Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
Bihar Board class 9 History Chapter 6 – बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. भारतीय वन अधिनियम कब पारित हुआ?
(क) 1864
(ख) 1865
(ग) 1885
(घ) 1874
उत्तर- (ख) 1865
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 2. तिलका माँझी का जन्म किस ई० में हुआ था ?
(क) 1750
(ख) 1774
(ग) 1785
(घ) 1850
उत्तर- (क) 1750
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 3. तमार विद्रोह किस ई० में हुआ था?
(क) 1784
(ख) 1788
(ग) 1789
(घ) 1799
उत्तर- (ग) 1789
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 4. चेरो जन जाति कहाँ की रहने वाली थी?
(क) राँची
(ख) पटना
(ग) भागलपुर
(घ) पलामू
उत्तर- (घ) पलामू
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 5. किस जनजाति के शोषण विलीन शासन की स्थापना हेतु साउथ वेस्ट फ्रान्टियर एजेंसी बनाया गया ?
(क) चेरो
(ख) हो
(ग) कोल
(घ) मुण्डा
उत्तर- (ग) कोल
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 6. भूमिज विद्रोह कब हुआ था ?
(क) 1779
(ख) 1832
(ग) 1855
(घ) 1869
उत्तर- (ख) 1832
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 7. सन् 1855 के संथाल विद्रोह का नेता इनमें से कौन था ?
(क) शिबू सोरेन
(ख) सिद्धू
(ग) बिरसा मुंडा
(घ) मंगल पांडे
उत्तर- (ख) सिद्धू
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 8. बिरसा मुंडा ने ईसाई मिशनरियों पर कब हमला किया ?
(क) 24 दिसम्बर, 1889
(ख) 25 दिसम्बर, 18999
(ग) 25 दिसम्बर, 1900
(घ) 8 जनवरी, 1900
उत्तर- (ख) 25 दिसम्बर, 18999
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 9. भारतीय संविधान के किस धारा के अन्तर्गत आदिवासियों को कमजोर वर्ग का दर्जा दिया गया है ?
(क) धारा 342
(ख) धारा 352
(ग) धारा 356
(घ) धारा 360
उत्तर- (क) धारा 342
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 10. झारखंड को राज्य का दर्जा कब मिला?
(क) नवम्बर, 2000
(ख) 15 नवम्बर, 2000
(ग) 15 दिसम्बर, 2000
(घ) 15 नवम्बर, 2001
उत्तर- (ख) 15 नवम्बर, 2000
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
रिक्त स्थान की पूर्ति करें
-
जनजातियों की सर्वाधिक आबादी मध्य-प्रदेश में है।
-
अठारहवीं शताब्दी में वन्य समाज कई कबीला में बँटा था।
-
वन्य समाज में शिक्षा देने के उद्देश्य से ईसाई मिशनरियों ने में घुसपैठ की ।
-
जर्मन वन विशेषज्ञ डायट्रिच बैडिस ने सन् 1864 ई० में भारतीय वन सेवा की स्थापना की।
-
तिलका मांझी पहला संथाली था, जिसने अंग्रेजों पर हथियार उठाया ।
-
‘हो’ ‘जाति के लोग छोटानागपुर के सिंहभूम के निवासी थे।
-
भागलपुर से राजमहल के बीच का क्षेत्र दामन-ए-कोह कहलाता था।
-
सन् 1885 ई० में में संथाल विद्रोह हुआ।
-
बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर, 1874 को हुआ था।
-
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर, 2000 को हुआ था।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
Bihar Board class 9 History Chapter 6 – लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: वन्य समाज की राजनैतिक स्थिति पर प्रकाश डालें।
उत्तर: 18वीं शताब्दी में वन्य समाज विभिन्न कबीलों में विभाजित था। प्रत्येक कबीले का एक मुखिया होता था जिसका मुख्य कर्तव्य अपने कबीले की सुरक्षा करना था। मुखिया युद्ध कुशल और कबीले की रक्षा में सक्षम होना आवश्यक था। इनकी अपनी स्वशासी प्रणाली थी जिसमें सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया था। परंतु अंग्रेजों ने उन्हें प्रलोभित करके अपने हिमायती बना लिया और उनकी मदद से ही राजस्व वसूली करने लगे। इससे वन्य समाज की राजनीतिक स्थिति बिगड़ गई।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 2: वन्य समाज का सामाजिक जीवन कैसा था?
