Class 12th Geography chapter 2 subjective

Class 12th Geography chapter 2 subjective

Class 12th Geography chapter 2 subjective
लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
1. जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले जलवायु कारकों को लिखें।।/20148)
जनसंख्या के वितरण को भौतिक, आर्थिक और सामाजिक सांस्कृतिक कारक प्रभावित करते हैं। भौतिक कारकों में जलवायु महत्त्वपूर्ण हैं। सुविधाजनक जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमी परिवर्तन नहीं होते अधिक लोगों को आकृष्ट करते हैं। मानव विकास के अनुकूल जलवायु के कारण शीतोष्ण, मानसूनी और भूमध्यसागरीय क्षेत्र सघन आबाद हैं। इसके विपरीत, असुविधाजनक अत्यधिक ठंढे, अत्यधिक गर्म, अधिक वर्षा और विषम जलवायु के क्षेत्रों में कम जनसंख्या पायी जाती है। आमेजन बेसिन, कांगो बेसिन और अन्य विषुवतरेखीय क्षेत्रों में भयंकर गर्मी और सालों भर अधिक वर्षा के कारण अनेक बीमारियों की संभावना बनी रहती है। अधिक गर्म सहारा, कालाहारी, अरब और अन्य मरुस्थलों में भयंकर गर्मी पड़ती है और जीवन कठिन हो जाता है। ध्रुवीय ठंढे क्षेत्रों में भी अत्यधिक ठंढक पड़ती है और जीवन दूभर हो जाती है।
2. लिंग संरचना से आप क्या समझाते हैं? 120178,2020A)
किसी जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। यह प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में मापा जाता है। भारत सहित कुछ देशों में यह निम्न सूत्र द्वारा परिकलित किया जाता है स्वी जनसंख्या ×1000 पुरुष जनसंख्या कुछ अन्य देशों में यह प्रति हजार स्त्री पर पुरुषों की संख्या के रूप में मापा जाता है पुरुष जनसंख्या स्त्री जनसंख्या -x1000
3. लिंग-अनुपात कैसे मापा जाता है? [2021A)
लिंग अनुपात का अर्थ स्त्री-पुरुष अनुपात होता है। इसे प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या में व्यक्त किया जाता है। भारत में पुरुषों की संख्या स्त्रियों से अधिक है। 2011 में लिंग अनुपात 943 प्रति हजार था।
Class 12th Geography chapter 2 subjective
वीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)
1. विश्व में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्ति का वर्णन करें। (20151,2016A)
एक निश्चित अवधि में किसी क्षेत्र विशेष में निवासियों की संख्या में होने वाले परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। संसार की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है। 1650 ई० से विश्व की जनसंख्या का लिखित प्रमाण मिलता है, अतः इसे विश्व जनसंख्या वृद्धि का विभाजक माना जाता है। 1650 ई० में विश्व की जनसंख्या 50 करोड़ थी, जो बढ़कर 2010 ई० में 684 करोड़ हो गई। निम्नलिखित तालिका में जनसंख्या वृद्धि की इस प्रवृत्ति को देखा जा सकता है। विश्व में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्ति वर्ष 1650 1750 1800 1850 1900 1950 2000 2010 (करोड़ में) जनसंख्या 50 79 98 126 165 251 613 684 वार्षिक प्रतिशत वृद्धि 0.6 0.4 0.5 0.5 0.8 1.8 1.2 इससे स्पष्ट है कि जनसंख्या की वृद्धि की दर में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। विश्व की कुल जनसंख्या के मुगुनी होने की अवधि के आँकड़ें से भी यह प्रतीत होता है कि आरंभ में जनसंख्या के दुगुनी होने की अवधि लंबी थी, किन्तु अब यह उत्तरोत्तर छोटी होती जा रही है। उदाहरणस्वरूप-1650 ई० में विश्व की जनसंख्या 50 करोड़ थी, जो 200 वर्षों में 1850 में 100 करोड़ हो गई। पुनः यह 80 वर्षों में 1930 ई० में 200 करोड़ और केवल 45 वर्षों में 1975 ई० में 400 करोड़ हो गई। यह उल्लेखनीय है कि विकासशील देशों की तुलना में विकसित देशों की जनसंख्या वृद्धि की दर बहुत कम है और कुछ विकसित देशों में तो जनसंख्या घट रही है। जनसंख्या की सर्वाधिक वृद्धि अफ्रीकी देशों में हो रही है। अफ्रीका की वृद्धि दर प्रतिवर्ष 3%, एशिया और लैटिन अमेरिका की 2% और विकसित देशों की 1% है। जनसंख्या की वृद्धि दर भारत में 1.9 प्रतिशत (2001) है। इस दर से भारत की एक अरब से अधिक की जनसंख्या को दुगुनी होने में 700 वर्ष लगेंगे। कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनकी जनसंख्या के दुगुनी होने के कोई लक्षण ही नहीं दिखाई पड़ते। रूस, जर्मनी, स्पेन, इटली इत्यादि देशों की जनसंख्या की वृद्धि दर ऋणात्मक है और इनकी कुल जनसंख्या ही घट रही है। दूसरी ओर अफ्रीकी देश लाइबेरिया में प्रतिवर्ष 14.8% की दर से जनसंख्या बढ़ रही है।
