Bihar board class 12th chapter 15 subjective

Bihar board class 12th chapter 15 subjective

class 12th chapter 15 subjective
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

youtube channel
whatsapp group

1. संविधान सभा का गठन कैसे हुआ? [2018A]

कैबिनेट मिशन की सिफारिश पर भारत के संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा का गठन किया गया।
2. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को क्यों लागू किया गया? (2013A 2016A,2019,2020A
ऐसी रियासत थी जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में सम्मजित नहीं हुआ। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू करने का मुख्य कारण था कि इसी दिन 1929 ई० में पहली बार देश की स्वतंत्रता की घोषणा काँग्रेस के लाहौर अधिवेशन में किया गया था। संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर, 1949 को नये संविधान को अंतिम रूप दिया गया तथा काफी विचार-विमर्श के उपरांत इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार जुलाई, 1946 में संविधान सभा के कुल 389 सदस्यों में से प्रान्तों के लिए निर्धारित 292 के साथ कुल 296 सदस्यों के लिए चुनाव हुये जिसमें कांग्रेस के 208, मुस्लिम लीग के 73 तथा 15 अन्य दलों के व स्वतंत्र उम्मीदवार निर्वाचित हुए। मुस्लिम लोग अपनी निर्बल स्थिति को देखते हुए संविधान सभा का बहिष्कार किया। वस्तुतः संविधान सभा का गठन तीन चरणों में पूरा हुआ।
3. संविधान निर्मात्री सभा का गठन कैसे हुआ? [2020A]
संविधान निर्मात्री सभा का गठन कैबिनेट मिशन की व्यवस्थाओं के आधार पर हुआ। इसके सदस्यों को जुलाई, 1946 में ब्रिटिश प्रांतों की विधान सभाओं द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुना गया। कुल 296 सीटों में से काँग्रेस को 212, मुस्लिम लीग को 73 तथा अन्य 11 सीटें जीतीं। रियासतों से 93 सदस्यों को लिया जाना था। इसमें व्यापारी, जमींदार, उद्योगपति, जागीरदार, बुद्धिजीवी, किसान आदि थे। यह भारत की एक लघु झाँकी प्रस्तुत करती थी।
class 12th chapter 15 subjective
4. राजेन्द्र प्रसाद का जीवन वृत्त दें। [20214]
राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर, 1884 ई० को बिहार के सारण जिले के जीरादेई नामक ग्राम में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में चंपारण सत्याग्रह से इन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इन्होंने काँग्रेस अध्यक्ष, संविधान सभा के अध्यक्ष एवं भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में महत्त्वपूर्ण
योगदान दिया। 28 फरवरी, 1963 ई० में पटना में इनकी मृत्यु हुई। ये सच्चे देशभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

5. भारतीय संविधान में संघ सूची क्या है? [2024A]
भारतीय संविधान में केन्द्रीय राज्य सरकारों के कार्य क्षेत्र तथा अधिकारों से संबद्ध तीन सूचियों बनाई गई-संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची। केन्द्रीय सरकार को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण विषयों को संघ सूची में रखा गया। इन विषयों पर केवल संसद ही कानून बना सकती है तथा यह सम्पूर्ण देश के लिए प्रभावी होता है। संविधान में संघ सूची में 100 विषय हैं।

6. हंसा मेहता ने महिलाओं के लिए संविधान सभा में क्या माँग रखी? [2025A]
हंसा मेहता ने संविधान सभा में यह माँग रखी थी कि महिलाओं को न्याय मिले, न कि उनके लिए आरक्षित सीटें या पृथक निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाएँ। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका मानना था कि महिलाओं और पुरुषों को समान अधि कार मिलने चाहिए ताकि दोनों के बीच सही मायने में सहयोग संभव हो सके।
class 12th chapter 15 subjective

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

1. आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० बी० आर० अंवेदकर की देनों का मूल्यांकन कीजिए। [2013A,2016A,2018A,2019A.2021AJ

अथवा, भारतीय संविधान की रचना में डॉ०वी० आर० अम्बेदकर की भूमिका का मूल्यांकन करें। [2021A.20244)
आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ० बी० आर० अम्बेडकर का योगदान काफी महत्त्वपूर्ण है। बचपन से ही तीव्र बुद्धि एवं भविष्य के भारत के स्वर्णिम स्वप्न सजाने वाले अम्बेदकर ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लगातार प्रयास किया, फलतः 1930 ई० तक डॉ० अम्बेदकर की प्रसिद्धि राष्ट्रीय स्तर तक फैल गई और वह अछूतों, कमजोरों और दलितों के नेता बन गए। उन्होंने प्रथम गोलमेज सम्मेलन में दलितों की दशा का सही चित्रण किया। उन्होंने उनके लिए अलग मताधिकार की माँग भी किया। 1932 ई० में ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडॉनल्ड ने 16 अगस्त, 1932 को जब साम्प्रदायिक घोषणा कि जिसके अनुसार दलितों को हिन्दुओं से अलग मानकर उन्हें अलग प्रतिनिधित्व देने को कहा गया और दलित वर्गों के लिए अलग निर्वाचन मंडल का प्रावधान किया गया। गाँधी जी ने इस साम्प्रदायिक घोषणा के विरोध आमरण अनशन शुरू किये तो अम्बेदकर साहब ने इस लोकप्रिय नेता के जीवन को खतरे में पड़ते देख उनके साथ पुनः समझौता किया। इस समझौता के फलस्वरूप गाँधीजी अनशन समाप्त किये और दलितों के हितों में कई प्रस्ताव स्वीकार किये गये। डॉ० अम्बेदकर ने जुलाई, 1924 में ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ मुम्बई में बनाई, जिसका उद्देश्य अस्पृश्यों को सामाजिक और आर्थिक उत्थान करना था। उन्होंने अछू‌तों के लिए मंदिरों में प्रवेश और कुओं से पानी भरने की व्यवस्था करवाई।
class 12th chapter 15 subjective
2. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताओं को लिखें। (2025A,2020,2022A.)
भारतीय संविधान दो वर्ष ग्यारह महीने अठारह दिनों में बनकर तैयार हुआ। 26 जनवरी, 1950 को पूरे भारत में लागू किया गया। इसकी मुख्य विशेषताएँ निम्न हैं-
(1) लिखित तथा विशाल संविधान- भारतीय संविधान लिखित है। इसके निर्माण में कई देशों के संविधान का अध्ययन कर उसकी अच्छाइयों को समाहित किया गया। इस कारण यह काफी विशाल भी है। इसमें 395 धाराएँ, 22 भाग तथा अनुसूचियाँ है। आज तक कई संविधान संशोधन किये गए हैं।
(ii) विषयों का बंटवारा- भारतीय संविधान में विषयों का बँटवारा किया गया है। केंद्र सूची में सेना, रेलवे आदि विषय है, राज्य सूची में राजस्व, नगरपालिका आदि को रखा गया है जबकि समवर्ती सूची में शिक्षा को रखा गया है।
(iii) धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना भारतीय संविधान के अनुसार भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया है। इसके अनुसार भारत में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के मध्य बंधुत्व की भावना पैदा करने के लिए और राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए भारत को धर्म निरपेक्ष घोषित किया गया।
इसके अलावे इकहरी नागरिकता, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य राज्य के नीति निर्देशक तत्व, वयस्क मताधिकार, छुआछूत का अंत, राष्ट्रभाषा, न्यायपालिका की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता इसकी प्रमुख विशेषता है।
class 12th chapter 15 subjective
facebook
matric exam 
 class 12th chapter 15 subjective
class 12th chapter 15 subjective
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top