Skip to contentclass 12th political science chapter 10
class 12th political science chapter 10
1. बीमारू राज्यों का क्या अर्थ है?(2016A)
वह राज्य जहाँ खनिज संपदा नगन्य हो, कृषि, सिंचाई, कल कारखाने, सड़क, बिजली, अस्पतालों, स्कूल तथा कॉलेजों की कमी के कारण बच्चों को सही शिक्षा न मिल पाना तथा राज्य के जनता को पेट भरने के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर करना पड़े। शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़े। जिसके कारण अभिभावकों को अधिक खर्च करना पड़े, इन सारी कमियों के कारण ऐसे राज्यों को बीमारू राज्य कहा जाता है।
class 12th political science chapter 10
2. अन्ना आंदोलन क्या है?[20148.20190)
. महाराष्ट्र के समाजवादी वयोवृद्ध नेता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के लाल किले के सामने भूख हड़ताल पर थे। जिसे हम अन्ना आंदोलन के नाम से जानते हैं।
class 12th political science chapter 10
3. अयोध्या विवाद से आप क्या समझते हैं(2019A]
. अयोध्या विवाद एक राजनीतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक धार्मिक विवाद है। जो नब्बे के दशक में सबसे ज्यादा उभार पर था। इस विवाद का मूल मुद्दा राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर है। विवाद इस बात को लेकर था कि क्या हिन्दू मंदिर को ध्वस्त कर वहाँ मस्जिद बनाया गया था। मंदिर को मस्जिद के रूप में बदल दिया गया। बाबरी मस्जिद को एक राजनैतिक रैली के दौरान नष्ट कर दिया गया, जो 6 दिसम्बर, 1992 को एक दंगे में बदल गया। यह विवाद राजनैतिक होते हुए कानूनी रूप में बदल गया। जिसे 9 नवम्बर, 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद पटाक्षेप माना गया।
class 12th political science chapter 10
4. न्यायपालिका की स्वतंत्रता से आप क्या समझते हैं?(20244)
. न्यायपालिका की स्वतंत्रता- भारत में न्यायपालिका को संविधान के द्वारा स्वतंत्र रखा गया है। इस पर विधायिका या कार्यपालिका का नियंत्रण नहीं रहता है। वे भयमुक्त होकर न्याय के कार्यों का सम्पादन करते हैं।
class 12th political science chapter 10
5. ‘निवारक निरोध’ शब्द का क्या अर्थ है?120248]
. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22 में निवारक निरोध कानून का उल्लेख है। इसका तात्पर्य है-किसी व्यक्ति को अपराध करने के पूर्व ही गिरफ्तार कर अपराध करने से रोकन। इसका प्रयोग राष्ट्र व राज्य की सुरक्षा तथा लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है।