class 12th geography part 2 chapter 2 (प्रवास प्रकार कारण और परिणाम)

class 12th geography part 2 chapter 2

1. जमशेदपुर एवं पुणे शहर के महत्त्व का उल्लेख करें। [2015A]

 जमशेदपुर भारत का एक महत्त्वपूर्ण लौह-इस्पात उद्योग का केंद्र है। यह झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में स्वर्ण रेखा और खरकई नदी के संगम पर तथा कोलकाता-मुम्बई रेलमार्ग पर लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, मैंगनीज इत्यादि खनिज पदार्थों के क्षेत्र में स्थित है। यहाँ लोहा इस्पात के अतिरिक्त, मध्यम तथा भारी व्यापारिक वाहन, रेल का इंजन इत्यादि का निर्माण होता है। पुणे महाराष्ट्र का एक महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र, दस लाखी नगर तथा औद्योगिक एवं शैक्षणिक नगर है। यह सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक उद्योग का केंद्र है। यहाँ सूती वस्त्र, चीनी, उत्तम कोटि के साबुन तथा डिटर्जेंट इत्यादि का निर्माण होता है। यह शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बन गया है।

class 12th geography part 2 chapter 2

. 2. आप्रवास और उत्प्रवास में अंतर स्पष्ट करें।

अप्रवास- जब मानव अन्य स्थानों से आकर कहीं बस जाते हैं तो इसे अप्रवास कहते हैं। बसने वाले लोग अप्रवासी कहलाते हैं। उत्प्रवास-जब मानव किसी स्थान को छोड़कर अन्य जगहों पर चले जाते हैं, तो उस स्थान के आलोक में प्रवास को उत्प्रवास कहते हैं।

class 12th geography part 2 chapter 2

3. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवास के बीच अंतर स्पष्ट करें। [2021A)

राष्ट्रीय प्रवास- एक ही देश में एक जगह से दूसरे जगह प्रवास को राष्ट्रीय प्रवास कहते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास-एक राष्ट्र से दूसरे राष्ट्र में होने वाले प्रवास को अंतर्राष्ट्रीय प्रवास कहते हैं।

class 12th geography part 2 chapter 2

4. अधिवास क्या है? इसके प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए। [2022A/

अधिवास- भारत की जनगणना में प्रवास की गणना दो प्रकार से होती है- (a) जन्म का स्थान (b) निवास का स्थान। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश की कुल जनसंख्या का 37% भाग प्रवासियों के रूप में नियासित था। निवास के संदर्भ में यह 31% था।

class 12th geography part 2 chapter 2

5. अपकर्ष कारक क्या है? [2022A] [2022A/

अपकर्ष कारक- जय विभिन्न स्थानों के लोग रोजगार के खोज में किसी औद्योगिक शहर में जाते हैं तो उसे Pull factor कहा जाता है। जैसे मुंबई, सूरत इत्यादि। ऐसे जगहों पर पर्याप्त अवसर, शिक्षा, स्वास्थ, मनोरंजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होती है।

class 12th geography part 2 chapter 2

6. प्रवास के दो प्रतिकर्ष कारकों का उल्लेख कीजिए। [2023A]

जब कोई व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह अपने निवास स्थान का स्थायी एवं अस्थायी परिवर्तन करते हैं तो प्रवास कहलाता है। प्रवास के दो प्रमुख प्रतिकर्ष कारक निम्न हैं- (1) भौतिक कारण इसमें व्यक्ति मुख्य रूप से बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प, सुनामी इत्यादि के कारण जब प्रवास करते हो। (ii) आर्थिक कारण रोजगार, कृषि, व्यापार, उद्योग वाले स्थान पर व्यक्ति अपने जीविकोपार्जन के लिए पलायन करते हैं।

class 12th geography part 2 chapter 2

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

1. आंतरिक प्रवास से आप क्या समझते हैं? [2017A)

