विज्ञान वरदान या अभिशाप विषय पर 500 शब्दों में निबंध लिखिए

विज्ञान वरदान या अभिशाप (2011A, 2021All, 2024A11]

विचार बिन्दु – 1. भूमिका, 2. लाभ, 3. हानि, 4. उपसंहार।

भूमिका-विज्ञान का अर्थ होता है- विशिष्ट ज्ञान अर्थात् किसी वस्तु या विषय के बारे में विशेष और व्यवस्थित ज्ञान होना। विज्ञान मानव के ज्ञान, खोज और समझ का व्यवस्थित रूप है, जिसने जीवन को अधिक सुविधाजनक और विकसित बनाया है। प्राचीन काल में असंभव समझे जाने वाले तथ्यों को विज्ञान ने संभव कर दिखाया है।

विज्ञान वरदान या अभिशाप

आज का युग विज्ञान का युग है हमारे जीवन का कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है। प्रातः जागरण से लेकर रात के सोने तक सभी क्रिया कलाप विज्ञान द्वारा प्रदत साधनों के सहारे संचालित होते हैं।

विज्ञान वरदान या अभिशाप

लाभ-आधुनिक मानव का संपूर्ण जीवन विज्ञान के वरदानों के आलोक से आलोकित है। विज्ञान ने हमें रेल, वायुयान, टेलीविजन, मोबाइल, रेडियो, एयर कंडीशनर आदि देकर जहाँ मनुष्य को सुविधाएँ दी है। वही यह प्रमाणित किया है कि आज की दुनिया इसकी मुट्ठी में है। विज्ञान ने शिक्षा, मनोरंजन, स्वास्थ्य, व्यापार, मानव कल्याण, संचार आदि क्षेत्रों में हमारी दुनिया ही बदल दी है।

विज्ञानवरदान या अभिशाप

हानि-विज्ञान से प्राप्त सुविधाजनक उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से कभी-कभी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। जिससे शारीरिक शक्ति का ह्रास हो रहा है और नये-नये रोग भी उत्पन्न हो रहे हैं। यंत्रों के अत्यधिक उपयोग ने देश में बेरोजगारी बढ़ा दी है। इससे रोजगार के अवसरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। विज्ञान के दिन-प्रतिदिन होते जा रहे नवीन आविष्कारों के कारण पर्यावरण प्रदूषण की विकट समस्या खड़ी कर दी है। विज्ञान ने एक ओर मनुष्य को जहाँ अपार सुविधाएँ प्रदान की हैं, वहीं दूसरी ओर इसके दुरुपयोग से अनेक सामाजिक समस्याएँ और नए प्रकार के अपराध भी सामने आए हैं।

िज्ञान वरदान या अभिशाप

उपसंहार-यदि हम विज्ञान से होने वाले लाभ और हानि का अवलोकन करें तो हम देखते हैं कि विज्ञान का सदुपयोग और दुरुपयोग मनुष्य के हाथ में है। यह बात मनुष्य पर निर्भर करता है कि वह उसका प्रयोग वरदान के रूप में करता है या फिर अभिशाप के रूप में।

विज्ञान एक तलवार की तरह होता है जिससे मनुष्य की रक्षा भी की जा सकती है और अपने आप को हानि भी पहुँचाई जा सकती है। अर्थात् विज्ञान का सदुपयोग और दुरुपयोग मनुष्य के हाथ में है।

विज्ञान वरदान या अभिशाप

youtube channel
whatsapp group

Matric Exam 2027  : class 10th मैट्रिक परीक्षा 2027  के लिए यहां पर प्रश्न उत्तर ( Objective type Question & Subjective type Question ) तथा मैट्रिक परीक्षा 2027  का मॉडल पेपर ( Matric Exam 2027  Model Paper ) उपलब्ध है। जिसको आप लोग डाउनलोड कर सकते हैं। और मैट्रिक परीक्षा 2027   की तैयारी यहां पर ऑनलाइन कर सकते हैं। { letter } और { निबंध  } Bihar Board Matric Exam & Inter Exam and follow my all social  link

 Youtube  ,Telegram,   Facebook,  whatsaap, instagram

Class 12th Solution
Class 11th Solution 
Class 10th Solution
Class 9th Solution
Class 8th Solution
Class 7 th Solution
Grammar
Govt job notes
class 12th  english Summary
कक्षा 12 के हिन्‍दी के सारांश 

 

िज्ञान वरदान या अभिशाप
िज्ञान वरदान या अभिशाप
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top