आजादी का अमृत महोत्त्सव विषय पर 500 शब्दों में निबंध लिखिए

youtube channel
whatsapp group

आजादी का अमृत महोत्त्सव

विचार बिन्दु – 1. भूमिका, 2. कारण, 3. महत्त्व, 4. उपसंहार।
भूमिका- आजादी का अमृत महोत्सव भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ का एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है। भारत की स्वतंत्रता की लडाई एक लंबी और कठिन यात्रा थी। देश के लोगों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।
यह महोत्सव हमें भारत की स्वतंत्रता की यात्रा को याद करने और देश के भविष्य के लिए नई ऊर्जा और उत्साह को जगाने का अवसर प्रदान करता है।
15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75 वाँ वर्ष पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया था क्योंकि इसी दिन महात्मा गाँधी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी। यह महोत्सव 15 अगस्त, 2023 तक चला।
कारण-आजादी का अमृत महोत्सव देशवासियों में देशप्रेम, जागरूकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इसको मनाने के पीछे कई कारण है। पहला यह कि गुलामी से मुक्ति के 75 वर्ष पूरे हो गए। दूसरा यह कि देश को आजाद कराने में जिन सपूतों ने बलिदान दिये, बहुत यातनाए सहे, उन्हें याद किया जाए। तीसरा यह कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताये जाए साथ ही अपनी उपलब्धियों की समीक्षा की जाए।
महत्त्व-वर्तमान समय में भारत की युवा पीढ़ी जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच है वह आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के महत्त्व को बेहतर ढंग से नहीं जानती है। ऐसे में उसे अपने देश के इतिहास और वर्त्तमान से जोड़ना जरूरी है। भारत को आजाद कराने के लिए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और क्या-क्या कुर्बानियाँ भारत को देनी पड़ी यह आज की युवा पीढ़ी को जानना और समझना आवश्यक है।
आजादी का अमृत महोत्सव किसी विशेष जाति, धर्म अथवा राज्य नहीं बल्कि संपूर्ण भारत के लिए महत्त्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान अनेक सरकारी भवन और घरों पर तिरंगा फहराया गया। कुछ जगहों पर रैलियाँ भी निकाली गई ताकि इसका महत्त्व जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
उपसंहार-आजादी का अमृत महोत्सव पिछले 75 वर्षों में भारत द्वारा की गई तीव्र प्रगति एवं उन्नति का जश्न मनाता है। यह महोत्सव हमें अपनी छिपी शक्तियों को फिर से खोजने और आजादी के नायकों को याद करने तथा देश के उन्नति के लिए ईमानदार प्रयास करने पर बल देता है।
निष्कर्षतः आजादी का अमृत महोत्सव हमें अपने देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को जगाने में मदद करता है और अपने देश के विकास और प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित करता है।

Matric Exam 2027  : class 10th मैट्रिक परीक्षा 2027  के लिए यहां पर प्रश्न उत्तर ( Objective type Question & Subjective type Question ) तथा मैट्रिक परीक्षा 2027  का मॉडल पेपर ( Matric Exam   Model Paper ) उपलब्ध है। जिसको आप लोग डाउनलोड कर सकते हैं। और मैट्रिक परीक्षा 2027   की तैयारी यहां पर ऑनलाइन कर सकते हैं। { letter } और { निबंध  } Bihar Board Matric Exam & Inter Exam and follow my all social  link

 Youtube  ,Telegram,   Facebook,  whatsaap, instagram

Class 12th Solution
Class 11th Solution 
Class 10th Solution
Class 9th Solution
Class 8th Solution
Class 7 th Solution
Grammar
Govt job notes
class 12th  english Summary
कक्षा 12 के हिन्‍दी के सारांश 
facebook
matric exam
आजादी का अमृत महोत्त्सव
आजादी का अमृत महोत्त्सव
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top