
Brilliant Education center : Dear student (bihar board Matric /inter Examination ) के लिए यहां पर ( objective ) तथा ( Subjective ) इसमें लघु उत्तरीय ( short answer questions ) और दीर्घ उत्तरीय ( long answer questions )तथा Ncert solution for all class दोनों तरह के प्रश्न दिए गए हैं। जो क्लास 10th बोर्ड परीक्षा ( Class 10th board Exam ) के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्यारे विद्यार्थियो इस चैप्टर में Class 9 Geography Chapter 7 Solutions – भारत के पड़ोसी देश के सभी प्रश्नों के objective and Subjective दिया गया है | यह lesson exam के दृष्टी से महत्वपूर्ण है
प्रश्न 1. नेपाल की सीमा भारत के किस राज्य से मिलती है ?
(क) अरूणाचल प्रदेश
(ख) मणिपुर
(ग) सिक्किम
(घ) पंजाब
उत्तर- (ग) सिक्किम
प्रश्न 2. महाभार लेख क्या है ?
(क) पर्वत श्रृंखला
(ख) लेखागार
(ग) मैद
(घ) राजमहल
उत्तर- (क) पर्वत श्रृंखला
Bihar Board Class 9 Geography Chapter 7 Solutions – भारत के पड़ोसी देश
प्रश्न 3. गंडक नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है ?
(क) काली गंडल नदी
(ख) नारायणी नदी
(ग) त्रिशुल नदी
(घ) कृष्णा नदी
उत्तर- (ख) नारायणी नदी
Bihar Board class 9 Geography chapter 7 – अतिलघु उत्तरीय
प्रश्न 1. नेपाल के सर्वोच्च शिखर का नाम एवं ऊँचाई बताएँ।
उत्तर- नेपाल का सर्वोच्च शिखर माउन्ट एवरेस्ट (सागर माथा) है जिसकी ऊँचाई 8848 मीटर है।
Bihar Board Class 9 Geography Chapter 7 Solutions – भारत के पड़ोसी देश
प्रश्न 2. नेपाल की तीन प्रमुख नदियों के नाम लिखें।
उत्तर- तीन प्रमुख नदी-कोसी, गण्डक, करनाली हैं।
Bihar Board Class 9 Geography Chapter 7 Solutions – भारत के पड़ोसी देश
लघु उत्तरीय प्रश्न Class 9 Geography Chapter 7 Solutions
प्रश्न 1. नेपाल के पड़ोसी देश और सीमावर्ती भारतीय राज्यों का नाम लिखें।
उत्तर: नेपाल के दो पड़ोसी देश हैं – उत्तर में चीन और दक्षिण, पूर्व तथा पश्चिम में भारत। भारत के पाँच राज्य नेपाल के साथ सीमा साझा करते हैं: पूर्व में सिक्किम और पश्चिम बंगाल, दक्षिण में बिहार और उत्तर प्रदेश, तथा पश्चिम में उत्तराखंड। नेपाल की भारत के साथ लगभग 1,850 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है, जो दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नप्रश्न 1. नेपाल की अर्थव्यवस्था का विवरण दीजिए।
उत्तर: नेपाल की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि, पशुपालन, पर्यटन और लघु उद्योगों पर आधारित है। देश का लगभग 18% भूभाग कृषि योग्य है, जिसमें चावल, मक्का, गेहूँ और व्यापारिक फसलें जैसे जूट, गन्ना और चाय उगाई जाती हैं। पूर्वी तराई क्षेत्र देश के कुल कृषि उत्पादन का 70% हिस्सा देता है। पशुपालन में भेड़ और बकरियाँ महत्वपूर्ण हैं। खनिज संसाधनों में अभ्रक प्रमुख है, जबकि जल विद्युत उत्पादन की काफी संभावनाएँ हैं। उद्योगों में वस्त्र, चीनी, जूट और चमड़ा प्रमुख हैं, लेकिन यह क्षेत्र अभी भी विकासशील है। पर्यटन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों पर आधारित है। नेपाल का व्यापार मुख्यतः भारत, बांग्लादेश और चीन के साथ होता है, जिसमें वस्त्र, खाद्य पदार्थ और जड़ी-बूटियों का निर्यात शामिल है। विराटनगर नेपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है।
Bihar Board Class 9 Geography Chapter 7 Solutions – भारत के पड़ोसी देश