1. लेखक के पिता के चरित्र का वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर – लेखक उदय प्रकाश के पिता अन्तर्मुखी और ग्रामीण संवेदना के व्यक्ति हैं। उनकी मितभाषिता व गंभीरता उन्हें एक रहस्य-पुरुष की छवि प्रदान करती है। उनकी संतान कम से कम उन्हें इसी रूप में देखती है। पिता शहर से आतंकित हैं। भरसक वे शहर जाने से कतराते हैं। अपनी सहजता, गंभीरता और गँवईपन के बावजूद बच्चों के लिए वे अभ्यारण्य हैं। आधुनिकता के उपकरण सहज जीवन बोध पर किस तरह हावी हो गये हैं इसका पता ‘तिरिछ’ कहानी में मिलता है। लेखक के पिता अपने स्वभाव के अनुरूप स्वयं ही लाचार और दयनीय बन जाते हैं। आज की जटिल जीवन की स्थितियों में सहजता कितनी खतरनाक हो सकती है लेखक के पिता इससे अनभिज्ञ हैं। अस्तित्व की रक्षा के लिए दृढ़ता आवश्यक है। लेखक के पिता की सहजता उन्हें किसी तरह के प्रतिरोध करने से रोकती है। उन्हें जब धतूरे का काढ़ा दिया जाता है तो वे उसे सहज स्वीकार कर लेते हैं। शायद यह जानते हुए भी कि धतूरा घातक नशीला पदार्थ होता है। लेखक के पिता एक प्रतीकात्मक भूमिका अदा करते हैं। वेउनके स्वभाव में आक्रामकता नहीं है। शहर में उनके साथ जो कुछ भी अमानवीय व्यवहार होता है इससे उनकी दयनीयता ही प्रकट होती है।
class 12 hindi tirikash
2. तिरिछ क्या है? कहानी में यह किसका प्रतीक है?
उत्तर- तिरिछ एक बेहद जहरीला जीव है जिसके काटने से व्यक्ति का बचना नामुमकिन हो जाता है। यह जैसे ही आदमी को काटता है, वैसे ही वहाँ से भागकर किसी जगह पेशाब करता है और उस पेशाब में लेट जाता है। अगर तिरिछ ऐसा कर दे तो आदमी बच नहीं सकता। वहीं तिरिछ काटने के लिए तभी दौड़ता है जब उससे नजर टकरा जाए। कहानी में तिरिछ मृत्यु का प्रतीक है। जिस भीषण यथार्थ के शिकार बाबूजी बनते हैं, बेटे के सपने में तिरिछ बनकर प्रकट होता है।
class 12 hindi tirikash
3. अगर तिरिछ को देखो तो उससे कभी आँख मत मिलाओ। आँख मिलते ही वह आदमी की गंध पहचान लेता है और फिर पीछे लग जाता है। फिर तो आदमी चाहे पूरी पृथ्वी का चक्कर लगा ले, तिरिछ पीछे-पीछे आता है। क्या यहाँ तिरिछ केवल जानवर भर है? यदि नहीं, तो उससे आँख क्यों नहीं मिलानी चाहिए ? उत्तर– इस पाठ में वर्णित “तिरिछ” संभवतः एक विषैला जन्तु नहीं, अपितु मानव की हिंसात्मक पाशविक प्रवृत्तियाँ प्रतीत होती हैं। यद्यपि तिरिछ एक खतरनाक विषैला जानवर होता है जिसके काटने से मनुष्य की प्रायः मृत्यु हो जाती है। किन्तु मानव की हिंसक तथा दानवी गतिविधियाँ उससे अधिक, अत्यन्त घातक तथा मर्मान्तक (असह्य) पीड़ादायी होती हैं। उससे मनुष्य घुल-घुलकर मौत के मुँह में चला जाता है। कथाकार ने तिरिछ से आँख नहीं मिलाने का परामर्श दिया है, क्योंकि तिरिछ की प्रकृति है, परस्पर आँखें मिल जाने पर वह अपने शिकार पर आक्रमण कर देता है तथा अपने विषैले दाँत उसके शरीर में गड़ा देता है। यहाँ पर कहानीकार दुर्जन एवं तिरिछ के समान खतरनाक व्यक्तियों से आँखें नहीं मिलाने के लिए कहता है। इसका निहितार्थ यह है कि हमें ऐसे व्यक्तियों से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहिए तथा उनसे किसी प्रकार का पंगा भी नहीं लेना चाहिए। उनसे दूर ही रहना चाहिए। अवांछनीय व्यक्तियों से ना तो मित्रता अच्छी होती है और ना ही शत्रुता। उनसे आँखें मिलाना श्रेयस्कर नहीं।
class 12 hindi tirikash
4. “तिरिछ’ लेखक के सपने में आया था और वह इतनी परिचित आँखों से देखता था कि लेखक अपने आपको रोक नहीं पाता था। यहाँ परिचित आँखों से क्या आशय है?
