Bihar Board Class 8 Maths क्षेत्रमिति Ex 13.2
प्रश्न 1. एक समलम्ब चतुर्भुज PORS के ∠P और ∠S समकोण है। इसकी भुजाओं की माप चित्र में दर्शाई गई है, समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 2. एक समलम्ब चतुर्भुज ABCD में AB, CD का समान्तर है AB = 30 सेमी., BC = 15 सेमी., DC = 44 सेमी. और AD = 13 सेमी.। समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
Bihar Board Class 8 Maths क्षेत्रमिति Ex 13.2
प्रश्न 3. किसी समलम्ब चतुर्भुज की समानान्तर भुजाएं 52 सेमी. और 27 सेमी. है तथा अन्य दो भुजाएँ 25 सेमी. और 30 सेमी. की हैं। समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 4. किसी समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 200 मी. है और इसकी ऊँचाई 8 मी. है। यदि समान्तर भुजाओं में एक भुजा दूसरी भुजा से 6 मी. अधिक है तो समान्तर भुजाओं की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
Bihar Board Class 8 Maths क्षेत्रमिति Ex 13.2
प्रश्न 5. किसी समलम्ब चतुर्भुज की समान्तर भुजाएँ क्रमशः 24 सेमी. और 20 सेमी. हैं तथा दोनों भुजाओं के बीच की दूरी 15 सेमी. है, इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 6. किसी समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल 384 सेमी. है। यदि समान्तर भुजाओं का अनुपात 3 : 5 हो और दोनों की लम्बात्मक दूरी 12 सेमी. हो तो प्रत्येक समान्तर भुजाओं की माप ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 7. एक समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 8 सेमी. है और इसका क्षेत्रफल 11.2 सेमी2 है तो इस चतुर्भुज का शीर्ष लम्ब ज्ञात करें।
Bihar Board Class 8 Maths क्षेत्रमिति Ex 13.2
प्रश्न 8. एक समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 8 सेमी. है और इसका क्षेत्रफल 11.2 सेमी2 है तो इस चतुर्भुज का शीर्ष लम्ब ज्ञात करें।
प्रश्न 9. किसी समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 64 सेमी2 है और इसकी परिमाप 64 सेमी. है। समचतुर्भुज का शीर्ष लम्ब ज्ञात कीजिए।
प्रश्न 10. एक समचतुर्भुजाकार पार्क की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 72 मीटर तथा शीर्ष लम्ब 18 मीटर है। उस वर्गाकार खेल के मैदान का भुजा क्या होगी जिसका क्षेत्रफल इस समचतुर्भुज के क्षेत्रफल के बराबर है?
प्रश्न 11. किसी चतुर्भुज का एक विकर्ण 30 मीटर और सम्मुख शीर्षों से डाले गए लम्ब 10 मी. और 8 मी. हैं तो चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालिए।
प्रश्न 12. निम्न आकृति का क्षेत्रफल तथा शीर्ष लम्ब ज्ञात कीजिए।