Bihar board class 12th chapter 14 question answer

Bihar board class 12th chapter 14 question answer

class 12th chapter 14 question answer
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
1. माउण्टबेटन प्लान क्या था? [2018D)
 लार्ड माउंटबेटन 23 मार्च, 1947 को वायसराय होकर भारत आये थे। वे अपनी योजना पर स्वीकृति लेने के लिए 18 मई, 1947 को लंदन गये। वहाँ से 3 जून, 1947 को लौटकर अपनी योजना प्रकाशित की। माउंटबेटन योजना की मुख्य बातें इस प्रकार थीं-
(१) पाकिस्तान की स्वीकृति यह निश्चित हुआ कि भारत को दो राज्यों में विभाजित किया जाएगा- भारत और पाकिस्तान।
(ii) लंगड़ा पाकिस्तान- इस योजना में पाकिस्तान में वही भाग शामिल
किये गये, जहाँ की मुस्लिम बहुमत था।
(iii) जनमत संग्रह- योजना द्वारा पाकिस्तान, सिन्ध, बलुचिस्तान, उत्तरी-पश्चिमी सीमा प्रान्त तथा आसाम के सिलहट जिले के मुस्लिम बहुमत वाले क्षेत्रों में जनमत संग्रह के द्वारा भारत में रहने या न रहने की निर्णय की व्यवस्था की गई।
(iv) दोनों राज्यों को राष्ट्रमण्डले से पृथक होने का अधिकार दिया गया।
(v) रियासतों के संबंध में कहा गया कि 15 अगस्त, 1947 से उनके ऊपर से ‘ब्रिटिश सर्वोपरिता’ हटा ली जाए और उन्हें दोनों राज्यों में से किसी में भी मिलने अथवा अपनी स्वतंत्रता की घोषणा करने का अधिकार होगा।
(vi) सीमा आयोग-योजना में एक सीमा आयोग की बात कही गयी, जो जनमत संग्रह के बाद विभिन्न क्षेत्रों में प्रान्तों की सीमा का निर्धारण करेगा।
उपर्युक्त माउंटबेटन योजना को मुस्लिम लीग ने 9 जून को और कांग्रेस ने 15 जून, 1947 को आवश्यक बुराई के रूप में स्वीकार कर लिया।
2. मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की माँग क्यों की गई? [2019B,2021B)
मुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान की माँग अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति का परिणाम था। मुस्लिम लीग ने साम्प्रदायिकता तथा द्विराष्ट्र सिद्धांत
 class 12th chapter 14 question answer
3. कैबिनेट मिशन भारत क्यों आया?
[2021A.2024A)
कैबिनेट मिशन भारत 23 मार्च, 1946 को भारतीय नेताओं के साथ भारतीयों को सत्ता हस्तांतरण की शर्तों पर बातचीत करने के लिए आया था। इस मिशन में भारत मंत्री लार्ड पेथिक लारेंस, सर स्टैफोर्ड क्रिप्स एवं ए०वी० एलेक्जेंडर थे। इसी मिशन की अनुशंसा पर संविधान सभा का गठन तथा आगे चलकर भारतीय स्वतंत्रता का मार्ग आसान हुआ।
 class 12th chapter 14 question answer
4. मुस्लिम लीग द्वारा मुक्ति दिवस क्यों मनाया गया?
[2023B]
. मुस्लिम लीग द्वारा 22 दिसम्बर, 1939 ई० को मुक्ति दिवस मनाया गया क्योंकि इसी दिन अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने केंद्र एवं प्रांतीय सरकारों से इस्तिफा दे दिया था। यह इस्तिफा अंग्रेजी सरकार द्वारा भारत को द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल किये जाने के खिलाफ था।
5. भारत के विभाजन को प्रेरित करनेवाले दो कारणों को बताइए।
[2023C]
. भारत के विभाजन को प्रेरित करने वाले दो कारण निम्न थे-(i) मुस्लिम लीग की भूमिका मो० अली जिन्ना के नेतृत्व चाली मुस्लिम लीग साम्प्रदायिकता के आधार पर पाकिस्तान नामक अलग देश की माँग की जिसके कारण भारत का विभाजन हुआ।
Class 12th History chapter 14
6. सुभाष चन्द्र बोस ने फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना क्यों की?
[2025B
