Bihar Board Class 9 Hindi Ashtavakra Ki Kahani Chapter 6
प्रश्न 1.
इस रेखाचित्र के प्रधान पात्र को लेखक ने अष्टावक्र क्यों कहा है?
उत्तर-
उसके पैर कवि की नायिका की तरह बलखाते थे और उसका शरीर हिंडोले की तरह झूलता था। इसलिए लेखक ने उसे अष्टावक्र कहा है।
प्रश्न 2.
कोठरियाँ कहाँ बनी हुई थी?
उत्तर-
खजांचियों की विशाल अट्टालिका को जानेवाले मार्ग पर सौभाग्य से चिरसंगी दुर्भाग्य की तरह अनेक छोटी-छोटी, अंधेरी और बदबूदार कोठरियाँ बनी हुई थीं।
Class 9 Hindi Ashtavakra Ki Kahani
प्रश्न 3.
अष्टावक्र कहाँ रहता था?
उत्तर-
अष्टावक्र कुएँ की जगत पर रहता था।
प्रश्न: 4.
अष्टावक्र के पिता कब चल बसे थे?
उत्तर-
अष्टावक्र के पिता से परिचय होने से पहले ही उसके पिता चल बसे थे।
Class 9 Hindi Ashtavakra Ki Kahani
प्रश्न 5.
चिड़चिड़ापन अष्टावक्र की मां का चिरसंगी क्यों बन गया?
उत्तर-
यद्यपि असमय से आ जानेवाले बुढ़ापे के कारण अष्टावक्र की मां का शरीर प्रायः शिथिल हो चुका था, वह कुछ लंगड़ाकर भी चलती थी। निरंतर अभावों से जूझते-जूझते चिड़चिड़ापन भी उसका चिरसंगी बन चुका था।
प्रश्न 6.
अष्टावक्र: क्या-क्या बेचा करता था?
उत्तर-
अष्टावक्र कचालू की चाट, मूंग की दाल की पकौड़ियाँ, दही के आलू और पानी के बतासे बेचा करता था।
Class 9 Hindi Ashtavakra Ki Kahani
प्रश्न 7.
चार की संख्या अष्टावक्र के स्मृति पटल पर पत्थर की रेखा की तरह अंकित क्यों हो गई थी?
उत्तर-
माँ ने अष्टावक्र को समझाया था-पैसे के चार बतासे देना, चार पकौड़ी
दना और चार चम्मच आलू देना। इस चार की संख्या उसके मानस-पटल पर पत्थर की रेखा की तरह अंकित थे।
प्रश्न 8.
माँ माथा क्यों ठोका करती थी?
उत्तर-
अष्टावक्र की मां अपने माथा में यूँ का स्थान बताकर कहती की देख तो। अष्टावक्र दार्शनिक की तरह गंभीरता से इधर-उधर देखता और जवाब देता, ‘माँ! यहाँ तो बाल है तोड़ दूँ? मां माथा ठोक लेती थी।
प्रश 9.
गर्मी के दिनों में माँ-बेटा कहाँ सोया करते थे?
उत्तर-
गर्मी के दिनों में माँ-बेटा कुएँ की जगत पर सोया करते थे।
प्रश्न 10.
अष्टावक्र ‘हाय माँ’ कहकर वहीं क्यों लुढक गया?
उत्तर-
अष्टावक्र ने पैर जलने के भय से कुछ ऊँचे से जो मुट्ठी भर आलू बेसन कड़ाही में छोड़े तो तेल सीधा छाती पर आया। तब ‘हाय माँ’ कहकर वह वहीं लुढ़क गया।
प्रश्न 11.
माँ के शुष्क नयन सजल क्यों हो उठे?
उत्तर-
एक दिन अष्टावक्र ने माँ से कहा कि माँ चाट तू बेचा कर मुझे लडके मारते हैं। यह बात सुनकर माँ ने अपने बेटे को कुछ इस तरह देखा कि उसके शुष्क नयन सजल हो उठे।
प्रश्न 12.
अष्टावक्र विमूढ़ सा क्यों बैठा था?
उत्तर-
अष्टावक्र की मां के प्राण-पखेरू उड़ जाने के बाद भी जब विश्वास नहीं हुआ तो एक डाक्टर ने बताया कि उसकी मां मर गई है तो वह विमूढ़ सा बैठ गया।
प्रश्न 13.
कुलफीवाले ने ईश्वर को धन्यवाद क्यों दिया?
उत्तर-
अष्टावक्र की मां मर गई और वह जिस अव्यवस्थित अवस्था में अस्पताल में कराह था फिर वह भी मर गया तो कुलफीवाले ने ईश्वर को धन्यवाद दिया कि आपने अष्टावक्र को अपने पास बुलाकर सुख की नींद सोने का अवसर दिया।
प्रश्न 14.
इस पाठ का सबसे मार्मिक प्रसंग कौन है और क्यों?
उत्तर-
इस पाठ में सबसे मार्मिक प्रसंग दो जगह आये हैं। एक जगह जब अष्टावक्र की माँ मर गई है माँ की मृत्यु पर वह कितना व्यथित विकल है कि वह यह मानने को तैयार नहीं है कि अगर उसकी मां मर गई है तो वह लौटकर नहीं आयगी। दूसरी जगह जब वह खुद दर्द से कराह रहा है एक कुलफी वाला उसको अस्पताल पहुंचाता है। वहाँ उसका अपना कोई नहीं है उस परिस्थिति में वह दम तोड़ता है। यह बड़ा ही मार्मिक प्रसंग है।
प्रश्न 15.
इस रेखाचित्र का सारांश लिखें।
उत्तर-
पाठ का सारांश देखें।
प्रश्न 16.
माँ की मृत्यु के पश्चात् अष्टावक्र की मानसिक स्थिति का वर्णन करें।
उत्तर-
माँ की मृत्यु के बाद अष्टावक्र की मानसिक स्थिति एकदम बदल गई है। वह हतप्रभ है। कई बार उसकी बुद्धि जाग्रत होती है, लेकिन फिर शांत हो जाती है वह पागल सा हो जाता है।