youtube channel
whatsapp group

प्रश्न 1.
ईद के दिन अमीना क्यों उदास थी?
उत्तर:
ईद के दिन भी आपला इसलिए उदास थी क्योंकि उसके घर में एक दाना भी नहीं था। फिर हामीद अकेले कैसे तीन कोश तक पैदल चलकर ईदगाह तक जायेगा।

 प्रश्न 2.
हामीद मिठाई या खिलौने के बदले चिमटा पसन्द करता है। क्यों ?
उत्तर:
बचपन में यदि बच्चा अभावग्रस्त हो तो वह वयस्क की तरह सोचने लगता है । हामीद ने सोचा मिठाईयाँ से केवल जिह्वा में स्वाद आता है जो क्षण-भर के लिए होता । खिलौने भी मिट्टी के बने हैं जिसपर पानी पड़ते ही रंग उड़ जाएँगे । ठोकर लगते ही टुट-फूट जाएँगे । लेकिन चिमटा न कभी टुटेगा न फूटेगा । यह दादी को काम आयेगा। दादी को रोटी सेकने के समय अंगुलियाँ नहीं जलेंगी। यह बहुत उपयोगी है । यह सब बातें सोचकर हामीद चिमटा ही पसन्द करता है।

 प्रश्न 3.
मेला जाने से पहले हामीद दादी से क्या कहता है ?
उत्तर:
मेला जाने से पहले हामीद दादी से कहता है.-“तुम डरना नहीं अम्मा, मैं सबसे पहले आऊँगा । बिल्कुल न डरना।”

 प्रश्न 4.
मेले में चिमटा खरीदने से पहले हामीद के मन में कौन-कौन से विचार आए? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मेले में चिमटा खरीदने से पहले हामीद के मन में एक वयस्क की तरह विचार करने लगा। खिलौने सभी अच्छे हैं किसे लें। हरेक का दाम दो पैसे हैं, सभी खिलौने भी नहीं होंगे । फिर मिट्टी के बने ये खिलौने यदि हाथ से छूट गये तो चूर-चूर हो जायेंगे, पानी पड़ा तो सारा रंग घुल जाएगा।ऐसे खिलौने लेकर वह क्या करेगा। जब वह लोहे की दुकान पर जाता है तो चिमटा देखते ही वह विचारने लगता है। दादी के पास चिमटे नहीं हैं तवे से रोटियाँ उतारते समय उसके हाथ की अंगुलियाँ जल जाती हैं। अगर चिमटा लंकर दादी के पास जायेगा तो दादी बहुत खुश होगी। उनकी अँगुलियाँ अब कभी नहीं जलेंगी। खिलौने लेने से व्यर्थ में पैसे खराब हो जाएंगे।

 प्रश्न 5.
हामीद ने चिमटे को किन-किन रूपों में उपयोग करने की बात कही है?
उत्तर:
हामीद चिमटे को बंदूक, फकीरों के चिमटे, मंजीरे तथा खिलौने को जान निकालने वाला हथियार के रूप में उपयोग की बात कही है।

 प्रश्न 6.
ईदगाह कहानी आपको कैसी लगती है ? इसकी मुख्य विशेषता बताइए।
उत्तर:
‘ईदगाह’ कहानी हमें अत्यन्त रोचक लगी। इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं

  1. कहानी बाल-मनोविज्ञान पर आधारित है।
  2. अभावग्रस्त बच्चे, वयस्क की तरह सोचते हैं।
  3. चुनौतियाँ बच्चे को परिपक्व बनाती हैं।
  4. कहानी मुहावरों के द्वारा रोचक बनाया गया है।
  5. कहानी में जटिल शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है।
  6. कहानी सुखान्त है इत्यादि ।

 प्रश्न 7.
चिमटा देखकर अमीना के मन में कैसा भाव जगा?
उत्तर:
चिमटा देखकर अमीना के मन में दो प्रकार के भाव जगे

  1. लड़का कितना वेसमझ है, न कुछ खाया न पिया और न कोई खेलने का खिलौने लाया । यह चिमटा क्यों ले आया । लेकिन जब हामीद ने कहा “तुम्हारी अंगुलियाँ तबे से जल जाती थीं इसलिए मैंने इसे ले लिया तो दादी के भाव बदल गये।
  2. दूसरे भाव में दादी सोची हामीद में कितना त्याग, सद्भाव और विवेक है। बच्चे को मिठाई खाते देख अवश्य ललचाया होगा । लेकिन बुढ़िया दादी का ख्याल बना रहा।

प्रश्न 8.
ईदगाह कहानी की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
“ईदगाह” कहानी विशेषताओं से भरी हैं

  1. कहानी बाल-मनोविज्ञन पर आधारित है।
  2. कहानी में अभावग्रस्त बच्चा को वयस्क की तरह सोच पैदा किया । गया है।
  3. कहानी में बताया गया है कि चुनौतियाँ बच्चे को परिपक्व मतिबाला बना देता है।
  4. कहानी रोचक एवं सुखान्त है।
  5. कहानी को सरल मुहावरों के द्वारा मार्मिक बनाया गया है।
  6. तथा जटिल शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए और उसके आधार पर दिए गए।
प्रश्नों के उत्तर दीजिए। नमाज खत्म हुई। लोग आपस में ……….. खिलौने लेकर वह क्या करेगा?
प्रश्नोत्तर:

(क) नमाज खत्म होने के बाद लोग क्या कर रहे थे ?
उत्तर:
परस्पर एक-दूसरे से गले मिल रहे थे।

(ख) दुकानों में किस-किस तरह के खिलौने थे?
उत्तर:
दुकानों में तरह-तरह के खिलौने थे खाकी वर्दी और लाल पगड़ी वाला सिपाही जो बंदूक कन्धे पर लिए गुजरिया, राजा, वकील काला चोंगा और सफेद अंकन पहने हैं। एक हाथ में कानून की किताब रखे हुए .. हैं। धोबिन, साधु, कमर में मशक लटकाये हुए भिश्ती इत्यादि अनेक रंग-बिरंग के खिलौने थे।

(ग) वे खिलौने किस चीज के बने थे?
उत्तर:
वे खिलौने मिट्टी के बने थे।

(घ) महमूद, मोहसिन और नूर ने कौन-कौन से खिलौने खरीदे ?
उत्तर:
महमूद ने सिपाही खरीदा। मोहसिन ने भिश्ती खरीदा। नूर ने वकील को खरीदा।

(ङ) परिच्छेद में सिपाही, भिश्ती और वकील के हुलिए का वर्णन किया गया है। इसी प्रकार आप राजा और साधु के हुलिये का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजा–अनेक रंग के पोशाक पहने, सिर पर मुकुट धारण किए हुए । कमर में तलवार युक्त म्यान लटका हुआ। साधु-बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूंछे, जनेऊ पहने, हाथ में कमण्डल और ललाट पर चन्दन की रेखाएँ।

(च) अनुच्छेद में आए विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
पाठ में आए कुछ विशेषण शब्द निम्नलिखित हैं-ज्यादा, अनगिनत, गरीब, दुबला-पतला, गत, बूढ़ी, अभागिन, पक्का , ललचाई, नया, हजारों, पड़ोस, अच्छा, शान, बहादुर, खुबसूरत, रूस्तमे हिन्द, अपराधी, भूक, खूब, कितना, बुढ़िया, बड़ी-बड़ी इत्यादि ।

(छ) वर्दी और पोथा के समानार्थी लिखिए।
उत्तर:
वर्दी-पोशाक । पोथा-किताब।

 

youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top