Class 8th Science Solutions Chapter 6 घर्षण के कारण

Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 1. कौन-सा बल गतिशील गेंद की गति को मन्द करता है ?
उत्तर- ‘घर्षण बल’ गतिशील गेंद की गति को मन्द करता है
प्रश्न 2. घर्षण बल क्या है ?
उत्तर- जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु की सतह पर सरकती है तो वस्तुओं के मिलन स्थल पर एक बल उत्पन्न होता है, जो गति का विरोध करता है। इसी बल को घर्षण बल कहते हैं।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 3. स्थैतिक घर्षण तथा सी घर्षण में अंतर बताइए।
उत्तर– स्थिर वस्तु जब गति करने की स्थिति में आ जाती है तो इस घर्षण को स्थैतिक घर्षण करते हैं। इस स्थिति में वस्तु समान गति से गति करती है। जब वस्तु किसी सतह पर त्वरित गति से सरकना आरम्भ कर देती है उस समय दोनों के पृष्ठों के बीच कार्य करने वाले घर्षण को ‘सपी घर्षण’ कहते हैं। सी घर्षण बल का मान स्थैतिक घर्षण बल के मान की अपेक्षा कम होती है।
प्रश्न 4. घर्षण बल की दिशा क्या होती है ?
उत्तर- घर्षण बल की दिशा सदैव गति की विपरीत दिशा में होती है।
Class 8th Science Text Book Solutions
youtube channel
whatsapp group

 

प्रश्न 5. जब गेंद को समान वेग से फेकेंगे तो गेंद क्यों :
(अ) पक्की समतल सतह पर लम्बी दूरी तय करती है ?
(ब) कच्ची सड़क पर कम दूरी तय करती है ?
(स) कंकड़ीली सड़क पर बहुत कम दूरी तय कर पाती है ?
उत्तर:
(अ) चूँकि पक्की समतल सतह पर घर्षण बल नहीं के बराबर होता है।
(ब) चूँकि कच्ची सड़क पर घर्षण बल अधिक रहता है।
(स) चूँकि कंकड़ीली सड़क पर बहुत अधिक घर्षण बल रहता है।

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 6. जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर गति करती है तो कौन-सी वस्तु घर्षण प्रदर्शित करेगी ?
(अ) निचली वस्तु की सतह
(ब) ऊपर गतिशील वस्तु की सतह
(स) दोनों वस्तुओं की सतह
उत्तर : (अ) निचली वस्तु की सतह।
Class 8th Science Text Book Solutions
प्रश्न 7. खिलाड़ी द्वारा जूतों में काँटी का उपयोग क्यों किया जाता है ? ।
उत्तर- काँटियाँ जूते को फर्श से पकड़ बनाती हैं। ये घर्षण बल को बढ़ा देती हैं। काँटियों द्वारा घर्षण बल को बढ़ा देने के कारण खिलाड़ी संतुलित होकर दौड़ते हैं या कीक मारते हैं । काँटी लगे जूते घिसते भी कम हैं तथा खेल के दौरान खिलाड़ी फिसलते नहीं। ये ही कारण हैं, जिससे खिलाड़ी काँटीदार जूतों का उपयोग करते हैं।

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 8. घर्षण हानिकारक हैं, परन्तु अनिवार्य हैं। क्यों ?
उत्तर– घर्षण ऊर्जा का अपव्यय करते हैं। घर्षण के कारण ही वस्तुएँ घिस जाती हैं। चाहे घर के बर्तन हों या हमारे जूते; घिस कर खराब हो जाते हैं। इस अर्थ में घर्षण हानिकारक है। लेकिन अनिवार्य इसलिए है क्योंकि घर्षण के बिना हम चल ही नहीं सकते। हम लिख भी नहीं सकते। घर्षण के बिना हम खेल भी नहीं सकते।

वंशागति तथा विविधता

प्रश्न 9. धारा रेखीय आकृति से आप क्या समझते हैं ? हवाई जहाज की आकृति या नाव/जहाज को विशेष आकृति क्यों प्रदान की जाती है ?
उत्तर– घर्षण केवल जमीन पर ही नहीं होता। यह पानी और हवा में भी होता है। पानी में तैरते समय व्यक्ति को हाथ और पैर दोनों से जोर लगाकर पानी को काटा जाता है और तैरते हुए आगे बढ़ा जाता है। नाव, जहाज या हवाई जहाज की आकृति मछली की आकृति-सी बनाई जाती है। इससे इन्हें पानी या हवा में आगे बढ़ने में आसानी होती है।

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 10. खाली स्थानों को भरिए :
(अ) घर्षण वह वल है जो गति का …… करता है।
(ब) चिकनी सतह की अपेक्षा रुखड़ी सतह …… घर्षण उत्पन्न करतो
(स) कैरम बोर्ड पर पाउडर के प्रयोग से घर्षण …… हो जाता है। :
(द) तरल घर्षण को ……. कहते हैं।
(य) हवाई जहाज को आकृति ……. होती है, जिससे हवा के कारण घर्षण कम हो जाए।
उत्तर : (अ) विरोध, (ब) अधिक, (स) कम, (द) कर्षण, (य) मछलीनुमा।

