Class 12th geography chapter 7 subjective

Class 12th geography chapter 7 subjective

Class 12th geography chapter 7 subjective

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

1. अंतरिक्ष प्रयोगशाला के बारे में आप क्या जानते हैं?

अंतरिक्ष प्रयोगशाला का संबंध कृत्रिम उपग्रह से है और उपग्रह से होने वाले संचार को उपग्रह संचार कहते हैं। संसार में अंतरिक्ष प्रयोगशाला का प्रारंभ तत्कालिन सोवियत संघ के द्वारा 4 अक्टूबर, 1957 को कृत्रिम उपग्रह स्यूतनिक के छोड़े जाने के साथ हुआ।भारत ने भी अंतरिक्ष में संचार और संसाधनों के सर्वेक्षण के लिए आर्यभट्ट, भास्कर-1, रोहिणी, एप्पल, इंसेट-1 ए, बी और सी इत्यादि उपग्रह स्थापित किए हैं। इन उपग्रहों ने लंबी दूरी के संचार के अतिरिक्त दूरदर्शन और रेडियो को अत्यधिक प्रभावी बना दिया है। अंतरिक्ष प्रयोगशाला अर्थात् कृत्रिम उपग्रह, रॉकेट और अंतरिक्ष यान में आवश्यकतानुसार भिन्न-भिन्न प्रकार के कैमरे एवं संवेदक लगे रहते हैं, जिससे मौसम की भविष्यवाणी की जाती है तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्राकृतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संसाधनों की वानकारी प्राप्त की जाती है।

2. पृष्ठप्रदेश क्या है? [2014A] [20248. 2015A] 21AJ

पृष्ठ प्रदेश पत्तन का प्रभाव क्षेत्र होता है। समुद्री मार्ग से आयातित माल पत्तन से स्थल के भीतरी भागों में विस क्षेत्र तक पहुँचाया जाता है, तथा विस क्षेत्र का उत्पाद पत्तन द्वारा वाहर भेजा जाता है, वह उस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश कहलाता है।

Class 12th geography chapter 7 subjective

3. जल परिवहन के क्या लाभ हैं? (2019)

जल परिवहन में मागों का निर्माण नहीं करना पड़ता है, क्योंकि सागर या महासागर एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। इसके रख-रखाव पर वहुत कम खर्च पड़ता है, केवल दोनों छोरों पर पत्तन बनाने और उनके रख-रखाव की आवश्यकता होती है। जल परिवहन की ऊर्जा लागत कम होती है। यह परिवहन बहुत सस्ता पड़ता है, अतः लंबी दूरी तक भारी माल को ढोने में यह बहुत लाभदायक है।

4. स्वेज नहर किन दो निकटवर्ती पत्तनों को जोड़ती है? [2017A,2019A)

स्वेव नहर मिल्न में उत्तर में पोर्ट सईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज को जोड़ती है। इस प्रकार उत्तर में भूमध्यसागर और दक्षिण में लाल सागर इससे जुड़ जाता है।

5. पत्तन एवं पोताश्रय के बीच अंतर स्पष्ट करें। [2016A,2020A] 21A)

पत्तन (Port) तट पर स्थित वह स्थान है, जहाँ गोदियाँ, जहाज घाट और लंगर डालने की सुविधाएँ होती हैं। यहाँ समुद्री मागों से भारी मात्रा में माल आता है, जिसको पृष्ठ प्रदेश में वितरित किया जाता है। पृष्ठ प्रदेश का माल भी यहाँ आता है और समुद्री मागों द्वारा उसे विदेशों या देश के अन्य समुद्री तटों पर भेजा जाता है। इसके विपरीत पोताश्रय या वन्दरगाह (Harbour) समुद्र का आंशिक रूप से स्थल से घिरा भाग होता है, जैसे निवेशिका (Creek) ज्वारनदमुख (Estuary), समुद्र अंतर्गम (Inlet) इत्यादि। यह जहाजों को खुले समुद्र की तूफानी ऊँची-नीची और तेज गति वाली लहरों से सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है। पोताश्रय प्राकृतिक भी होते हैं और कृत्रिम भी। प्राकृतिक बन्दरगाह के लिए तटरेखा का दंतुरित अथवा कटा-फटा होना जरूरी है। कृत्रिम बंदरगाह जल को दो ओर से घेर कर बनाया जाता है। बंदरगाह में जहाज मरम्मत के लिए कई दिनों तक खड़े रहते हैं।

6. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है? [2018,20211/ अथवा, दो पारमहाद्वीपीय रेल मार्गों के नाम लिखिए। [2024A]

पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए इसके दोनों छोरों को जोड़ते हैं। इनका निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से विभिन्न दिशाओं में लंबी यात्राओं की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है। पार-साइवेरियन मार्ग, पार-कैनेडियन मार्ग, आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग इत्यादि इसके उदाहरण हैं।

Class 12th geography chapter 7 subjective

7. ओरिएंट एक्सप्रेस क्या है? [2025A, 20211) 22A)

यह एक रेलमार्ग है, जो पेरिस से इस्तांबुल तक जाता है। इस मार्ग में म्यूनिख, वियना, वुडापेस्ट, और बेलग्रेड जैसे नगर स्थित हैं।

8. डेन्यूब जेलमार्ग के महत्व का उल्लेख करें। [2021A] 22A)

यह पूर्वी यूरोप का उल्लेखनीय व्यस्तम जलमार्ग है। इसकी लम्बाई 3500 कि०मी० है। इसे राइन नदी पर मैम्बर्ग से लेकर डैन्यूब के तट के कैल्हीम तक 171 कि०मी० लम्बी नहर के द्वारा जोड़कर बनाया गया है। यह नहर डैन्यूब जलमार्ग कालासागर से उत्तरी सागर तक पहुँचता है।

9. सवारी पत्तन क्या है? कोई दो उदाहरण दीजिए। (20224)

इसमें एक से अधिक बंदरगाह समाहित होते हैं। जहाँ जहाज लोगों या नौभार को जमीन से डॉक तक हस्तांतरित कर सकते हैं। सिंगापुर और कोये बंदरगाह, विशाखापट्टनम बंदरगाह (भारत)।

10. अवस्थिति के आधार पर पत्तनों को वर्गीकृत करें। [2025A]

अवस्थिति के आधार पर पतनों को चार प्रकारों में बाँटा गया हैं- (ⅰ) सागर तटीय पत्तन- जो समुद्र के किनारे स्थित होते हैं। (11) ज्वारीय पत्तन जहाँ जलस्तर ज्वार-भाटा से प्रभावित होता है। (iii) नदी पत्तन जो नदी के किनारे होते हैं। (iv) झील पत्तन जो किसी झील के किनारे स्थित होते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) 

1. “परिवहन के सभी साधन एक-दूसरे के पूरक होते हैं।” विवेचना करें। [2014A]

परिवहन एक ऐसा तंत्र है, जिसमें यात्रियों और माल को एक स्थान से दू स्थान पर लाया और ले जाया जाता है। परिवहन के मुख्य साधन स्थल, जल और वायु हैं। स्थल परिवहन के अन्र्तगत सड़क, रेलवे और पाझ लाइन, जल परिवहन के अन्तर्गत अन्तः स्थलीय, सागरीय और महासागरीय मार्ग, तथा वायु परिवहन के अन्तर्गत राष्टीय और अन्तर्राष्टीय वायु परिवहन आते हैं। ये सभी मार्ग हर जगह नहीं विकसित किये जा सकते हैं। बत परिवहन नहर, नदी, सागर और महासागर तक सीमित रहते हैं। रेल परिवहन का विकास मुख्यतः समतल स्थलीय भागों में होता है और अधिक ऊंचा पर इन्हें विकसित नहीं किया जा सकता है। इन सभी साधनों के विपरीत सड़क परिवहन का विकास मैदानी, उबड़-खाबड़ और दूर-दराज के क्षेत्र में भी हो सकता है। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा तथा नदी और समुद्री बंदरगाह तक पहुँचने के लिए सड़क का सहारा लेना पड़ता है। लम्बी दू तय करने के लिए रेलवे और शीघ्र लम्बी दूरी तय करने के लिए बार परिवहन उपयुक्त हैं। भारी पदार्थ का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मुख्यतः समुद्री मागों द्वारा होता है। इन सभी साधनों तक पहुँचने के लिए एक दूसरे साधन का प्रयोग करना पड़ता है। इस प्रकार एक संबंधित परिवहन प्रणाली में परिवहन के सभी साधन एक दूसरे के पूरक होते हैं। सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली का अर्थ है सड़क मार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग का इस प्रकार विकास कि वे एक-दूसरे के पूरक हो सकें। जलमार्ग जल तक ही सीमित रहता है और इससे आने-जाने वाले मालों या यात्रियों के लिए यह आवश्यक होता है किं पत्तन से देश के आन्तरिक भाग तक रेल और सड़क मार्ग विकसित हों। रेलमार्ग पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत ऊँचाई तक नहीं बन पाते हैं, अतः ऊँचाई तक जाने के लिए रेलमार्ग के संपूरक के रूप में सड़क मार्ग का विकास किया जाता है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से शिलांग तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से मसूरी सड़क मार्ग से ही जुड़ा है। वायुमार्ग के संपूरक के रूप में हवाई अड्डा से विभिन्न भागों तक रेल या सड़क मार्ग बनाना पड़ता है।