उत्तर- “तिरिछ लेखक के सपने में आता था”-सपना मनुष्य नींद में देखता है, जाग्रतावस्था में सपने नहीं आते, कल्पनाएँ आती हैं, भाव आते हैं। कुछ सपने हमारे जीवन में घटित घटनाओं पर आधारित होते हैं तो कुछ कल्पना की उड़ान अथवा आधारहीन होते हैं। लेखक द्वारा कही गई इस उक्ति में संभवतः वैसे मानवीय चेहरों का वर्णन है जो तिरिछ की तरह ही क्रूर है। वह उसे परिचित-सा प्रतीत होता है अर्थात् वह इस प्रकार देखता है मानों वह उसकी परिचित तथा घनिष्ठ संपर्क वाला व्यक्ति है। अतः लेखक का स्वयं को नहीं रोक पाना स्वाभाविक है। लेखक को उसकी वास्तविकता का ज्ञान नहीं है, उसकी हिंसक प्रवृत्ति की जानकारी नहीं है। परिचित आँखों का अर्थ है कि वह व्यक्ति मानो परिचित हो। यह मानवीय दुर्बलता है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार आत्मीयता से देखता हो जैसे वह हमारे निकट संपर्क वाला व्यक्ति है तो स्वभावतः हम उस ओर आकर्षित हो जाते हैं। अतः, जब तिरिछ को स्वप्न में परिचित आँखों से देखता था तो लेखक उसमें अपनत्व पाता था तथा उस ओर आकृष्ट हो जाता था।
class 12 hindi tirikash
5. व्याख्या करें : वैसे, धीरे-धीरे मैंने अनुभवों से यह जान लिया था कि आवाज ही ऐसे मौके पर मेरा सबसे बड़ा अस्त्र है।
उत्तर– प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक दिगंत भाग-2 के तिरिछ शीर्षक कहानी से ली गई है। इसके लेखक उदय प्रकाश हैं। इन पंक्तियों में विद्वान लेखक ने अपने मन की व्यथा व्यक्त की है। कहानी में तिरिछ आतंक का पर्याय बनकर आया है। उसी के कारण लेखक के डरावने सपने आते हैं। यह आतंक शहरी आधुनिकता एवं जीवन दृष्टि का और सत्ता की निरंकुशता का। एक तरफ आतंक और यंत्रणा से उपजी बेचैनी है, तनाव और असहायता का भाव निहित है तो दूसरी ओर शहरी या कहें आधुनिक मनुष्य की संवेदनहीनता और अमानवीयता छिपी हुई है। यहीं मूल्यों का संक्रमण सर्वाधिक दृष्टिगोचर होता है। परंपरा ओर आधुनिकता अथवा पुराने और नए द्वन्द्व से जहाँ नवीन
class 12 hindi tirikash
6.जैसे जब मेरी फीस की बात आई थी, उस समय हमारे पास आखिरी गिलास भी गुम हो गया था और सब लोग लोटे में पानी पीते थे।
उत्तर– प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक दिगंत भाग-2 के तिरिछ शीर्षक कहानी से ली गई है। इसके लेखक उदय प्रकाश हैं। इन पंक्तियों में विद्वान लेखक ने अपने मन की व्यथा व्यक्त की हे। उपर्युक्त सन्दर्भ में लेखक के घर की और अपनी जीवन की बहुत-सी समस्याओं का अंत पिताजी ही करते थे। यह उद्धरण लेखक की आर्थिक समस्याओं को उठाता है। जैसा कि हमारे समाज में होता है कि घर की सारी समस्याओं का निपटारा घर के मुखिया पिताजी द्वारा ही होता हो गर्व की बात है। परला तरह पिता ने अपने दायित्व फीस मिलना पुत्र कलर की बदहाली है। आर्थिक कमी को ही व्यजित करती है। साथ ही गिलास के गुम होने पर लोटे में पानी पीना आर्थिक तंगी का ही बयान करता है। एक रिटायर्ड हेडमास्टर की चुप्पी उसके घर की बदहाली का ही संकेत देती है परन्तु पुनः दो-तीन दिन के बाद फीस मिलना पुत्र के लिए गर्व की बात बन जाती है। आखिर किसी तरह पिता ने अपने दायित्व का निर्वाह किया। यह दायित्व का निर्वहन ही गर्व की बात है। परन्तु लेखक द्वारा कहा गया कथन मध्यवर्गीय ग्रामीण जीवन की आर्थिक बदहाली की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करता है।