Class 8th Science Solutions Chapter

प्रश्न 11. नीचे दिए गए कथन सत्य है या असत्य ?
(अ) जव किसी गेंद को किक करते हैं तो सदा के लिए लुढ़कती रहती है।
(व) घर्षण के कारण ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न होती है।
(स) वस्तु के भार पर घर्षण का मान निर्भर करता है।
(द) स्नेहक के प्रयोग से घर्षण का मान घट जाता है।
उत्तर : (अ) असत्य, (ब) सत्य, (स) सत्य, (द) सत्य ।

Class 8th Science Text Book Solutions

परियोजना कार्य : छात्र स्वयं करें
आप अपनी रुचि के खेलों की सूची बनाइए। इन खेलो ने घर्षण बल की भूमिका की तलाश कीजए। इन खेलो के चित्र एकत्र कर उनमें घर्षण कम करने या बढ़ाने में प्रयोग किए गए युक्ति का नाम लिखिए। इसे वर्ग कक्ष में दोबारों पर पोस्टर को सहायता से उचित शीर्षक सहित प्रदर्शित कोजिए।
कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 1. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए। ·
उत्तर– जब हम डेस्क को थोड़ा झुकाते है तो उस पर रखी पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगनेवाले घर्षण बल को दिशा पुस्तक के सरकने की दिशा के विपरीत अर्थात् ऊपर की ओर होगी।

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 2. मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा . या कठिन । अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर– साबन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के फर्श पर उलट जाने पर इस पर चलना बहुत कठिन हो जाएगा, क्योंकि इससे फर्श अत्यधिक चिकना हो जाएगा और दोनों पृष्ठों के बीच अनियमितताएँ काफी बढ़ जाएँगी। फर्श के चिकना हो जाने के कारण घर्षण बल कम हो जाता है, जिससे कम हो बल लगाने पर कोई वस्तु गति करने लगता है। परिणामतः घर्षण बल कम होने से फिसलन काफी बढ़ जाएगो और इस पर चलना कठिन हो जाएगा। इसका कारण है घर्षण, बल का कम होना।

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 3. व्याख्या कीजिए, सी घर्पण स्थैतिक घर्पण से कम क्यों होता है?
उत्तर- रथैतिक घर्षण किसी वस्तु को विराम से गति में लाने में लगाया जानेवाला बल है, जबकि सी घर्षण वस्तु को उसकी उसी चाल से गतिशील रखने के लिए आवश्यक बल है। स्पष्टतः वस्तु को विराम से गति में लाने की अपेक्षा उसकी गति को बरकरार रखने में हमे बल लगाना पड़ेगा । अर्थात् सी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होगा।  

8th Science Solutions Chapter 6

प्रश्न 4. वर्णन कीजिए, घर्पण किस प्रकार शत्रु एवं पित्र दोनों है।
उत्तर– घर्पण शत्रु एवं मित्र दोनों है, क्योंकि घर्षण के कारण वस्तुएँ तथा फर्श आदि घिस जाते है, जिससे अत्यधिक ऊष्मा नष्ट होती है, अतः घर्षण शत्रु है।घर्पण के बगैर हम चल-फिर नहीं सकते, मोटरगाड़ियाँ या अन्य वाहनों की गति . नियंत्रित नहीं हो सकती, हम कलम या पेसिल पकड़कर लिख नही सकते । वस्तु गतिशील अवस्था में रहेगी तो वह रुक नहीं पायेगी। घर्पण की मदद से ही हम उपर्युक्त सबकी गति को रोकते है। इस प्रकार घर्पण हमारा मित है।

 

  Class 8th Science Solutions Chapter 6 घर्षण के कारण
प्रश्न 5. कमानीदार तुला क्या है ?
उत्तर- कमानीदार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है।

Class 8th Science Text Book Solutions

प्रश्न 6. कमानीदार तुला से बल को कैसे मापते हैं ?
उत्तर- कमानीदार तुला में एक कुण्डलित कमानी होती है, जिसमें बल लगाने पर प्रसार हो जाता है। कमानी के इस प्रसार की माप इसके अंशांकित पैमाने पर चलनेवाले संकेतक द्वारा की जाती है। पैमाने के पाठ्यांक द्वारा बल का परिमाण प्राप्त होता है।

 

प्रश्न 7. क्या सभी पृष्ठों पर समान घर्पण बल लगता है ?
उत्तर- नहीं, चिकने फर्श पर घर्पण बल कम लगता है और रुखड़े पर अधिक ।

 

 

facebook
biharboard

 

youtube channel
Whatsapp Channel
Telegram channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top