Class 12th geography chapter 10 subjective

Class 12th geography chapter 10 subjective

Class 12th geography chapter 10 subjective
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
1. ‘उष्मा द्वीप’ क्या है? वर्णन करें।
नगर के केन्द्रीय भाग में बढ़ती हुई जनसंख्या को आवास प्रदान करने एवं अन्य कार्यों के लिए विशाल सीमेंट कंकरीट के ढाँचे बनाये जाते हैं। इससे वातावरण का तापमान बहुत अधिक हो जाता है। गर्मियों में इनमें रहना दूभर हो जाते हैं। इस तप्त केन्द्रीय भाग को उष्माद्वीप कहा जाता है।
2. सुरक्षा नगर को दो. उपयुक्त उदाहरणों के साथ परिभाषित करें। [2013A] (2013A)
नगर का विकास किसी विशेष कायों हेतु ही किया जाता है। किसी भी देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बसाये गये नगर को सुरक्षा नगर कहते हैं। इसके अंतर्गत फौजी छावनी, नौसेना केंद्र, सैनिक अड्डे या युद्ध पोतों के लिए विशिष्ट बंदरगाह इत्यादि। कोच्चि बंदरगाह केरल। अम्बाला छावनी नगर।
Class 12th geography chapter 10 subjective
3. नगरीय जनसंख्या क्या होती है? [2014A]
नगरीय जनसंख्या वह जनसंख्या है जो नगरों में निवास करती है और वह गैर-प्राथमिक व्यवसाय में संलग्न रहती है। विश्व में किसी बस्ती को नगर घोषित करने के आधार भिन्न हैं। भारत में उन बस्तियों को नगर कहा जाता है, जिसकी जनसंख्या 5000 से अधिक हो, 75% से अधिक कार्यशील जनसंख्या गैर-प्राथमिक कार्य में संलग्न हो तथा जनसंख्या का घनत्व 400 व्यक्ति प्रतिवर्ग कि॰मी॰ से अधिक हो। नगरीय जनसंख्या की मुख्य विशेषताएँ उच्च वृद्धि दर, उच्च घनत्व, उच्च शिक्षा का स्तर तथा निम्न लिंग अनुपात है।
4. ग्रामीण अधिवासों की पाँच विशेषताओं का उल्लेख करें। [2014]
. ग्रामीण अधिवासों की पाँच महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- (i) ग्रामीण अधिवास का आकार प्रायः छोटा होता है। उतने ही लोग उस क्षेत्र में निवास कर सकते हैं जितने लोगों का पालन-पोषण उस भूमि के संसाधनों और उत्पादन से संभव हो सकता है। (ii) यहाँ के निवासी अधिकतर प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते हैं जैसे कृषि, पशुपालन एवं मछली पकड़ना। (iii) ग्रामीण अधिवास में जनसंख्या का घनत्व कम रहता है। ( iv) भूमि पर मकानों का घनत्व भी गाँवों में कम रहता है। (v) ग्रामीण अधिवास में बिजली, शुद्ध पेयजल, पक्की सड़क, शिक्षा संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएँ इत्यादि की कमी रहती है।
Class 12th geography chapter 10 subjective
5. गुच्छित एवं बिखरी बस्तियों के बीच अंतर करें। [2016A]
गुच्छित अथवा संहत (compact) बस्तियाँ वे होती हैं जिनमें मकान एक दूसरे के समीप बनाए जाते हैं तथा यहाँ रहने वाला समुदाय मिलकर रहता है तथा उनके व्यवसाय भी समान होते हैं। इस प्रकार की बस्तियाँ नदी या घाटियों के उपजाऊ मैदानों में विकसित होती हैं। इसके विपरीत, विखरी। एकांकी या प्रकीर्ण (Scattered) बस्तियों में मकान दूर-दूर प्रायः खेतों द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। जंगली क्षेत्रों और पहाड़ी डालों पर इस प्रकार की बस्तियाँ विकसित होती है।
6. नगरों, महानगरों एवं मेगा नगरों को परिभाषित करें। [2016A)
नगरीय बस्तियों को जनसंख्या के आकार के आधार पर शहर (town), नगर (City), महानगर (Metropolis) तथा मेगामगर (Megacity or megalopolis) शहर (town) उस अधिवास को कहते हैं। जिसकी जनसंख्या कम-से-कम 5000 हो, जनसंख्या का घनत्व प्रतिवर्ग किमी० 400 व्यक्ति हो, 75% पुरुष/श्रमिक गैर-कृषि कार्यों में संलग्न हो तथा जहाँ नगरपालिका, निगम, छावनी बोर्ड या अधिसूचित नगरीय क्षेत्र समिति हो। नगर (city) उस अधि वास को कहते हैं, जिसकी जनसंख्या एक लाख से अधिक हो। इसी प्रकार 10 लाख से 50 लाख के बीच की जनसंख्या वाले अधिवास को महानगर (metropolis) तथा 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले अधिवास को मेगानगर (Megacity) कहा जाता है।