7.आश्चर्य था कि इतने लम्बे अर्से से उसके अड्डे को इतनी अच्छी तरह से जानने के बावजूद कभी दिन में आकर मैंने उसे मारने की कोई कोशिश नहीं की थी।
उत्तर– प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य पुस्तक दिगंत भाग-2 के तिरिछ शीर्षक कहानी का एक अंश है। इस सारगर्भित कहानी के लेखक उदय प्रकाश हैं। लेखक को सपने में तिरिछ आते रहने के कारण कहीं न कहीं उनमें भय घर कर गया था। इसी कारण इतने लम्बे अर्से से उसके अड्डे को इतनी अच्छी तरह जानने के बावजूद कभी दिन में आकर मारने की कोई कोशिश नहीं की। यह ‘आश्चर्य’ डर का प्रतिरूप था। हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएँ हो जाती हैं जो हमारे मन में घर कर जाती हैं जिसके कारण हम हमेशा डरे से रहते हैं। यही डर हमें उससे अलगाती है। यही वजह थी कि सबकुछ जानने के बाद भी उसने मारने की कोशिश नहीं की। जब वही सपने उसे आने बंद हो गये तो उसने जाकर ‘तिरिछ’ को जलाया और अपने को विजित महसूस करने लगा।
class 12 hindi tirikash
8.मुझे यह सोचकर एक अजीब-सी राहत मिलती है और मेरी फंसती हुई साँसें फिर से ठीक हो जाती हैं कि इस समय पिताजी को कोई दर्द महसूस नहीं होता रहा होगा।
उत्तर-प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग-2 के तिरिछ शीर्षक कहानी का एक अंश है। इस सारगर्भित कहानी के लेखक उदय प्रकाश हैं। इन पंक्तियों में लेखक अपने पिताजी के विषय में वर्णन कर रहा है। उसके पिताजी शहर में जाकर विभिन्न स्थानों पर वहाँ के लोगों (निवासियों) की हिंसक कारवाईयों के शिकार हो जाते हैं। उनको काफी चोटें आती हैं और वे मरनासन्न हो जाते हैं। उन स्थितियों में भी लेखक एक अजीब-सी राहत महसूस करता है तथा उसकी फंसती हुई सांसें सामान्य हो जाती हैं। वह ऐसा अनुभव करता है कि उसके पिताजी को अब कोई दर्द महसूस नहीं होता रहा होगा। वह ऐसा इसलिए सोचता है कि अब उनके पिताजी को ऐसा विश्वास होने लगा होगा कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ वह एक सपना था। उनकी नींद खुलते ही सब ठीक हो जाएगा। पुनः वह यह भी आशा व्यक्त करता है कि उसके पिताजी फर्श पर सोते हुए उसे और उसकी छोटी बहन को भी देख सकेंगे। लेखक की इस उक्ति में अजीब विरोधाभास है। लेखक के पिता बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनकी स्थिति चिन्ताजनक हो गई है। नीय आर्थिक दशा का सजीव वर्णन मालूम पड़ता है।।
class 12 hindi tirikash
9. तिरिछ को जलाने गए लेखक को पूरा जंगल परिचित लगता है, क्यों?
उत्तर- लेखक को पूरा जंगल परिचित इसलिए लगता है कि इसी जगह से कई बार सपने में तिरिछ से बचने के लिए भागा था। लेखक गौर से हर तरफ देखता है कि और उसने सपने के बाद थानू को बताया भी था कि एक सँकरा-सा नाला इस जगह बहता है। नाले के ऊपर .. जहाँ बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं वहीं कीकर का एक बहुत पुराना पेड़ है, जिस पर बड़े मधुमक्खी के छत्ते हैं। लेखक को एक भूरा रंग का चट्टान मिलता है जो बरसात भर नाले के पानी में आधी डूबी रहती थी। लेखक को उसी जगह तिरिछ की लाश भी मिल जाती है। सपने में आयी बातों का सच होना लेखक को जंगल से परिचित कराता है। इसीलिए लेखक को जंगल परिचित लगता है। क्योंकि इन सब चीजों को वह सपने में देख चुका था।\
class 12 hindi tirikash
10. ‘इस घटना का संबंध पिताजी से है। मेरे सपने से है और शहर से भी है। शहर के प्रति जो एक जन्मजात भय होता है, उससे भी है।’ यह भय क्यों है?
