bihar board class 12th Political Science chapter 8

                                                                    12th Political Science chapter 8

1. पीली क्रांति क्या है?

तेलहन की फसल में अभूतपूर्व उत्पादन लक्ष्य रखने हेतु इसे पीली क्रांति नाम दिया गया। भारत तेलहन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हुआ है। यहाँ सरसों, तीसी, राई, कुसुम, सूर्यमुखी द्वारा तेल निकाला जाता है।

12th Political Science chapter 8

youtube channel
whatsapp group

2. नर्मदा बचाओ के पक्ष एवं विपक्ष में तर्क दीजिए।

[2014A]

लोगों द्वारा 2003 ई० में स्वीकृत राष्ट्रीय पुनर्वास नीति को नर्मदा बचाओ जैसे सामाजिक आंदोलन की उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है। परन्तु असफलता के साथ ही नर्मदा बचाओ आंदोलन को बाँध के निर्माण पर रोक लगाने की माँग उठाने पर तीखा विरोध भी झेलना पड़ा है। आलोचकों का कहना है कि आंदोलन का अड़ियल रवैया विकास की प्रक्रिया, पानी की उपलब्धता और आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार को बाँध का काम आगे बढ़ाने की हिदायत दी है लेकिन साथ ही उसे यह आदेश भी दिया गया है कि प्रभावित लोगों का पुनर्वास सही ढंग से किया जाए।

12th Political Science chapter 8

3. भारत की राजनीति में जाति की भूमिका का वर्णन करें।

[2017A] भारतीय राजनीति में जाति एक वास्तविक पहलू है। भारतीय राजनीति में राजनीति भी जाति को प्रभावित करती है और राजनीति जाति को उभारती है। राजनीति द्वारा जातियों की पहचान बनती है। जाति सत्ता पर कब्जा दिलाने में राजनीतिक दलों को मदद करती है। सरकार के गठन के बाद जातिय आधार पर मंत्रिपरिषद का गठन किया जाता है। जातियों के राजनीतिक दलों के सम्पर्क में आने से उनमें राजनीतिक चेतना लाती है।

12th Political Science chapter 8

4. रंगभेद की नीति क्या है?

[2018A]

दक्षिण अफ्रीका में नेशनल पार्टी की सरकार द्वारा 1948 में कानून बनाकर काले और गोरे लोगों को अलग निवास करने की प्रणाली लागू की गई थी। इसे ही रंगभेद की नीति कहते हैं। इस नीति के अनुसार वहाँ पर रहने वाले निवासियों को राजनैतिक, भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं नस्लीय आधार पर श्वेत, अश्वेत, मिश्रित वर्ण और इंडियन्स आदि वर्गों में विभाजित करते हुए नवीन नीति का आरंभ किया गया। यह नीति 1994 में समाप्त कर दी गई। इस नीति के विरुद्ध नेल्सन मंडेला ने बहुत लंबा संघर्ष किया। जिसके लिए उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा गया। उन्हें 1990 में जेल से रिहा किया गया।

[2017A,2019A]

अथवा, रंगभेद क्या है?

5. भारत में दलित राजनीति के मुख्य तत्त्व बताएँ।

[2020A]

भारत में दलित राजनीति के मुख्य तत्त्व हैं- (i) जाति, (ii) व्यक्तिवाद, (iii) अवसरवाद, (iv) सिद्धान्तहीनता, (v) शोषण,

 12th Political Science chapter 8

6. दबाव समूह से आप क्या समझते हैं?

[2021A]

 अधिनायकवाद। दबाब समूह लोगों के उस संगठित समूह को कहा जाता है जो अपनेसदस्यों के हितों की पूर्ति के सरकार के निर्णय को प्रभावित करता है। दबाव समूह ऐसे ही संगठन है जो औपचारिक रूप से राजनीतिक प्रक्रिया में भाग नहीं लेते, न हीं चुनावों में उम्मीदवार खड़ा करते हैं। इसके बजाय वे अपने सदस्यों के हितों की प्राप्ति के लिए राजनीति को प्रभावित करते हैं। दबाव समूह को अन्य नामों से जाना जाता है- हित समूह, गैर सरकारी संगठन, अनौपचारिक संगठन इत्यादि।

12th Political Science chapter 8

7. स्थानीय स्वशासन से आप क्या समझते हैं?

[2022A]

स्थानीय शासन में आम आदमी के जीवन से जुड़े मामले एवं बुनियादी आवश्यकताओं के बारे में फैसला लेना शामिल होता है। इसलिए गाँव एवं जिला स्तर की वैसी शासन व्यवस्था जिसमें आम आदमी अपनी भागीदारी एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करता है। स्थानीय शासन कहलाता है।
स्थानीय शासन को मजबूत करना लोकतंत्र को मजबूत बनाने के समान है। स्थानीय स्वशासन ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्रामीण संस्थान एवं शहरी क्षेत्र के लिए शहरी संस्थान अलग-अलग होते हैं।

12th Political Science chapter 8

8. ‘चिपको आंदोलन’ के उद्देश्य का वर्णन करें।

[2023A]

चिपको आंदोलन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

(i) चिपको आंदोलन का उद्देश्य पेड़ों को हटाने की अनुमति देने के बजाय उन्हें गले लगाना और उनकी रक्षा करना था।

(ii) चिपको आन्दोलन में समुदायों में भागीदारी के परिणामस्वरूप उन जंगलों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जाना है।

9. सूचना का अधिकार क्या है?

 सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एक ऐसा कानून है जो नागरिकों को सरकारी विभागों के पास मौजूद जानकारी तक पहुँचने का अधिकार देता है। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस कानून के तहत केंद्रीय सूचना आयोग और राज्य सूचना आयोगों की स्थापना भी की गई है।

facebook

matric exam

12th Political Science chapter 8
12th Political Science chapter 8
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top