. सुभाष चन्द्र बोस ने फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना इसलिए की थी ताकि कांग्रेस पार्टी के भीतर मौजूद वामपंथी समूहों को एकजूट किया जा सके और कांग्रेस के अंदर एक नया वैकल्पिक नेतृत्व तैयार किया जा सके।
7. हिन्दू महासभा की स्थापना कब और क्यों हुई?
[2025C)
. हिन्दू महासभा की स्थापना 1915 ई० में की गई थी। इसका उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर मौजूद रूढ़िवादी हिन्दू हितों का प्रतिनिधित्व करना और उनके समर्थन में एक दबाव समूह बनाना था।
 class 12th chapter 14 question answer
1. कैबिनेट मिशन योजना क्या थी? विवेचना करें।
[2021A
. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद भारत की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही थी। ऐसी स्थिति में ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने भारतीयों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के उद्देश्य से फरवरी, 1946 में कैबिनेट मिशन भेजने का निश्चय किया। कैबिनेट मिशन योजना के निम्नलिखित सुझाव थे-
संघ का निर्माण ब्रिटिश भारतीय प्रान्तों एवं देशी राज्यों का एक संघ बनाया जाय। इसका नियंत्रण सिर्फ संघीय विषयों पर होगा, प्रान्तीय विषय प्रान्तों में सुरक्षित रखे जायेंगे।
प्रान्तीय व्यवस्था कैबिनेट मिशन ने प्रान्तों को तीन श्रेणियों में विभक्त करने का सुझाव दिया। तीनों वर्गों के प्रान्तों को अपने लिए अलग-अलग संविधान बनाने की स्वतंत्रता दी गयी।
संविधान सभा का गठन संघीय संविधान के निर्माण के लिए एक संविधान
सभा का गठन करना था। इसके सदस्यों के चुनाव के लिए देशी रियासतों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया। ब्रिटिश प्रान्तों की विधानसभाएँ
अप्रत्यक्ष रूप से संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव करेगी ।
देशी रियासतों की स्वतंत्रता- देशी रियासतों को यह स्वतंत्रता दी गयी कि ब्रिटिश प्रभुसत्ता की समाप्ति के पश्चात् वे इच्छानुसार संघ अथवा किसी प्रान्त से मिल सकते थे।
अंतरिम सरकार का गठन संविधान निर्माण के पूर्व एक अंतरिम सरकार का गठन करना था।
पाकिस्तान की माँग मिशन ने पाकिस्तान की माँग को अव्यवहारिक मानकर इसे ठुकरा दिया।
कैबिनेट मिशन ने कांग्रेस, लीग और देशी रियासतों तीनों को संतुष्ट करने का प्रयास किया। अनेक दुर्बलताओं के बावजूद मिशन ने भारतीयों में एक नयी आशा का संचार किया।
 class 12th chapter 14 question answer
2. भारत विभाजन के लिए उत्तरदायी कारणों का वर्णन करें।
[2023A]
youtube channel
whatsapp group

भारत विभाजन के लिए उत्तरदायी कारण निम्न थे-

(i) अंग्रेजों को फूट डालो शासन करो की नीति भारत विभाजन क सबसे महत्त्वपूर्ण कारण था। अंग्रेजों ने भारत पर शासन धर्म, जाति ऊँच-नीच आदि विभेदों का उभार कर किया। अंततः जब उसे जान पड़ा तो उसने धर्म के आधार पर भारत को विभाजन कर दिया।

(ii) भारत विभाजन में मुस्लिम लीग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। मु अली जिन्ना ने 1940 से ही अलग पाकिस्तान की माँग पर अड रहे। उनके अड़ियल रूख के कारण ही भारत का विभाजन हुआ

(iii) कांग्रेस के तुष्टिकरण की नीति भी भारत विभाजन का मुख्य कारण बना। कांग्रेस ने 1916 के लखनऊ अधिवेशन में भी असंतुष्ट मुस्लिम नेताओं के अनुचित माँगों को मानकर सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया अंततः इसी का परिणाम भारत विभाजित हुआ।

facebook

matric exam 

 class 12th chapter 14 question answer
class 12th chapter 14 question answer
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top