Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 1. किसी वस्तु को धक्का देना या खींचना कौन-सी क्रिया है ?
उत्तर- विराम की स्थिति में स्थिर किसी वस्तु में गति लाने के लिये या गतिमान वस्तु को विराम की स्थिति में लाने के लिए वस्तु को धक्का देना या खींचना पड़ता है ?
प्रश्न 2. बल क्या है ?
उत्तर- जिस प्रभाव से किसी वस्तु की स्थिति तथा विराम या गति की अवस्था में परिवर्तन हो जाय या उसकी दिशा बदल जाय, उस प्रयास को ‘बल’ कहते है
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 3. बल द्वारा कौन-कौन सी क्रिया की जा सकती है ?
उत्तर- बल द्वारा निम्नलिखित क्रियाएँ की जा सकती हैं :
(i) बल लगाकर किसी वस्तु की आकृति बदली जा सकती है।
(ii) बल लगाकर विराम की स्थिति में स्थिर किसी वस्तु को गतिमान किया जा सकता है।
(iii) बल लगाकर गतिमान किसी वस्तु की दिशा बदली जा सकती है।
(iv) बल लगाकर गतिमान वस्तु की गति को बढ़ाया जा सकता है, घटाया जा सकता है या शून्य किया जा सकता है।
प्रश्न 4. वस्तुओं की अन्तःक्रिया से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- किसी व्यक्ति, वस्तु या पश् के दोनों ओर से लगाए गए बल को अन्तःक्रिया कहते हैं। रस्साकशी का खेल अन्तःक्रिया का अच्छा उदाहरण है।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 5. एक ऐसा उदाहरण दीजिये, जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा बल आरोपित किया जा रहा है किन्तु परिणामी बल शून्य होता है।
उत्तर- उदाहरण में हम रस्साकशी के खेल को लिख सकते हैं। विपरित दिशाओं से लगे बल यदि बराबर हो तो कोई पक्ष किसी पक्ष को खींच नहीं सकता। इसका अर्थ हुआ कि दोनों ओर से बल तो आरोपित हो रहा है, किन्तु परिणाम शून्य ही रहता है। ब्रह्माण्ड के सभी ग्रह या पिण्ड इस शून्य परिणामी बल के कारण अपने-अपने पथ पर चक्कर लगते रहते हैं।
प्रश्न 6. रस्साकशी के खेल में दो दलों द्वारा बल किस दिशा में लगाया जाता है ?
उत्तर- रस्साकशी के खेल में दो दलों द्वारा बल एक-दूसरे को दिशा के विपरीत दिशा में बल लगता है। यहाँ हम देखते हैं कि दो बल विपरीत दिशा में काम करते है तो वस्तु पर लगने वाला कुल बल दोनों बलों के अंतर के बराबर हैं। अचानक यदि एक दल का बल बढ़ जाता है तो वह दल विजयी होता है। यह बल दोनों दलों द्वारा लगे बल के अन्तर से बड़ा होता है।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 7. सम्पर्क, असम्पर्क बल के दो प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर– सम्पर्क बल दो प्रकार के होते हैं। एक पेशीय बल तथा दूसरा घर्षण बल । पेशीयों का उपयोगी बिना सम्पर्क के नहीं हो सकता। किसी वस्तु को उठाने या ठेलने या खींचने किसी भी कार्य के लिए उस वस्तु से सम्पर्क करना ही पड़ता है। फुटबॉल, सन्दूक, सायकिल या रेलगाड़ी की गति जमीन की सतह के साथ होती है। तात्पर्य कि कोई भी वस्तु किसी सम्पर्क में ही घर्पण करते हुए आगे या पीछे गति करती है। इसी को असम्पर्क बल कहते हैं।
प्रश्न 8. गुरुत्वाकर्षण बल, विद्युत बल, घर्षण बल से क्या समझते हैं ?
उत्तर- गुरुत्वाकर्षण बल-गुरुत्वाकर्षण बल उसे कहते हैं जो बल पृथ्वी के. आकर्षण से वस्तु पृथ्वी की ओर आकर्षित होती है। इसी बल के कारण कोई वस्तु पृथ्वी पर ही गिरती है, ऊपर नहीं जाती।
विद्युत बल- विद्युत बल उसे कहते हैं जो बल विद्युत के कारण लगता है। कि बल के कारण भारी-भारी वस्तुएँ उठाई जाती हैं। लिफ्ट या एस्केलेटर विद्यत बल कारण ही काम करते हैं। भारी-भारी मशीनें विद्युत बल के कारण ही गतिमान होती है।
घर्पण बल– जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु की सतह पर सरकती है तो दोनों वस्तुओं के मिलन स्थल पर एक वल उत्पन्न होता है, जो गति का विरोध करता है। इस बल को वर्षण बल कहते हैं।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 9. भार क्या है ? क्या भार को बल की माप के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है ?
उत्तर– भार पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का परिमाप है। निश्चित रूप से हम भार को बल की माप के लिए प्रयुक्त कर सकते हैं। पानी से भरी बाल्टी को जब हम उठाते है तो वह भारी लगती है। यह भारी लगना ही भार है। जिस बल से हम भार उठाते है वही बल की माप है।
प्रश्न 10. मिलान कीजिए :
गुरुत्वाकर्षण बल 1. घोड़ा द्वारा गाड़ी खींचना
विद्युत बल 2. सेब का पेड़ से टूटकर गिरना
घर्षण बल 3. लोहे की कील को आकर्षित करना कीय बल
चुम्बकीय बल 4. ऊष्मा उत्पन्न होना
पेशीय बल 5. कागज के टुकड़े का आकर्षित होना
उत्तर :
गुरुत्वाकर्षण बल 2. सेब का पेड़ से टूटकर गिरना
विद्युत बल 5. कागज के टुकड़े का आकर्षित होना
घर्पण बल 4. ऊष्मा उत्पन्न होना
चुम्बकीय बल 3. लोहे की कील को आकर्षित करना।
पेशीय बल 1. घोड़ा द्वारा गाड़ी खींचना
प्रश्न 11. बल की इकाई का नाम बताइए।
उत्तर– बल की इकाई का नाम न्यूटन है, जिसे ‘N’ से प्रकट करते हैं । अर्थात् बल का SI मात्रक kg ms-2 N.
