हिंदी मुहाबरे
-
आँखें खुलना – भेद खुलना , सावधान होना।
-
आँखें चार होना – आमने-सामने होना, टकरार होना ।
-
आँखें मूँदना – मर जाना।
-
आँखें चुराना – नज़र से बचना, छिप जाना ।
-
आँखों में खून उतरना – अत्यंत क्रोध करना।
-
आँखों में गड़ना – इक्क्षा ब्यक्त करना ।
-
आँखें फेर लेना – उदासीन हो जाना।
-
आँख मारना – इशारा करना।
-
आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना।
-
आँखें बिछाना – प्रेम से स्वागत करना।
-
आँखों का काँटा होना – शत्रु होना।
-
आँख उठाना – हानि पहुँचाने की दृष्टि से देखना
-
आँखें ठंडी होना – इच्छा पूरी होना।
-
आँख दिखाना – क्रोध प्रकट करना।
-
आँखों पर बिठाना –, आदर करना।
-
आँख भर आना – आँसू आना।
-
आँखों में धूल डालना – धोखा देना।
-
आँखें लड़ना – देखादेखी होना, प्रेम होना।
-
आँखें लाल करना – क्रोध की नजर से देखना।
-
आँखें थकना – प्रतीक्षा में निराश होना।
-
आँखों में चर्बी छाना – घमंडी होना।
-
आँखों में खटकना – बुरा लगना।
-
आँखें नीली-पीली करना – नाराज होना
-
आँख का अंधा होना – मूर्ख धनवान होना।
-
आँखों की किरकिरी होना – शत्रु होना
-
आँखों का प्यारा या पुतली होना – बहुत प्यारा होना।
-
आँखों का पानी ढल जाना – लज्जारहित हो जाना।
-
आँखें सेंकना – किसी की सुन्दरता देख आँखें जुड़ाना।
-
आँखें आना – आँख में एक प्रकार की बीमारी होना।
-
आँखें गड़ाना – दिल लगाना, इच्छा करना।
-
आँखें लगना – प्रेम करना, जरा-सी नींद आना।
-
आँख रखना – ध्यान रखना।
-
आँख में पानी रखना – शर्म-लिहाज होना।
-
आंख दिखाना – डराना या गुस्सा प्रकट करना।
-
आंख का तारा – बहुत प्यारा या प्रिय होना।
-
आंखों पर बिठाना – आदर करना।
-
आंखें फेरना – नज़र बदलना।
-
आंखें बिछाना – बेसब्री से प्रतीक्षा करना या प्रेम से स्वागत करना।
-
आंख भर आना – आंसू आना।
-
आंखों में धूल डालना – धोखा देना।
-
आंखें लड़ना – प्रेम होना।
-
आंखें लाल करना – क्रोध की नज़र से देखना।
-
आंखें थकना – प्रतीक्षा में निराश होना।
-
आंख आना – आंख में लाली और सूजन होना।
-
आंख मारना – एक आंख की पलक झपकाकर इशारा करना।
-
आंखमिचौनी करना – एक-दूसरे को झांसा देना या हेराफेरी करना।
-
आंखें बंद होना – मृत्यु होना।
-
आंखें चुराना – सामने न आना।
-
आंखों पर परदा पड़ना – सच्चाई को न देख पाना या अज्ञान व अंधकार छाना।
हिंदी मुहाबरे
अंगूठे पर मुहावरे – Anguthe Par Muhavare
-
अँगूठा चूमना – खुशामद करना।
-
अँगूठा दिखाना – देने से इंकार करना।
-
अँगूठा नचाना – चिढाना।
आँसू पर मुहावरे – Aansu Par Muhavare
-
आँसू पोंछना – धीरज बँधाना।
-
आँसू बहाना – खूब रोना।
-
आँसू पी जाना – दुःख को छिपा लेना।
-
ओठ चाटना – स्वाद की इच्छा रखना।
-
ओठ मलना – दंड देना।
-
ओठ चबाना – क्रोध करना।
-
ओठ सूखना – प्यास लगना।
-
ऊँगली उठना – निंदा होना।
-
उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना – थोड़ा-सा सहारा पाकर अधिक के लिए उत्साहित होना।
-
कानों में उँगली देना – किसी बात को सुनने की चेष्टा न करना।
-
पाँचों उँगलियाँ घी में होना – सब प्रकार से लाभ ही लाभ होना।
-
सीधी उँगली से घी न निकलना – भलमनसाहत से काम न होना।