Class 12th Geography chapter 2 subjective
2. जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत क्या है? (20141,2017,2010A) अथवा, जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं की विवेचना कीजिए। [202.3A1
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का प्रतिपादन जनांकिकी के विद्वान एफ० डब्लयु० नोटेस्टीन ने किया था। इस सिद्धान्त का उपयोग किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिए किया जा सकता है। किसी देश की जनसंख्या की वृद्धि जनांकिकीय संक्रमण की तीन अवस्थाओं से होकर गुजरती है। प्रत्येक देश अविकसित अवस्था से विकसित अवस्था तक पहुँचते हुए जनांकिकीय संक्रमण की मुख्य तीन अवस्थाओं से गुजरता है। ये तीन अवस्थाएँ निम्नलिखित हैं- (1) प्रथम अवस्था (First Stage)- इस अवस्था में जन्म दर और मृत्यु दर दोनों उच्च होती है। अज्ञानता और निरक्षता के कारण उच्च जन्म दर और महामारियों के कारण उच्च मृत्यु दर रहती है। इसके फलस्वरूप जनसंख्या की वृद्धि धीमी होती है। 200 वर्ष पूर्व विश्व के अधिकांश देश इसी अवस्था में थे। वर्षा वनों के आदिवासी अभी भी इसी अवस्था में हैं। (ii) द्वितीय अवस्था (Second stage)- इस अवस्था के आरंभ में जन्म दर ऊँची बनी रहती है। स्वास्थ्य संबंधी दशाओं और स्वच्छता में सुधार के कारण मृत्यु दर जन्म दर की तुलना में काफी तेजी से घटती है। इस कारण जनसंख्या में आरंभ में काफी तेजी से वृद्धि होती है। चीन और भारत इसी अवस्था से गुजर रहा है। (iii) तृतीय अवस्था (Third stage)- इस अवस्था में जन्म दर तथा मृत्यु दर दोनों बहुत कम हो जाती हैं। अतः जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या मंद गति से बढ़ती है। जनसंख्या नगरीय और शिक्षित हो जाती है तथा उसके पास तकनीकी ज्ञान होता है। ऐसी जनसंख्या विचार पूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है। प० कनाडा, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका इत्यादि इसी अवस्था में हैं।
3. विश्व में जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करनेवाले भौगोलिक कारकों का वर्णन कीजिए। 12025A]
विश्व की जनसंख्या के वितरण और घनत्व में काफी असमानता पायी जाती है। सन् 2007 में विश्व की अनुमानित जनसंख्या लगभग 6.7 अरब थी। इसका 90% इसके 10% स्थल भाग में निवास करता है। विश्व की लगभग 60% जनसंख्या इसके दस सर्वाधिक आबादी वाले देशों में निवास करती हैं, इनमें से छः देश एशिया में है। इनमें विश्व के सर्वाधिक लोग 132.18 करोड़ चीन में और दूसरा सर्वाधिक 121 करोड़ भारत में रहते हैं, और ये दोनों देश मिलकर संसार के 38% लोगों के निवास स्थान हैं। विश्व की 60% जनसंख्या एशिया में और एशिया की दो-तिहाई जनसंख्या चीन और भारत में रहती है। जनसंख्या के घनत्व में भी असमानता पायी जाती है। संयुक्त राज्य अमेरिका का उ० पू० भाग, यूरोप का उ० प० भाग तथा दक्षिणी, दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी एशिया विश्व के सबसे सघन आबाद क्षेत्र हैं और इनकी जनसंख्या का घनत्व 200 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी० से अधिक है। 
Class 12th Geography chapter 1 subjective
facebook 
inter exam
Class 12th Geography chapter 2 subjective
Class 12th Geography chapter 2 subjective
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top