विद्यार्थी जीवन विषय पर 500 शब्दों में निबंध लिखिए

youtube channel
whatsapp group

 

 विद्यार्थी जीवन

 

विचार बिन्दु– 1. परिचय, 4. अध्यापकों के प्रति
2. विद्यालय में प्रवेश,
3. सहपाठी,
कृतज्ञता, 5. उपसंहार
परिचय-विद्यार्थी जीवन सम्पूर्ण जीवन का स्वर्णिम काल होता है। यह परिश्रम, अनुशासन और सीखने का समय है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपने भावी जीवन को ठोस नींव प्रदान करने का सुनहरा अवसर देता है। यह चरित्र-निर्माण और अपने ज्ञान को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण समय है। आज का विद्यार्थी देश का भावी नागरिक होता है जो अपने समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विद्यालय में प्रवेश-विद्यार्थी जीवन पाँच छः वर्ष की आयु से आंरभ हो जाता है। विद्यार्थी जीवन में ही छात्र शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यालय या कॉलेज में प्रवेश करता है। जहाँ उसे पढ़ाई-लिखाई के अलावा ऐसे बहुत सारे कौशल सीखने का मौका मिलता है, जो आगे चलकर उसके जीवन को सँवारने में काम आता है। विद्यालय में ही बच्चों का स्र्वागीण विकास तेजी से होता है।
सहपाठी-विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थी को नए शिक्षक, नए सहपाठी और नया वातावरण मिलता है। उसे घर की सीमाओं से बाहर एक नया संसार दिखाई देने लगता है। उसके ज्ञान का फलक विस्तृत होता जाता है। वह ज्ञान-रस का स्वाद लेने लगता है जो आजीवन उसका पोषण करता रहता है।
कई बार सहपाठियों के गलत संगत के कारण विद्यार्थी जीवन में भटकाव आने लगता है और वह अपने लक्ष्य से दूर हो जाता है।
अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता – विद्यार्थी जीवन में अध्यापक की अहम भूमिका
होती है। हमारे अध्यापक हमें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान तथा अनुशासित विद्यार्थी बनाते हैं। वे हमारे जीवन में ज्ञान और मार्गदर्शन का प्रकाश फैलाते हैं। वे हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक होते हैं। इसलिए हम विद्यार्थियों को अपने अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता रखनी चाहिए।

उपसंहार-विद्यार्थी जीवन को जीवन के आधार के रूप में जाना जाता है। विद्यार्थी जीवन अच्छे आचरण की पाठशाला है जो विद्यार्थियों को गुण-अवगुण और अच्छे-बुरे की पहचान कराता है। इसी काल में हम पढ़ाई, अनुशासन और समय का महत्व सीखते हैं साथ ही खेल-कूद और मौज-मस्ती भी करते

Matric Exam 2027  : class 10th मैट्रिक परीक्षा 2027  के लिए यहां पर प्रश्न उत्तर ( Objective type Question & Subjective type Question ) तथा मैट्रिक परीक्षा 2027  का मॉडल पेपर ( Matric Exam 2027  Model Paper ) उपलब्ध है। जिसको आप लोग डाउनलोड कर सकते हैं। और मैट्रिक परीक्षा 2027   की तैयारी यहां पर ऑनलाइन कर सकते हैं। { letter } और { निबंध  } Bihar Board Matric Exam & Inter Exam and follow my all social  link

 Youtube  ,Telegram,   Facebook,  whatsaap, instagram

Class 12th Solution
Class 11th Solution 
Class 10th Solution
Class 9th Solution
Class 8th Solution
Class 7 th Solution
Grammar
Govt job notes
class 12th  english Summary
कक्षा 12 के हिन्‍दी के सारांश 

 

विद्यार्थी जीवन
विद्यार्थी जीवन
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top