7. आकार के आधार पर नगरीय बस्तियों को वर्गीकृत करें। 120/9A1
आकार के आधार पर नगरीय बस्तियों को 6 वर्गों में बाँटा गया है (i) नगर (Town)- इसके लिए जनसंख्या का आकार ही मापदण्ड है। जैसे 5000 से अधिक जनसंख्या होना चाहिए। (ii) शहर (City)- यह नगरों से बड़े होते हैं। यहाँ प्रशासनिक कार्य, वित्तीय संस्थान तथा यातायात के केंद्र होते हैं। (iii) सन्नगर (Corurbation)- यह बड़े और विकसित नगरीय क्षेत्र होते हैं। इसमें अधिक नगरों के परस्पर मिल जाने से विशाल नगर बन जाता है। शिकागो, टोक्यो, मुम्बई। (iv) मेगापोलिस इसमें बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है। वोस्ट और वाशिंगटन। (v) मिलियन सिटी-दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले महानगर। (vi) मेगासिटी-एक करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला नगर।
Class 12th geography chapter 10 subjective
8. मेगा सिटी क्या है? [2023A/ 
नगर को परिभाषित करने के लिए जनसंख्या का आकार और व्यावसायिक संरचना को आधार माना जाता है। मेगासिटी की जनसंख्या 1 करोड़ से अधिक होती है। इसमें नगर तथा उपनगरों की जनसंख्या को सम्मिलित किया जाता है। वर्तमान में मेगासिटी की संख्या 33 है। जैसे- टोक्यो, दिल्ली, मुम्बई, शंघाई, कोलकाता, चेन्नई इत्यादि। मेगासिटी में विश्व के लगभग 7% जनसंख्या निवास करती है।
9. मलिन बस्ती क्या है? [2024A/
गंदी बस्तियों के अन्तर्गत झुग्गी और झोपड़पट्टी के अतिरिक्त नगर के पुराने घने आबाद क्षेत्र तथा अनियोजित नये बसे क्षेत्र आते हैं। भारत की गंदी बस्तियाँ न्यूनतम वांछित आवासीय क्षेत्र होते हैं, जहाँ जीर्ण-शीर्ण मकान, स्वास्थ्य की निम्नतम सुविधाएँ, खुली हवा, पेयजल, प्रकाश तथा शौच सुविधाओं जैसी आधारभूत सुविधाओं का अभाव पाया जाता है। यह क्षेत्र बहुत ही भीड़-भाड़, पतली सकरी गलियों और खुले नालों वाला होता है।
10. भारत के चार प्रमुख धार्मिक नगरों के नाम लिखें
भारत के चार प्रमुख धार्मिक नगर हैं- (i) वाराणसी (काशी), (ii) अयोध्या, (iii) मथुरा और (iv) प्रयागराज
Class 12th geography chapter 10 subjective
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) 
1. प्रतिरूप के आधार पर ग्रामीण अधिवासों का वर्गीकरण प्रस्तुत करें। [2014A]
विरल रूप से अवस्थित छोटी बस्तियाँ, जो कृषि अथवा अन्य प्राथमिक क्रियाकलापों में विशिष्टता प्राप्त कर लेती है, ग्रामीण बस्ती कहलाती हैं। निर्मित क्षेत्र के विस्तार, मकानों की संख्या और उनके बीच की पारस्परिक दूरी के आधार पर ग्रामीण बस्तियाँ चार प्रकार की होती हैं, यथा (i) गुच्छित बस्तियाँ, (ii) अर्द्ध-गुच्छित बस्तियाँ, (iii) पल्ली बस्तियाँ और (iv) परिक्षिप्त बस्तियाँ। ( 1) गुच्छित बस्तियाँ (Clustered settelements) ऐसी बस्तियों को संकेन्द्रित (concentrated), पुजित (clustered), आकेंद्रित (nucleated) और संकुलित (Agglomerated) बस्ती भी कहा जाता है। भारत के उपजाऊ ‘जलोढ़ मैदान में उपयुक्त कृषि भूमि, जल की सुविधा, यातायात की सुविधा इत्यादि के कारण इस प्रकार की बस्तियों का विकास हुआ है, जिनमें घरों के संहत खंड पाये जाते हैं। (ii) अर्द्ध-गुच्छित बस्तियाँ (Semi-clustered settelements)-विखंडित बस्ती (Fragmented settlement) भी कहा जाता है। इसमें मकान एक दूसरे से अलग, लेकिन एक ही बस्ती में होते हैं। बस्ती कई खंडों में विभाजित रहती है। किन्तु उनका नाम एक ही होता है। इसका निर्माण किसी बड़े संहत गाँव के विखंडन या परिक्षिप्त बस्ती के किसी सीमित क्षेत्र में गुच्छित होने से होता है। गुजरात के मैदान और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ऐसी बस्तियाँ पायी जाती हैं।