उत्तर: आदिवासी सीधे-सादे और निष्कपट लोग थे। उनका जीवन जंगलों पर ही निर्भर था। वे जंगल से लकड़ी काटकर ईंधन का प्रयोग करते थे और पशुओं के चारे की व्यवस्था भी जंगलों से ही करते थे। नृत्य, गायन और शिकार उनके मुख्य मनोरंजन थे। वे ‘सरहुल’ पर्व भी मनाते थे। लेकिन अंग्रेजी शासन ने छोटे शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया जिससे उनके सामाजिक जीवन पर प्रभाव पड़ा।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 3: अठारहवीं शताब्दी में वन्य समाज का आर्थिक जीवन कैसा था?
उत्तर: अठारहवीं शताब्दी में वन्य समाज की आर्थिक गतिविधियों का आधार कृषि थी। वे ‘घुमंतू’, ‘झूम’ या ‘पोडू’ विधि से खेती करते थे जिसमें वे जगह-जगह बदलते रहते थे। इसके अलावा वे हाथी-दांत, बांस, मशाले, रेशे और रबर का व्यापार भी करते थे। लाह उद्योग भी उनके पास था। लेकिन अंग्रेजों ने वन सेवा की शुरुआत करके और वन अधिनियम लागू करके उनकी आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिए। इसके बाद रेलवे विस्तार के लिए जंगलों की अंधाधुंध कटाई से उनका आर्थिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 4: अठारहवीं शताब्दी में ईसाई मिशनरियों ने वन्य समाज को कैसे प्रभावित किया?
उत्तर: अंग्रेजों को जब जनजातीय क्षेत्रों में प्रवेश करने में कठिनाई हुई तो उन्होंने शिक्षा के बहाने ईसाई मिशनरियों को वहां भेजा। ये मिशनरी आदिवासियों की संस्कृति और धर्म की आलोचना करने लगे और उनका धर्म परिवर्तन कराने लगे। कई आदिवासियों ने ईसाई धर्म अपना लिया और शिक्षित हुए। लेकिन इससे वे अपने ही लोगों से कटने लगे। आदिवासी इसे अपनी संस्कृति और धर्म पर अंग्रेजों का अतिक्रमण समझकर इसका विरोध करने लगे।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 5. ‘भारतीय वन अधिनियम’ का क्या उद्देश्य था ?
उत्तर: ‘भारतीय वन अधिनियम’ का मुख्य उद्देश्य जंगलों को संरक्षित करना और आदिवासियों द्वारा पेड़ काटने पर रोक लगाना था। इस अधिनियम के तहत जंगलों की लकड़ी का उत्पादन किया जाना था। यह कानून जर्मन वन विशेषज्ञ डायट्रिच बैंडिस द्वारा वर्ष 1865 में लागू किया गया था।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 6. ‘चेरो’ विद्रोह से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: ‘चेरो विद्रोह’ का अर्थ है झारखंड के पलामू क्षेत्र की चेरो जनजाति द्वारा अपने राजा चूड़ामण राय और अंग्रेजों के शोषण के विरुद्ध सन् 1800 में भूषण सिंह के नेतृत्व में किया गया विद्रोह। राजा की सहायता के लिए अंग्रेजी सेना बुलाई गई, जिसने विद्रोह को कुचल दिया और भूषण सिंह को फांसी दी गई।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 7. ‘तमार’ विद्रोह क्या था ?