अपने ही देश में एक गाँव से दूसरे गाँव या शहर या महानगरों में जाना आंतरिक प्रवास कहलाता है। गाँव से मजदूरी के लिए शहरों में तथा कृषि समुन्नत क्षेत्रों में मजदूरों और किसानों का जाना इसके उदाहरण है। कभी-कभी विषम परिस्थितियों में कुछ समय के लिए समीपवर्ती क्षेत्र में प्रवास भी इसके अंतर्गत आते हैं। जाड़े के दिनों में हिमालय क्षेत्र के लोग कुछ महीनों के लिए निचले भागों में चले जाते हैं। गर्मी में पुनः अपने गाँव आकर जीवन यापन करते हैं। यों तो आंतरिक प्रवास मूलतः आजीविका की खोज तथा जीवन के बेहतर अवसर के कारण होता है। किंतु, गाँव में कृषि भूमि की कमी, बेरोजगारी या अर्द्ध बेरोजगारी तथा सुविधाओं की कमी और नगरों में सुविधाओं और सेवाओं की अधिकता, रोजगार के अवसर, उच्च शिक्षा तथा उच्च जीवन स्तर के कारण गाँवों से नगरों की ओर प्रवास होता है। आंतरिक प्रवास के अंतर्गत चार धाराओं की पहचान की गई है- (i) ग्रामीण से ग्रामीण, (ii) ग्रामीण से नगरीय, (iii) नगरीय से नगरीय और (iv) नगरीय से ग्रामीण। आंतरिक प्रवास दो रूपों में होता है- अन्तः राज्यीय और अन्तरराज्यीय। अन्तः राज्यीय प्रवास एक राज्य या प्रांत के भीतर ही होता है, जबकि अंतरराज्यीय प्रवास एक राज्य से दूसरे राज्य की ओर होता है। यह उल्लेखनीय है कि अन्तः राज्यीय और अन्तरराज्यीय दोनों प्रवास में गाँव से गाँव की ओर अधिकतर महिलाओं का प्रवास शादी के कारण होता है। गाँव से नगरों की ओर रोजगार के कारण पुरूष प्रवास अधिक होता है।

class 12th geography part 2 chapter 2

2. प्रवास के सामाजिक जनांकिकीय परिणामों का वर्णन कीजिए। [2022A]

किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान का स्थायी एवं अस्थायी परिवर्तन प्रवास कहलाता है। भारत में लोग ग्रामीण से नगरीय क्षेत्रों में मुख्यतः गरीबी, कृषि योग्य पर जनसंख्या के अधिक दबाव, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा जैसी आधारभूत अल्प सुविधाओं आदि के कारण प्रवास करते हैं। इसके वजह से जहाँ ये जाते हैं वहाँ सामाजिक जनांकिकीय परिणामों में बदलाव देखे जा सकते हैं। सामाजिक परिणाम प्रवास से नये तकनीक, परिवार नियोजन, छात्राओं की शिक्षा आदि से जुड़े नवीन विचारों का प्रसार नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर होता है। प्रवास से विविध संस्कृतियों के लोगों का अन्तर्मिश्रण होता है। इसी कारण से मिश्रित संस्कृति का जन्म होता है जबकि निम्न आर्थिक सत्ता के कुछ लोग हीनता ग्रसित होकर अपराध तथा नशीले पदाथों के सेवन जैसे असामाजिक कार्यों में संलिप्त हो जाते हैं। जनांकिकीय परिणाम- मुख्य तौर पर ग्रामीण नगरीय प्रवास में युवा वर्ग की संख्या अधिक होती है। इससे ग्रामीण जनसंख्या में लिंगानुपात बढ़ जाता है। दूसरी ओर नगरीय क्षेत्रों में लिंगानुपात घट जाता है। इस प्रकार के प्रवास में ग्रामीण क्षेत्रों में युवा वर्ग की संख्या घट जाती है, वहीं नगरीय क्षेत्रों में बढ़ जाती है। झारखण्ड, राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा पूर्वी महाराष्ट्र से होने वाले बाह्य प्रवास ने इन राज्यों की आयु व लिंग संरचना में गंभीर असंतुलन उत्पन्न कर दिया है। महानगरों में गंदी बस्तियाँ तथा भीड़-भाड़, ट्रैफिक जैसी समस्या को भी जन्म देता है। समाज में प्रवास से लोगों में आर्थिक स्थिति में सुधार होती है। काम करने की संस्कृति का विकास होता है। प्रवास से लोगों में शहरी संस्कृति को प्रवृति में वृद्धि हुई है।

class 12th geography part 2 chapter 2

facebook

matric exam

class 12th geography part 2 chapter 2
class 12th geography part 2 chapter 2

youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top