Bihar board class 12th history chapter 12 subjective

Bihar board class 12th history chapter 12 subjective

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)
1. यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों ने भारत में नगरीकरण को कैसे बढ़ावा दिया?
यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों ने भारत में नगरीकरण को बढ़ावा दिया। इसके दो कारण निम्न हैं:
इंग्लैंड में निर्मित वस्तुओं का एक व्यापक बाजार मिल सके।भारत में शहरी आबादी का एक ऐसा वर्ग तैयार किया जा सके,
जो पश्चिमी शिक्षा, रहन-सहन, संस्कृति का अनुकरण कर सके।
class 12th history chapter 12 subjective
2. सिविल लाइन्स का विकास किस प्रकार हुआ? [20194,2022]
सिविल लाइन्स का विकास अंग्रेजी शासन के दौरान हुआ। इसे ह्वाइट टाऊन भी कहा जाता था। सिविल लाइन्स में अंग्रेज अधिकारियों के आवासीय परिसर होते थे। इस परिसर में भारतीयों को जाने की मनाही होती थी। इसमें सिर्फ अंग्रेज ही रहते थे। कोलकाता, इलाहाबाद, बरेली, मुंबई आदि शहरों में अंग्रेजों ने इस प्रकार के टाउन का विकास किया।
3. सर एडविन लुटियन्स कौन थे? (20224)
सर एडविन लुटियन्स एक आर्किटेक्ट थे। इन्होंने ही नई दिल्ली की योजना तैयार की थी। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट का डिजाइन एडविन लुटियन्स ने ही तैयार किया था। इन्होंने ही दिल्ली के प्रशासनिक इलाके का खाका तैयार किया था। इसीलिए इसे आज भी लुटियंस क्षेत्र कहा जाता है।
class 12th history chapter 12 subjective
4. भारत की सर्वप्रथम रेल कब और किन स्टेशनों के बीच चली? (20224)
16 अप्रैल, 1853 को बॉम्बे से थाणे के बीच में भारत में सर्वप्रथम रेल की शुरुआत की गई थी। इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 34 किलोमीटर थी।  विश्व के सात आश्चर्य निम्नलिखित हैं-
5. विश्व के सात आश्चर्यों के नाम बताइए। (2021,2022A.2024A)
अथवा, विश्व के किन्हीं चार आश्चयों के नाम बताइए। (20234)
(i) मिस्र का गीजा का महान पिरामिड; (ii) बेबीलोन के झूलते उपवन; (iii) यूनान के अटेमिस का मंदिर; (iv) यूनान का ओलम्पिया में जियस की मूर्ति; (v) यूनान का रोड्स का कॉलॉसस; (vi) यूनान का मांडसोलस का मकबरा; (vii) सिकन्दरिया का प्रकाश स्तंभ
6. चॉल इमारतों को समझाइए। (2025A, 2021A, 2023)
औपनिवेशिक काल में मुंबई में अधिक-से-अधिक मजदुरों को रहने के लिए कम जगह में चॉल इमारतें बनाई जाती थी। चॉल इमारतें सामान्यतः चार मंजिला इमारतें होती थी। इसमें एक कमरे के घर होते थे। शौचालय के रूप में हर मंजिल पर कॉमन शौचालय होता था। ये इमारतें मुंबई की पहचान थी। आजकल इन इमारतों की जगह बहुमंजिला इमारतें बनने लगी हैं
7. ब्रिटिश काल के दौरान बम्बई में वास्तुकला की इण्डो-सारसेनिक शैली में निर्मित इमारतों के दो नाम बताइए।
इण्डो-सारसेनिक शैली में निर्मित इमारतों के दो नाम निम्न हैं
(i) गेट वे ऑफ इंडिया तथा
(ii) होटल ताज।
facebook
matric exam 
class 12th history chapter 12 subjective
class 12th history chapter 12 subjective
youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top