Bihar Board Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 1.
अमेरिका की राजधानी कहाँ है ?
(क) न्यूयार्क
(ख) कैलिफोर्निया
(ग) वाशिंगटन
(घ) कोई नहीं
उत्तर-
(ग) वाशिंगटन
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 2.
‘कामनसेंस’ की रचना किसने की थी?
(क) जैफर्सन
(ख) टॉमस पेन
(ग) वाशिंगटन
(घ) लफायते
उत्तर-
(ख) टॉमस पेन
प्रश्न 3.
स्टांप एक्ट किस वर्ष पारित हुआ था ?
(क) 1765
(ख) 1764
(ग) 1766
(घ) 1767 ।
उत्तर-
(क) 1765
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 4.
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का सेनापति कौन था?
(क) वाशिंगटन
(ख) वेलेजली
(ग) कार्नवालिस
(घ) कर्जन
उत्तर-
(ग) कार्नवालिस
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 5.
अमेरिकी संविधान कब लागू हुआ?
(क) 1787
(ख) 1789
(ग) 1791
(घ) 1793
उत्तर-
(ख) 1789
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 6.
विश्व में प्रथम लिखित संविधान किस देश में लागू हुआ?
(क) इंग्लैण्ड
(ख) फ्रांस
(ग) अमेरिका
(घ) स्पेन
उत्तर-
(ग) अमेरिका
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 7.
किस संधि के द्वारा अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम को मान्यता मिली?
(क) पेरिस की संधि
(ख) विलाफ्रका की संधि
(ग) न्यूली की संधि
(घ) सेब्रे की संधि
उत्तर-
(क) पेरिस की संधि
प्रश्न 8.
अमेरिकी स्वतंत्रता में अमेरिका का सेनापति कौन था?
(क) ग्रेनविले
(ख) जैफर्सन
(ग) लफाएते
(घ) वाशिंगटन
उत्तर-
(घ) वाशिंगटन
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 9.
अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(क) जार्ज वाशिंगटन
(ख) अब्राहम लिंकन
(ग) रूजवेल्ट
(घ) अलगोर
उत्तर-
(क) जार्ज वाशिंगटन
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 10.
सप्तवर्षीय युद्ध किन दो देशों के बीच हुआ था?
(क) ब्रिटेन-अमेरिका
(ख) फ्रांस-कनाडा
(ग) ब्रिटेन-फ्रांस
(घ) अमेरिका-कनाडा
उत्तर-
(ग) ब्रिटेन-फ्रांस
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 1.
जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के प्रथम प्रधानमंत्री थे।
उत्तर-
गलत
प्रश्न 2.
अमेरिका यूरोप महादेश में स्थित है।
उत्तर-
गलत
प्रश्न 3.
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वाधीनता के पुत्र एवं पुत्री नामक संगठन का निर्माण हुआ था।
उत्तर-
सही
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 4.
अमेरिका की खोज कोलम्बस ने नहीं किया था।
उत्तर-
गलत
प्रश्न 5.
अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम में फ्रांस ने इंग्लैण्ड का साथ दिया था ।
उत्तर-
गलत
प्रश्न 6.
अमेरिका स्वतंत्रता का घोषणा पत्र जैफर्सन ने तैयार किया था।
उत्तर-
सही
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 7.
स्टांप एक्ट ग्रेनविले के समय पारित हुआ था।
उत्तर-
सही
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
(i) गणतंत्र (ii) मौलिक अधिकार (iii) मताधिकार (iv) उपनिवेश (v) राजतंत्र
उत्तर-
(i) गणतंत्र-जनता का शासन जनता के लिए जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा ।
(ii) मौलिक अधिकार-संविधान द्वारा देश के नागरिकों को दिया गया अधिकार ।
(iii) मताधिकार-प्रत्येक वयस्क को शासन के प्रतिनिधि चुनने का मताधिकार प्राप्त है।
(iv) उपनिवेश-शक्ति सम्पन्न देशों द्वारा कमजोर देशों के भू-भाग पर बस जाना।
(v) राजतंत्र-राजा द्वारा शासित राज्य को राजतंत्र कहते हैं।
ameriki-swatantra-sangram
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अमेरिका,या नई दुनिया की खोज क्यों हुई?
उत्तर-
अमेरिका या नई दुनिया की खोज स्पेन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी। इससे यूरोप और अमेरिका के बीच समुद्री यात्रा को बढ़ावा मिला।
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 2.
नई दुनिया को खोज इंग्लैण्ड के लिए वरदान साबित हुआ कैसे ?