Class 12th geography chapter 7 subjective

2. यूरोप के किसी एक जलमार्ग का विवरण दीजिए। [2022A] 22A

जलमार्ग परिवहन का सुगम और सबसे सस्ता साधन है। विश्व व्यापार का 90% भाग जलमार्ग द्वारा ही होता है। राइन जलमार्ग- यह विश्व का व्यस्ततम जलमार्ग है जिसमें हजारों को संख्या में सागरीय जलयान तथा लाखों से अधिक आंतरिक मालवाहक पोत परिवहन कार्य करते हैं। यह विश्व का सर्वाधिक माल ढोने वाला नदी मार्ग है। यह विश्व का सर्वाधिक व्यस्ततम नदी मार्ग है। यह मार्ग सम्पन कोयला क्षेत्रों से और विकसित विनिर्माण क्षेत्रों से होकर गुजरता है। राइन नदी यूरोप के जर्मनी तथा नीदरलैंड देशों से होकर प्रवाहित होती है। यह जलमार्ग स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्यिजम तथा नीदरलैण्ड के औद्योगिक क्षेत्रों को अटलांटिक सागरीय मार्ग से जोड़ता है। यह नदी 700 km तक नौकायन योग्य है। कोलोन राइन नदी पर स्थित सबसे बड़ा महानगर है। हाइजेन वर्ग इस प्रदेश में राइन नदी स्थित एक प्रमुख पतन है। इस नदी के दोनों किनारों पर बृहत उद्योग अवस्थित है। इस मार्ग के द्वारा इस औद्योगिक प्रदेश के तैयार माल को एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता है। इस नदी मार्ग द्वारा इस्पात, कच्चा लोहा, पेट्रोलियम पदार्थ, खाद, कोयला, रासायनिक पदार्थ, भवन निर्माण सामग्री इत्यादि ढोया जात है। रोटरडम विश्व में सबसे अधिक व्यापार करता है।

Class 12th geography chapter 7 subjective

 3. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्वेज नहर मार्ग के महत्त्व का वर्णन कीजिए। [2021A,2023A] 22A) 23AJ

स्वेज नहर मिस्र में उत्तर में पोर्टसईद एवं दक्षिण में स्थित पोर्ट स्वेज के मध्य भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ती है। इसका निर्माण 1868 ई० में यूरोप को हिन्द महासागर में एक नवीन प्रवेश मार्ग प्रदान करने के लिए किया गया। यह नहर 160 किलोमीटर लम्बी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है, जिससे प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं। इसको पर करने में लगभग 10-12 घंटे का समय लगता है। इसके बनने से पहले यूरोप और एशिया के बीच कच्चा माल तथा तैयार माल का याताया उत्तमाशा अंतरीप होकर होता था। यह पूरे अफ्रीका से घूमकर जाता जिससे समय और खर्च अधिक लगता था। स्वेज नहर मार्ग ने समय औ खर्च को काफी कम कर दिया है।

Class 12th geography chapter 7 subjective

facebook

matric exam

Class 12th geography chapter 7 subjective
Class 12th geography chapter 7 subjective
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top