कान पर मुहावरे – Kaan Par Muhavare
-
कान खोलना – सावधान करना।
-
कान खड़े होना – होशियार होना।
-
कान फूंकना – दीक्षा देना, बहकाना।
-
कान लगाना – ध्यान देना।
-
कान भरना – पीठ-पीछे शिकायत करना।
-
कान में तेल डालना – कुछ न सुनना।
-
कान पर जूँ न रेंगना – ध्यान न देना, अनसुनी करना।
-
कान देना – ध्यान देना।
-
कान उमेठना – शपथ लेना।
-
कान पकड़ना – प्रतिज्ञा करना।
-
कानों कान खबर होना – बात फैलना।
-
कान काटना – चालाकी में आगे होना।
हिंदी मुहाबरे
कलेजे पर मुहावरे – Kaleje Par Muhavare
-
कलेजे से लगाना – प्यार करना, छाती से चिपका लेना।
-
कलेजा काँपना – डर जाना।
-
कलेजा थामकर रह जाना – अफसोस कर रह जाना।
-
कलेजा निकाल कर रख देना – अतिप्रिय वस्तु अर्पित कर देना।
-
कलेजा ठंढा होना – संतोष होना।
नाक पर मुहावरे – Naak Par Muhavare
-
नाक कट जाना – प्रतिष्ठा नष्ट होना।
-
नाक काटना – बदनाम करना।
-
नाक-भौं चढ़ाना – क्रोध अथवा घृणा करना।
-
नाक में दम करना – परेशान करना।
-
नाक का बाल होना – अधिक प्यारा होना।
-
नाक रगड़ना – दीनतापूर्वक प्रार्थना करना।
-
नाकों चने चबवाना – तंग करना व बहुत परेशान करना।
-
नाक पर मक्खी न बैठने देना – निर्दोष बचे रहना।
-
नाक पर गुस्सा – अचानक से क्रोधित हो जाना।
-
नाक रखना – प्रतिष्ठा रखना। हिंदी मुहाबरे
मुँह पर मुहावरे – Muh Par Muhavare
-
मुँह छिपाना – लज्जित होना।
-
मुँह पकड़ना – बोलने से रोकना।
-
मुँह की खाना – बुरी तरह हारना।
-
मुँह दिखाना – प्रत्यक्ष होना।
-
मुँह उतरना – उदास होना।
-
मुँह खुलना – उदण्डतापूर्वक बातें करना।
-
मुँह देना या डालना – किसी पशु का मुँह डालना
-
मुँह बन्द होना – चुप हो जाना।
-
मुँह में पानी भर आना – ललचा जाना।
-
मुँह से लार टपकना – बहुत लालची होना।
-
मुँह काला होना – कलंक या दोष लगना।
-
मुँह धो रखना – आशा न रखना।
-
मुँह पर हवाई उड़ना – घबरा जाना।
-
मुँहफट हो जाना – निर्लज्ज होना।
-
मुँह फुलाना – रूठ जाना।
दाँत पर मुहावरे – Dant Par Muhavare
-
दाँत दिखाना – खीस काढ़ना।
-
दाँत तले ऊँगली दबाना – चकित होना।
-
दाँत गिनना – उम्र पता लगाना।
-
दाँत खट्टे करना – पस्त करना।
-
तालू में दाँत जमना – बुरे दिन आना।
-
दाँत जमाना – अधिकार पाने के लिए दृढ़ता दिखाना।
-
दाँत गड़ाना – कोई चीज़ पाने के लिए उस पर ललचाई दृष्टि लगाए रहना।
-
दाँत गिनना – उम्र बताना।
-
दाँत फाड़ना – बहुत हंसना।
-
दाँत पीसना – क्रोधित होना या गुस्सा करना।
-
दाँत खट्टे करना – बुरी तरह हरा देना या परास्त करना।
-
दाँतों तले उँगली दबाना – आश्चर्य या दंग रह जाना।
-
दाँत काटी रोटी होना – गहरी दोस्ती या पक्की मित्रता होना।
-
दाँत तोड़ना – किसी काम को न छोड़ना।
-
दूध के दाँत न टूटना – अनुभवहीन होना।
-
दाँतों से हाथ काटना – पश्चाताप करना।
-
दाँत दिखाना – बेशरमी दिखाना या बेशरमी से हंसना। हिंदी मुहाबरे
सिर पर मुहावरे – Sir Par Muhavare
-
सिर उठाना – विरोध में खड़ा होना।
-
सिर भारी होना – सिर में दर्द होना, शामत सवार होना।
-
सिर पर सवार होना – पीछे पड़ना।
-
सिर पीटना – शोक करना।
-
सिर पर भूत सवार होना – एक ही रट लगाना, एक ही धुन सवार