उत्तर-
नई दुनिया की खोज के कारण इंग्लैण्ड ने अपने 13 उपनिवेश स्थापित कर लिए । इनका प्रशासन इंग्लैण्ड में प्रचलित प्रशासनिक-व्यवस्था के अनुरूप होता था। इसने अमेरिका का भरपूर दोहन किया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति समृद्ध होती गई।
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 3.
मुक्त व्यापार के सिद्धांत ने उपनिवेशवासियों को क्रांति के लिए प्रेरित किया कैसे?
उत्तर-
उपनिवेशवाद का बुनियादी सिद्धान्त उपनिवेशियों के आर्थिक शोषण एवं उनके संसाधनों का दोहन करना था। इसी के विरोध में मुक्त व्यापार की धारणा विकसित हो रही थी जिसमें राज्य द्वारा व्यापार को नियंत्रित करने का विरोध किया गया था। इस सिद्धान्त के अनुसार उपनिवेशवासी अपने व्यापार एवं अन्य क्रिया-कलापों में इंग्लैण्ड के हस्तक्षेप को नापसंद करते थे। इसी ने उपनिवेशवासियों को क्रान्ति के लिए प्रेरित किया।
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 4.
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम ने फ्रांस पर भी प्रभाव डाला है- कैसे ?
उत्तर-
अमेरिकी स्वतंत्रा संग्राम ने फ्रांस पर भी प्रभाव डाला है । इस संग्राम में लफायते के नेतृत्व में फ्रांसीसी सैनिकों ने भी भाग लिया था। युद्ध के बाद जब वे अपने देश लौटे तब उन्होंने वहाँ की जनता को निरंकुश राजतंत्र के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया और दूसरी ओर फ्रांस की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 5.
क्या अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के परिणामों ने औपनिवेशिक विश्व को प्रभावित किया?
उत्तर-
हाँ, प्रभावित किया । अब सभी उपनिवेश अपनी-अपनी स्वतंत्रता की प्राप्ति तथा अपनी आजादी के लिए व्यग्र हो उठे । यह एक ऐसा विद्रोह था जिसने उपनिवेशवासियों में नव चेतना का संचार किया।
ameriki-swatantra-sangram
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के तीन प्रमुख कारणों की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी जिसके निम्नलिखित कारण थे
(i) उपनिवेशों में राजनीतिक स्वायत्तता का अभाव-अमेरिकी उपनिवेशों में अधिकतर अंगरेज लोग थे जिन्होंने इंग्लैण्ड की संसदीय व्यवस्था एवं विधि-विधान को देखा था। अतः वे अपने उपनिवेश में भी उसी तरह की प्रजातांत्रिक व्यवस्था एवं विधि-विधान चाहते थे । उपनिवेशों के गवर्नर इंग्लैण्ड के राजा के द्वारा मनोनित किए जाते थे, जो उदार नहीं होते थे। अतः संघर्ष की स्थिति बनी रहती थी। उपनिवेशवासियों को शासन के योग्य नहीं माना जाता था इसलिए इनमें भारी असंतोष था।
(ii) सप्तवर्षीय युद्ध का प्रभाव-सप्तवर्षीय युद्ध इंग्लैण्ड एवं फ्रांस में 1756 ई० से 1763 ई० के बीच हुआ था। इस युद्ध से पूर्व तक उपनिवेशवासी इंग्लैण्ड से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए थे क्योंकि वे कनाडा में फ्रांसीसियों के विरूद्ध अकेले अपनी रक्षा करने में असमर्थ थे। लेकिन इस युद्ध में फ्रांस की पराजय के साथ ही यह भय समाप्त हो गया । अब उपनिवेशवासियों का एक मात्र लक्ष्य इंग्लैण्ड को बेदखल करना था। प्रो० पोलार्ड ने कहा था-“फ्रांस की पराजय ने अमेरिकावासियों की स्वतंत्रता की इच्छा को भड़काया”।
(iii) बोस्टन की चाय पार्टी-1773 ई० में चाय कानून द्वारा कंपनी के चाय से लदे जहाज अमेरिका के बोस्टन बन्दरगाह पर पहुँचे । उपनिवेशवासी सरकार द्वारा चाय पर कर लगाए जाने से क्रुद्ध थे। अतः वहाँ के नागरिकों ने रेड इंडियन के वेश में चाय की पेटियाँ समुद्र में फेंक दी। यह घटना बोस्टन की चाय पार्टी के नाम से विख्यात है। ब्रिटिश सरकार ने बन्दरगाह पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिया । इस तरह अमेरिकी उपनिवेश को विद्रोह की आग में धकेल दिया।
Class 9th Ameriki swatantra sangram
प्रश्न 2.
