Class 12th geography part 2 chapter 3 (मानव बिकाश)

youtube channel
whatsapp group

12th geography part 2 chapter 3

 

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
12th geography part 2 chapter 3
1. भारत में किन्हीं दो व्यावसायिक संवर्गों का उल्लेख करें। [2019]
 दो व्यावसायिक संवर्ग निम्नलिखित हैं-
(i) प्राथमिक व्यवसाय (Primary Occupation) – इसके अंतर्गत आखेट, भोजन संग्रह, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन, मछली पकड़ना, वनों से लकड़ी काटना, कृषि एवं खनन कार्य सम्मिलित किए जाते हैं। प्राथमिक कार्यकलाप करने वाले लोग लाल कॉलर श्रमिक कहलाते हैं, क्योंकि उनका कार्य क्षेत्र घर से बाहर होता है।
(ii) द्वितीयक व्यवसाय (Secondary Occupation)- द्वितीयक गतिविधियाँ प्रकृति में पाए जाने वाले कच्चे माल का रूप बदलकर उसे मूल्यवान बना देती है। कपास सेवस्त्र, गन्ना से चीनी बनाना, लौह अयस्क से इस्पात बनाना, लकड़ी से फर्नीचर बनाना इत्यादि द्वितीयक व्यवसाय हैं। इस प्रकार द्वितीयक क्रियाएँ विनिर्माण, प्रसंस्करण और निर्माण (अवसंरचना) उद्योग से संबंधित है।
12th geography part 2 chapter 3
2. मानव विकास के चार प्रमुख घटक क्या हैं? [2020A] अथवा, मानव विकास के चार स्तंभ कौन से है? [2017A, 2024A]
मानव विकास के चार प्रमुख स्तंभ या घटक हैं- समता (Equity), सतत पोषणीयता (Sustainability), उत्पादकता (Productivity) और सशक्तिकरण (Empowerment)। समता का अर्थ है कि लोगों को लिंग, प्रजाति, आय, इत्यादि के भेदभाव के विचार के बिना उपलब्ध अवसरों तक पहुँच समान होना चाहिए। पोषणीयता का अर्थ है, अवसरों की उपलब्धता में निरंतरता, जिससे प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिले। उत्पादकता का अर्थ है लोगों में क्षमताओं का निर्माण करके मानव श्रम उत्पादकता में वृद्धि करना। सशक्तिकरण का अर्थ है अपने विकल्प चुनने के लिए शक्ति प्राप्त करना।
12th geography part 2 chapter 3
3. मानव विकास से आप क्या समझते हैं? [2017A, 2020A,2023A)
 मानव विकास से तात्पर्य लोगों के विकल्पों को विकसित करने और परिवर्द्धित करने की प्रक्रिया से है। अर्थात् मानव के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास के विकल्पों को परिवर्द्धित करने की प्रक्रिया ही मानव विकास है।
facebook
matric exam
12th geography part 2 chapter 3
12th geography part 2 chapter 3
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top