उत्तर- ‘तिरिछ’ कहानी के लेखक के पिता को शहर इतना आतंकित करता है कि वे शहर जाने से बार-बार कतराते हैं, नहीं जाने के बहाने ढूँढ़ते हैं। शहर की संवेदनशीलता उसके भय का कारण है। कहानी में वर्णित शहर में जब पिता डरते-डरते शहर जाते हैं तो उनके साथ हुए अमानवीय व्यवहार से लगता है कि शहर की संवेदना मर गई है। शहर का प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वार्थ से ओत-प्रोत है। नयी पीढ़ी अराजक एवं हिंसक हो गयी है। शहर की आत्मीयता सिमट गयी है इसलिए पिता की सहायता के लिए आगे कोई नहीं बढ़ता बल्कि उसकी स्थितियों से मुँह चुरा लेता है। आधुनिकता की यह विडम्बना शहर के भयावह रूप को रेखांकित करती है। इस प्रकार एक ठेठ ग्रामीण संवेदना का व्यक्ति शहरी वातावरण में किस तरह से खुद को अजनबी असहाय और अकेला. महसूस करता है उपर्युक्त दृष्टांत इसका परिचय देते हैं।
11. कहानी में वर्णित ‘शहर’ के चरित्र से आप कितना सहमत हैं? उत्तर- कहानी में शहर का अत्यन्त सजीव तथा रोमांचकारी वर्णन किया गया है। शहरी जीवन की विसंगतियों तथा विकृतियों का भी इसमें सफल निरूपण है। शहर में आधुनिकता से उपजा द्वन्द्व भीषण और यथार्थ है। लेखक के पिताजी सुदूर गाँव में रहते थे तथा ग्रामीण परिवेश में ही उनकी शैली है। शहर की आधुनिकता से वे कटे-से हैं, अनभिज्ञ-से हैं। यदा-कदा किसी कार्यवश वे शहर जाते हैं एवं कार्य सम्पादित होने के बाद लौट आते हैं। शहर की संस्कृति उन्हें रास नहीं आती है। एक बार वे कचहरी के काम से शहर आते हैं। उनके साथ कठिनाई यह थी कि शहर। की सड़कों को वे भूल जाते थे। इसी क्रम में वे भटकते हुए कई स्थानों में चले जाते हैं। उस क्रम में उनके प्रति लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। उनकी गवई वेष-भूषा और चाल-ढाल से शहर के उन इलाकों के लोग उनके प्रति गलत धारणा बना लेते हैं जिनकी परिणति एक त्रासदी में होता है। उनके ऊपर अनेक प्रकार के जुल्म ढाए जाते हैं। उन्हें अपमान, तिरस्कार तथा प्रताड़ना का चूंट पीना पड़ता है। वे सबसे पहले स्टेट बैंक की एक शाखा में जाते हैं। रूप कहानी में प्रतिस्थापित किया है। कहानी में वर्णित शहर का चरित्र पूर्णतया उचित एवं निर्विवाद रूप से सत्य है।
class 12 hindi tirikash
12. लेखक के पिता के साथ एक दिक्कत यह भी थी कि गाँव या जंगल की पगडंडियाँ तो उन्हें याद रहती थीं, शहर की सड़कों को वे भूल जाते थे। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? आप क्या सोचते हैं? लिखें।
उत्तर- लेखक के पिताजी का सम्पूर्ण जीवन गाँव में बीता। वह ग्रामीण जीवन शैली के अभ्यस्त थे। शहर केवल आवश्यक कार्य पड़ने पर ही आते थे तथा कार्य सम्पादित कर फौरन वापिस चले जाते थे। यह स्वाभाविक है कि जिससे हमारा लगाव रहता है, उस स्थान से हम पूर्ण परिचित हो जाते हैं तथा पूर्णतया जुड़ जाते हैं। लेखक के पिताजी गाँव में रहते थे। स्वभावतः वे प्रकृति-प्रेमी थे। पहाड़, वन, नदी, झरना आदि प्रकृति की अमूल्य धरोहर के प्रति उनका स्वाभाविक आकर्षण था। प्रतिदिन वे पहाड़ एवं जंगल की ओर टहलने निकल जाते थे। शहर से उनका संबंध सीमित था। यदा-कदा आवश्यक कार्यवश जाते थे तथा कार्य करके फौरन वापस लौट आते थे। शहरी जीवन से भी उनका लगाव नहीं था। अतः उन्हें शहर की सड़कों की जानकारी नहीं थी तथा वे सड़कों को प्रायः भूल जाते थे। यहाँ निर्विवाद सत्य है कि मनुष्य को जो वस्तु प्रिय होती है उसकी उसे विस्तृत जानकारी रहती है। उसी प्रकार जिसके प्रति उसे कोई अभिरूचि नहीं होती उसके प्रति उत्सुकता भी नहीं होती तथा वहाँ पर वह भटक जाता है।