लोकतांत्रिक स्तर पर अमेरिकी संग्राम ने विश्व को कैसे प्रभावित . किया है ?
उत्तर-
अमेरिकी संग्राम का प्रभाव न केवल 13 उपनिवेशों पर पड़ा, बल्कि विश्व स्तर पर प्रभाव डाला।
लोकतांत्रिक स्तर पर इसका प्रभाव
(i) एक नये राष्ट्र का उदय-13 उपनिवेशों ने आपस में मिलकर सेयुक्त राज्य अमेरिका की स्थापना की । विश्व के मानचित्र पर नए राष्ट्र का उदय हुआ । नए राष्ट्र के लिए 1787 में नया संविधान बना इसे 1789. ई० में लागू किया गया। इसने गणतंत्रात्मक व्यवस्था अपनाई ।
अमेरिका में ही पहली बार लिखित संविधान लागू किया गया धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना भी पहली बार यहीं हुई।
(ii) प्रथम जनतंत्र की स्थापना-संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का पहला राष्ट्र बना जिसने प्रचलित राजतंत्रात्मक-व्यवस्था के स्थान पर जनतंत्रात्मक शासन-व्यवस्था को अपनाया। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी जार्ज वाशिंगटन को अमेरिका का प्रथम निर्वाचित राष्ट्रपति बनाया गया।
इस प्रकार लोकतांत्रिक स्तर पर विश्व भर में यह प्रभाव पड़ा, अन्य उपनिवेश भी अपनी स्वतंत्रता की कल्पना करने
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 3.
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के परिणामों की आलोचनात्मक परीक्षण करें।
उत्तर-
अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम विश्व इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना है । पहली बार 13 उपनिवेशों ने ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ राष्ट्र का निर्माण किया। अमेरिका पहला राष्ट्र बना जहाँ गणतंत्रात्मक व्यवस्था अपनाई गई । अमेरिका में ही पहली बार लिखित संविधान लागू किया गया। धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना भी पहली बार यहीं हुई । अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा लेकर अनेक राष्ट्रों में क्रान्ति की ज्वाला भड़क उठीं।
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम से समाज पर भी प्रभाव पड़ा । स्वतंत्रता संग्राम ने अमेरिकी समाज पर प्रभाव डाला । नई परिस्थिति में ब्रिटेन के राज भक्तों को अमेरिका छोड़कर पड़ोसी राष्ट्र कनाडा जाने को विवश होना पड़ा । केवल गणतंत्रात्मक विचार धारा से प्रभावित लोग ही अमेरिका में रह गए । युद्ध में प्रमुखता से भाग लेने के कारण स्त्रियों का समाज में सम्मान बढ़ा इसलिए उनके नागरिक और आर्थिक अधिकारों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई।
ameriki-swatantra-sangram
प्रश्न 4.
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के पराजय के क्या कारण थे ?
उत्तर-
अंग्रेजों के पराज्य के निम्नलिखित कारण थे :
इंग्लैण्ड की दूरी-अमेरिकी उपनिवेश अटलांटिक महासागर के पार 3000 मील की दूरी पर था। इससे युद्ध के सामान और रसद पहुँचाने में कठिनाई होती थी। दूसरी ओर अमेरिका की भौगोलिक स्थिति से भी अंग्रेज सैनिक अपरिचित थे ।
अमेरिका की शक्ति को नजरअंदाज किया गया एवं अधिकांश __ अंग्रेज इसे गृहयुद्ध ही समझते रहे ।
उपनिवेशवासियों में उत्साह था । वे स्वतंत्रता के लिए कुछ भी करने को तैयार थे।
ब्रिटिश सेनापतियों ने कुछ सामरिक भूले की।
ब्रिटिश राजनेताओं के बीच गंभीर मतभेद था। जार्ज तृतीय की हठधर्मिता की नीति के कारण योग्य एवं अनुभवी नेता सरकार से अलग रहे।
इंग्लैण्ड का अकेले युद्ध लड़ना-यह इंग्लैण्ड की पराजय का मुख्य कारण था। उसे अन्य देशों का सहयोग नहीं मिल सका। जबकि अमरिकी उपनिवेशों को विदेशी सहायता प्राप्त हुई विशेषकर फ्रांस से । इसने धन और सेवा से काफी मदद पहुँचाई।
जार्ज वाशिंगटन जैसा सुयोग्य सेना नायक मिल गया जिसने बड़े धैर्य, साहस एवं कुशलता के साथ अंग्रेजी सेना को पराजित किया।