उत्तर: ‘तमार विद्रोह’ सन् 1789 में छोटानागपुर क्षेत्र की उराँव जनजाति द्वारा जमींदारी शोषण के विरुद्ध किया गया विद्रोह था। यह 1794 तक चला परंतु अंग्रेजों ने जमींदारों की मदद से इसे दबा दिया। फिर भी उराँव जनजाति ने मुंडा और संथाल जनजातियों के साथ मिलकर विद्रोह जारी रखा।
प्रश्न 8. ‘चुआर’ विद्रोह के विषय में लिखें।
उत्तर: बंगाल के मिदनापुर, बांकुड़ा और मानभूम इलाकों की चुआर जनजाति ने अंग्रेजों की लगान व्यवस्था के विरुद्ध रानी सिरोमणी के नेतृत्व में सन् 1798 में ‘चुआर विद्रोह’ किया। यह लंबे समय तक चला। अंततः 6 अप्रैल 1799 को रानी सिरोमणी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन चुआर विद्रोह खत्म नहीं हुआ और वे भूमिज विद्रोह में शामिल हो गए।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 9. उड़ीसा के जनजाति के लिए चक्र बिसोई ने क्या किए?
उत्तर: चक्र बिसोई उड़ीसा का एक कंध आदिवासी नेता था। उसकी जनजाति में मानव बलिदान की ‘मरियाह प्रथा’ प्रचलित थी। जब अंग्रेजों ने इस प्रथा पर रोक लगाने की कोशिश की तो चक्र बिसोई ने इसका विरोध किया क्योंकि यह आदिवासियों की सामाजिक-धार्मिक प्रथाओं में हस्तक्षेप था।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न 10. आदिवासियों के क्षेत्रवादी आन्दोलन का क्या परिमाण हुआ?
उत्तर: भारत की आजादी के बाद आदिवासियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किए। धीरे-धीरे यह क्षेत्रवादी आंदोलन बन गया और आदिवासी बहुल राज्यों की मांग उठी। इसी मांग को देखते हुए मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और बिहार से झारखंड राज्य का गठन नवंबर 2000 में किया गया।
Bihar Board Class 9 History Chapter 6 Solutions – आदिवासी समाज और उपनिवेशवाद
Bihar Board class 9 History Chapter 6 – दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. अठारहवीं शताब्दी में भारत में जनजातियों के जीवन पर प्रकाश डालें।
उत्तर: अठारहवीं शताब्दी में भारत की जनजातियों का जीवन निम्न प्रकार से प्रभावित हुआ:
-
राजनीतिक जीवन: जनजातियां कबीलों में विभाजित थीं और प्रत्येक कबीले का एक मुखिया होता था जो उनका नेतृत्व करता था। अंग्रेजों के आगमन के साथ उनका शोषण शुरू हुआ, जिससे क्रांति और विद्रोह की भावनाएं जागृत हुईं।
-
सामाजिक जीवन: जनजातियों का सामाजिक जीवन नृत्य, गायन और शिकार पर आधारित था। ईसाई मिशनरियों द्वारा जंगलों की कटाई और शिकार पर प्रतिबंध लगाए जाने से उनके सामाजिक जीवन पर गहरा असर पड़ा।
-
आर्थिक जीवन: उनकी आजीविका कृषि, व्यापार और उद्योगों पर निर्भर थी। वे झूम या पोडू विधि से खेती करते थे और हाथी दांत, बांस, मशालें, रेशे और रबर का व्यापार करते थे। लाख उद्योग भी विकसित था। लेकिन ‘भारतीय वन अधिनियम’ के कारण पेड़ों की कटाई पर रोक लग गई, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा।
-
धार्मिक जीवन: ईसाई मिशनरियों के आगमन से धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया, उनमें धार्मिक असंतोष बढ़ा। कुछ सुधार के बावजूद, आदिवासियों में विभाजन की स्थिति बनी।