (D)

 

85-किसी माध्यम के अपवर्तनांक (μ) का मान होता है— [2011AI, 2015AII, 2021AII, 2023AI]
(A) sin r / sin i
(B) sin i / sin r
(C) sin i × sin r
(D) sin i + sin r
उत्तर: (B)

 

86-प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं? [2016AI, 2021AII, 2023AI]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर: (B)
87-लेंस की क्षमता का S.I. मात्रक क्या है? [2023AI, 2026AI]
(A) cm⁻¹
(B) m
(C) cm
(D) डायोप्टर (m⁻¹)
उत्तर: (D)

 

88-हीरे का अपवर्तनांक कितना है? [2023AI]
(A) 1.42
(B) 1.32
(C) 2.24
(D) 2.42
उत्तर: (D)

 

89-निम्न में से किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है? [2019AI, 2022AII, 2023AII]
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) समतल लेंस
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (B)

 

90-विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती हुई किरण मुड़ जाती है [2024AII, 2023AII]
(A) अभिलंब की ओर
(B) अभिलंब से दूर
(C) अभिलंब के साथ संपाती
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (A)

 

91-चिह्नों की निर्देशांक परिपाटी में धनात्मक फोकस दूरी होती है [2023AII]
(A) उत्तल लेंस की
(B) उत्तल दर्पण की
(C) अवतल दर्पण की
(D) (A) और (B) दोनों

उत्तर: (D)
92सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करने पर आपतन कोण (i) और अपवर्तन कोण (r) में क्या संबंध होता है? [2023AII]

(A) i > r

(B) i = r

(C) r > i

(D) r = i = 0

उत्तर: (C)
93-निर्देशांक चिह्न परिपाटी में सभी दूरियाँ मापी जाती हैं [2023AII]

(A) वक्रता केंद्र से

(B) ध्रुव से

(C) फोकस से

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (B)
94-काँच की एक समांतर पट्टिका पर श्वेत किरण तिरछी आपतित होती है। निम्नांकित में कौन प्रथम अपवर्तन के साथ घटित होगा? [2024AI]

(A) विचलन

(B) पूर्ण परावर्तन

(C) वर्ण-विक्षेपण

(D) इनमें से सभी

उत्तर: (C)
95-वायु का निरपेक्ष अपवर्तनांक वास्तव में होता है [2024AI]

(A) 1 से कम

(B) 1 से अधिक

(C) 1 के बराबर

(D) 0

उत्तर: (B)
96-प्रकाश की किरण को मोड़ने की क्षमता को कहते हैं [2024AI]

(A) लेंस की क्षमता

(B) लेंस की क्षमता का व्युत्क्रम

(C) लेंस की समंजन क्षमता

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)
97-वायु में अभिसारी लेंस है [2024AII]

(A) काँच का अवतल लेंस

(B) काँच का समतलावतल लेंस

(C) काँच का उत्तल लेंस

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)
98-निम्नलिखित में किसका अपवर्तनांक सबसे कम होता है? [2024AII]

(A) तारपीन

(B) बेंजीन

(C) पानी

(D) किरोसीन

उत्तर: (C)
99-लेंस की फोकस दूरी f एवं क्षमता P हो, तो [2025AI]

(A) f ÷ P = 0.5

(B) f × P = 1

(C) P ÷ f = 1

(D) P ÷ f = 2

उत्तर: (B)
100-निम्न में से आवर्धक शीशा (मैग्नीफाइंग ग्लास) कौन है? [2025AII]

(A) अवतल दर्पण

(B) अवतल लेंस

(C) उत्तल लेंस

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)
101-कौन-सी लेंस में वास्तविक एवं आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बन सकते हैं? [2025AII]

(A) उत्तल लेंस

(B) अवतल लेंस

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)
102-निम्नलिखित में कौन-सा प्रकाश के लिए अपेक्षाकृत सघन माध्यम है? [2026AI]

(A) जल

(B) हवा

(C) केरोसिन

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)
103-प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है [2026AI]

(A) वायु में

(B) काँच में

(C) निर्वात में

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C)
104-प्रकाश तंतु में प्रकाश में होता है [2026AI]

(A) पूर्ण आंतरिक परावर्तन

(B) परावर्तन

(C) वर्ण-विक्षेपण

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)
105-प्रकाश का अपवर्तन होता है क्योंकि [2026AII]

(A) प्रकाश की गति में परिवर्तन होता है

(B) आवृत्ति में परिवर्तन होता है

(C) रंग में परिवर्तन होता है

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A)
106-अपवर्तनांक की इकाई है [2026AII]

(A) m/s

(B) कोई इकाई नहीं

(C) m

(D) cm

उत्तर: (B)
107-वायु में प्रकाश की गति लगभग होती है [2026AII]

(A) 3 x 10⁴ m/s

(B) 3 x 10⁵ m/s

(C) 3 x 10⁶ m/s

(D) 3 x 10⁸ m/s

उत्तर: (D)
108-पानी में छड़ी को मुड़ी हुई दिखाई देने का कारण है [2026AII]

(A) परावर्तन

(B) अपवर्तन

(C) विक्षेपण

(D) प्रकीर्णन

उत्तर: (B)

प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)
प्रकाश का परावर्तन (Physics Chapter 1)

 Youtube  ,Telegram,   Facebook,  whatsaap, instagram website

youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top