class 12 hindi tirikash
13. स्टेट बैंक के कैशियर अग्निहोत्री, नेपाली चौकीदार थापा, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर मेहता, थाने के एस. एच. ओ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह के चरित्र का परिचय अपने शब्दों में दीजिए।
उत्तर- कैशियर अग्निहोत्री-कैशियर अग्निहोत्री, शहर के देशबन्धु मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर है। वे डरपोक चरित्र के व्यक्ति इसलिए हो गये थे कि आए दिन बैंकों में लूट-डकैती होती रहती थी। इसलिए उन्हें हर व्यक्ति लुटेरा के रूप में नजर आता था। इस बात का पता इस तरह से हो सकता है कि जिस समय लेखक के पिता कैशियर अग्निहोत्री के पास पहुँचते हैं कैशियर डर कर घंटी बजा देता है। यह कथन वर्तमान समाज में पुलिस तंत्र की कलई भी खोलता है। हर व्यक्ति अपने को असुरक्षित महसूस करता है। नेपाली चौकीदार थापा-लेखक के पिता को चौकीदार थापा द्वारा दबोचे जाने से यही लगता है कि वह छोटा चौकीदार अपने काम के प्रति बहुत सजग है, परन्तु पिता को बिना सोचे-समझे पीटना उसकी मानसिक कमजोरी का द्योतक है। अपने काम के प्रति सजग रहने का मतलब यह नहीं है कि बिना सोचे-समझे अधिकारियों के कहने पर किसी दूसरे को जान तक ले ले। यह चौकीदार के लुच्चेपन का प्रतीक है। असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर मेहता : मेहता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर पद पर थे। मैनेजर मेहता थोड़ी सूझ-बूझ वाले व्यक्ति नजर आते हैं, क्योंकि जब पिता को मारा-पीटा जा रहा था तब मेहता ने दरियादिली दिखाते हुए तलाशी लेकर बाहर निकाल देने को कहा। राना व्यक्तित्व है।
class 12 hindi tirikash
20. लेखक के पिता अपना परिचय हमेशा, “राम स्वारथ प्रसाद ……… एक्स स्कूल हेडमास्टर ……….. एंड विलेज हेड ऑफ बकेली के रूप में देते थे, ऐसा क्यों? स्कूलऔर गाँव के बिना वे अपना परिचय क्यों नहीं देते?
उत्तर- एक ग्रामीण संवेदना का व्यक्ति शहरी वातावरण में अपने को असुरक्षित पाता है। शहर का अजनबीपन, कुंठा, संत्रास, आधुनिकता की बौखलाहट, नयी पीढ़ी की जल्दीबाजी, शहर की संवेदनहीनता, संकुचित दृष्टि, व्यक्तिवादिता जैसे प्रवृत्तियाँ। कमोवेश व्यक्ति को अपने अस्तित्व और पहचान के लिए पद और व्यक्ति जहाँ से गुजरता है उसका परिचय देना पड़ता है। नयी पीढ़ी इतनी संवेदनहीन हो गयी है कि जल्दीबाजी के कारण पिता की कोई बात पूरी नहीं सुनता और उसके परिणाम का निर्णय ले लेती है। अतः पिता को अपनी अस्तित्व और पहचान के लिए गाँव का परिचय देना पड़ता है। उनकी संवेदनहीनता को समझकर ही गाँव का परिचय जोर-जोर से आवाज में देते हैं। कोई उनके दुख को सुनने-समझने के प्रयास नहीं करता। यहाँ शिक्षित मध्यवर्ग एवं बौद्धिक वर्ग की स्वार्थपरता एवं उपभोक्तावादी मूल्यों के बढ़ते प्रभाव व्यक्ति की पहचान का संकेत देते हैं।