प्रश्न 12. जब गेंद हवा में फेंकी जाती है तो इसकी गति में परिवर्तन होता रहता है। ये परिवर्तन किन-किन बलों के द्वारा किए जाते हैं ?
उत्तर– गेंद पहले विरामावस्था में रहती है। इसमें बल लगाकर ऊपर फेंका जाता है। गेंद गतिमान होकर ऊपर जाती। इस स्थिति में गेंद को घर्षण बल का सामना करना पड़ता है। एक स्थान ऐसा आ है कि गेंद विराम की अवस्था में आ जाती है। अब वह गुरुत्वाकर्षण बल प्राप्त करती है और नीचे गिरने लगती है। नीचे गिरते समय भी उसमें घर्षन बल लगता है। अंततः पृथ्वी पर आकर वह विराम की अवस्था में आ जाती है।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 13. पेड़ से नीचे गिरते समय सेब पर कौन-सा बल कार्य करता है ?
उत्तर- पेड़ से नीचे गिरते समय सेब पर गुरुत्वाकर्षण बल कार्य करता है।
प्रश्न 14. जब दो वस्तुओं को एक-दूसरे के साथ रगड़ा खाता है तो इनके सतहों के बीच जो बल कार्य करता है, वह बल होता है :
गुरुत्वीय बल 2. पर्षण बल 3. चुम्बकीय बल 4. स्थिर विद्युत बल
प्रश्न 15. इनमें कौन असम्पर्क बल है :
खिंचाव 2. धक्का 3. चुम्बकीय 4. घर्षण
उत्तर : 14. 2, 15. 3.
परियोजना कार्य : छात्र स्वयं करें
रस्साकशी का खेल खेलने के लिए दल विभाजन करते समय किन-किन बातो को ध्यान रखते है ? सूची बनाइए तथा इस खेल से सम्बन्धित चित्र इकट्ठा कीजिए।
कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर
प्रश्न 1. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौडे से पीटता है। पीटने के कारण लगनेवाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर- एक औजार बनाते समय लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़ा से पीटता है। पीटने के कारण लगनेवाला पेशीय बल जो संपर्क बल का एक उदाहरणा है, लोहे के टुकड़े को फैला देता है, जिससे उसकी आकृति में परिवर्तन हो जाता है।
प्रश्न 2. एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दवाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।
उत्तर- फुलाए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़ने पर इसमें वैद्युत आवेश आ जाता है, जिसके कारण गुब्बारे को दीवार पर दबाने से वह दीवार से चिपक जाता है। इस दिशा में दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल स्थिर वैद्युत बल है।
प्रश्न 3. आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगनेवाले बलों के नाम बताइए । विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगनेवाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।
उत्तर- जब हम अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं तब इस पर लगनेवाले बल हैं :
(i) गुरुत्व बल तथा (ii) तनाव बल।
बाल्टी पर लगनेवाले बलों द्वारा इसकी गति में परिवर्तन इसलिए नहीं होता है, कारण कि इस दिशा में लगनेवाला कुल (नेट) बल शून्य है।
प्रश्न 4. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगनेवाले दो बलों के नाम बताइए।
उत्तर– किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित करने के बाद, प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद कर वाले दो बल है—(1) गुरुत्व बल तथा (ii) वायुमंडल द्वारा पर्षण बल।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 5. जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोजल) को पानी में रखकर नाम को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती ही देती है । बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर जाता है। डॉपार के चढ़ने के कारण है :
(क) पानी का दाब (ख) पृथ्वी का गुरुत्व
(ग) रबड़ के बल्ब की आकृति (घ) वायुमंडलीय दाब
उत्तर-(घ) वायुमंडलीय दाब।
प्रश्न 6. यह कैसे निश्चित करते हैं कि कोई वस्तु दूसरी वस्तु से अधिक तेजी से गतिशील है?
उत्तर– जब गतिशील वस्तुओं के बीच दूरी में अंतर हो जाता है तब ज्यादा दूर वाली वस्तु को कहते हैं कि वह तेजी से गतिशील है।
प्रश्न 7. किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी क्या सूचित करती है ?
उत्तर—किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में चली गई दूरी उसकी चाल को सूचित करती है।
प्रश्न 8. क्या आपने कभी सोचा है कि गतिशील वस्तु धीमी या तेज कैसे हो जाती है अथवा अपनी गति की दिशा कैसे बदल लेती है?
उत्तर- कोई भी गतिशील वस्तु धीमी या तेज अथवा अपनी दिशा बदलने के कारण हैं उसपर लगनेवाला बल।
प्रश्न 9. क्या द्रवों तथा गैसों द्वारा भी दाब लगता है?
उत्तर– हाँ, द्रवों तथा गैसों द्वारा भी दाब लगता है।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 10. क्या यह भी उस क्षेत्रफल पर निर्भर होता है, जिस पर उसका बल कार्य करता है?
उत्तर– हाँ, यह भी उस क्षेत्रफल पर निर्भर करता है, जिस पर उसका बल कार्य करता है।