Class 12th geography chapter 10 subjective
2. नगर बहुप्रकार्यात्मक होते हैं। क्यों? [2015A]
कार्य नगरों के उदय और विकास का आधार है। प्रत्येक नगर या शहर को 6 वर्गों में बाँटा गया है-संख्या का आकार ही मापदण्ड होना चाहिए। होते हैं। यहाँ प्रशासनिक कार केंद्र होते हैं। और विकसित नगरीय क्षेत्रह मिल जाने से विशाल नगर य प्रदेश होता है। वोस्ट एक जनसंख्या वाले महानगरी नसंख्या वाला नगर। का आकार और व्यावसासि की जनसंख्या 1 करोड़ उसमें अनेक प्रकार के कार्यों का मिश्रण पाया जाता है। एक नगर में कई प्रकार के आर्थिक व्यवसाय वाले लोग रहते हैं जैसे कि दिल्ली के कुछ लोग व्यापारिक कार्यों में लगे हैं, कुछ निर्माण उद्योगों में, कुछ प्रशासनिक कार्यों में और कुछ परिवहन संबंधी कार्यों में लगे हैं, लेकिन फिर भी एक नगर में जो कार्य या व्यवसाय प्रधान होता है, उसी के आधार पर उस नगर की मान्यता होती है। अतः दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण प्रशासनिक नगर है। इसी प्रकार, पटना में प्रशासनिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, चिकित्सा संबंधी और परिवहन संबंधी कार्य होते हैं। हाजीपुर में प्रशासनिक, औद्योगिक, परिवहन संबंधी इत्यादि कार्य होते हैं। एक छोटे शहर फतुहा में भी औद्योगिक, परिवहन संबंधी, व्यापारिक इत्यादि कार्य होते हैं। इस प्रकार, कोई भी नगर या शहर केवल एक कार्य नहीं करता है, बल्कि अनेक कार्य करता है। अतः नगर बहुप्रकार्यात्मक होते हैं। अनेक प्रकार को कार्य करता है और विशेषीकृत सेवाओं का निष्पादन करता है। कुछ नगरों के कुछ निश्चित प्रकार्यों में विशिष्टता प्राप्त होती है और उन्हें कुछ विशिष्ट क्रियाओं, उत्पादनों अथवा सेवाओं के लिए जाना जाता है। फिर भी, प्रत्येक शहर अनेक प्रकार्य करता है। नगरों के आंतरिक पक्ष का सबसे मुख्य तथ्य नगरों का कार्य है। ये कार्य नगरों के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पाये जाते हैं। नगरों के कार्यों पर नगर की बसाव स्थिति का प्रभाव पड़ता है। इसके साथ नगर इन कार्यों द्वारा जिन लोगों की सेवा करता है, उन कार्यों का भी प्रभाव नगर पर पड़ता है। कार्य नगरीय जीवन को चलाने वाली शक्ति है, जो उसके विकास और स्वरूप पर विस्तृत प्रभाव डालती है। नगरों में रहने वाली जनसंख्या का संबंध नगर के कार्यों से होता है। नगर में जनसंख्या के बढ़ने के साथ-साथ कार्यों की संख्या भी बढ़ती है।
Class 12th geography chapter 10 subjective
3. विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं की विवेचना कीजिए। [2019A,2021A,2025A]
नगरीकरण सामाजिक विकास का एक महत्त्वपूर्ण मापदंड है और नगरों को आर्थिक विकास का इंजन कहा जाता है। औद्योगीकरण से नगरीकरण तथा नगरीकरण से आधुनिकीकरण एक निरंतर प्रक्रिया है, लेकिन नगरीकरण और आर्थिक विकास के बीच समन्वय अति आवश्यक है। इसके अतिरिक्त नगरीकरण नियोजित होना चाहिए। किन्तु विकासशील देशों में नगरीय जनसंख्या की तीव्र वृद्धि और इसके अनियोजित विकास ने सुविधाओं के साथ-साथ समस्याओं को भी जन्म दिया है। मुख्य समस्याएँ निम्नलिखित (i) ग्रामीण-नगरीय प्रवास और बेरोजगारी, (ii) अधिक घनत्त्व, (iii) अत्यधिक तंग मकान और गंदी बस्तियाँ, (iv) नागरिक सुविधाओं और सेवाओं की कमी, (v) मकान की समस्या, (vi) यातायात संबंधी समस्या, (vii) सामाजिक तनाव, (viii) असन्तुलित लिंग अनुपात, (ix) भूमि की अधिक कीमत, (x) कृषि भूमि का अतिक्रमण, (xi) नगरीय गरीबी। हैं
facebook
matric exam
Class 12th geography chapter 10 subjective
Class 12th geography chapter 10 subjective
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top