1. भारत में घटते शिशु लिंगानुपात के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
1. भारत में घटते लिगानुपात के निम्नलिखित दो कारण है- (क) सामाजिक दृष्टिकोण भारत में स्त्रियों की अपेक्षा अधिक पुरुष जन्म लेते हैं। भारतीय परिवार पुरुष प्रधान है, जिसमें स्त्रियों का स्थान गौण रह जाता है। तिरस्कार के कारण शैशव काल में स्त्री-मृत्युदर अधिक है। बाल विवाह के कारण प्रसव के समय भी बहुत स्त्रियों की मृत्यु हो जाती है। अतीत काल में स्त्री-शिशुओं की हत्या की प्रथा तथा महामारियों में स्त्रियों की अधिक मृत्यु के कारण लिंगानुपात में कमी होती गई। (ख) लिंग निर्धारण की वैज्ञानिक विधि – इस वैज्ञानिक विधि के आने के बाद कन्या भ्रूण की हत्या तेजी से हो रही है। समाज में दहेज आदि कुरीतियों के कारण लोग कन्या का जन्म नहीं चाहते हैं और उन्हें जन्म लेने से पहले ही समाप्त कर दिया जाता है।
class 12th geography chapter 3
2. आयु संरचना का क्या महत्त्व है?
विभिन्न आयु वर्गों में लोगों की संख्या को आयु संरचना कहते हैं। इससे किसी देश की कार्यशील और आश्रित जनसंख्या के अनुपात का ज्ञान होता है, जो विकास योजनाओं को बनाने में सहायता करता है। विभिन्न आयु वर्गों के आकार एक जनसंख्या से दूसरो जनसंख्या तथा समयानुसार बदलते रहते हैं। यदि जनसंख्या में बच्चों और चालकों (0-14 वर्ष) की संख्या अधिक है, तो पराश्रितता अनुपात अधिक होगा। 15 से 50 आयु वर्ग के बीच जनसंख्या का बड़ा आकार एक विशाल कार्यशील जनसंख्या को इंगित करता है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाली जनसंख्या का एक बड़ा अनुपात उस वृद्ध जनसंख्या को प्रदर्शित करता है, जिसकी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए अधिक खर्च की आवश्यकता है। इसी प्रकार युव जनसंख्या के उच्च अनुपात का अर्थ है कि उस क्षेत्र में जन्म दर ऊँच है और जनसंख्या युवा है।